राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

शाहपुर में अवैध टपरियों पर चला बुलडोजर, एक दिन पहले अवैध मांस दुकानों पर चला था हथौड़ा

शाहपुर। नगर परिषद शाहपुर में एक दिन पहले अवैध मांस, मटन की दुकानों पर हथौड़ा चला था तो वहीं दूसरे दिन सोमवार को अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चला। सोमवार को दलबल के साथ अतिक्रमण हटाया गया। नगर परिषद शाहपुर सीएमओ जेपी गुहा, शाहपुर थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा की उपस्थिति में बुलडोजर चलाकर कार्रवाई

On: December 25, 2023 8:26 PM
Follow Us:

शाहपुर। नगर परिषद शाहपुर में एक दिन पहले अवैध मांस, मटन की दुकानों पर हथौड़ा चला था तो वहीं दूसरे दिन सोमवार को अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चला। सोमवार को दलबल के साथ अतिक्रमण हटाया गया। नगर परिषद शाहपुर सीएमओ जेपी गुहा, शाहपुर थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा की उपस्थिति में बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की गई।
बताया जा रहा है कि करीब 20 साल बाद इस तरह की कार्रवाई शाहपुर नगर परिषद क्षेत्र में हुई है। जिसमें छोटी होटल, पान की गुमठियों सहित छोटे, बड़े लगभग 50 अतिक्रमण तोड़े गए। इससे पहले नगर परिषद शाहपुर द्वारा नोटिस थमाए गए थे। जिसमें कहा गया था कि व्यवस्था से दुकानों को हटा लें नहीं तो अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। लेकिन अधिकांश दुकानदारों ने अतिक्रमण नहीं हटाया था।

Sadaiv News

थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया नगर परिषद द्वारा अतिक्रमण की कार्रवाई पर पूर्व में नोटिस जारी किए गए थे जिनको भी चिन्हित किया गया था उन पर आज कार्रवाई की जा रही है। पास ही बड़ा अस्पताल होकर एंबुलेंस निकालने के लिए भी जगह नहीं रहती थी। इसे समस्या को देखते हुए इस प्रकार की कार्रवाई की जा रही है। नगर परिषद सीएमओ जेपी गुहा ने कहा स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 को लेकर इस प्रकार की कार्रवाई की जा रही है।
वर्जन
नगर परिषद द्वारा अतिक्रमण की कार्रवाई पर पूर्व में नोटिस जारी किए गए थे। जिनको भी चिन्हित किया गया था उन पर आज कार्रवाई की गई है। पास ही बड़ा अस्पताल है, एंबुलेंस निकालने के लिए भी जगह नहीं रहती थी। सभी की समस्या को देखते हुए इस प्रकार की कार्रवाई की जा रही है। आज एवं कल भी इसी प्रकार की कार्रवाई की जाएगी।
– अखिलेश मिश्रा, थाना प्रभारी शाहपुर
स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 को लेकर इस प्रकार की कार्रवाई की जा रही है। अतिक्रमण की वजह से जाम की बड़ी जटिल समस्या होकर इस समस्या के निराकरण हेतु स्वच्छता एवं सौंदर्यता को बढ़ावा देने के लिए अतिक्रमण पर कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल इन व्यवसाईयों को नई दुकान बनाकर देने का कोई आदेश नहीं आया है।
– जेपी गुहा, सीएमओ नगर परिषद शाहपुर

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser