राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर कॉलेज छात्रा से होटल में दुष्कर्म

भोपाल। इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवक एक दिन कॉलेज छात्रा को घुमाने के बहाने एक होटल में लेकर गया। यहां पर उसने डरा-धमकाकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने छात्रा के अश्लील फोटो भी ले लिए। इन्हीं फोटो को वायरल करने की धमकी देकर उसने जब दोबारा छात्रा को बुलाने

On: January 11, 2024 2:31 PM
Follow Us:

भोपाल। इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवक एक दिन कॉलेज छात्रा को घुमाने के बहाने एक होटल में लेकर गया। यहां पर उसने डरा-धमकाकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने छात्रा के अश्लील फोटो भी ले लिए। इन्हीं फोटो को वायरल करने की धमकी देकर उसने जब दोबारा छात्रा को बुलाने की कोशिश की तो छात्रा ने अपने परिजनों को पूरी बात बता दी। बाद में दोनों की शादी की बात चलने लगी। पिछले दिनों जब उसने शादी करने से मना कर दिया तो मामले की शिकायत पुलिस को कर दी गई। पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार 22 वर्षीय युवती शाहपुरा इलाके में रहती है। वह शिवाजी नगर के एक प्रतिष्ठिक कॉलेज से पढ़ाई कर रही है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती राहुल अहिरवार से हो गई थी। दोनों के बीच चैटिंग होने लगी। नजदीकियां बढ़ गई तो गत नवंबर के महीने में उसने छात्रा को घूमने के लिए बुलाया। छात्रा जब मिलने के लिए आई तो राहुल उसे त्रिलंगा इलाके के एक होटल में लेकर गया। यहां पर डरा-धमकाकर उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने छात्रा के अश्लील फोटो भी खींच लिए। फोटो को वायरल करने की धमकी देकर उसने छात्रा को चुप करा दिया।
इसके बाद पिछले दिनों उसने जब फिर से मिलने का दबाव बनाने की कोशिश की तो छात्रा ने अपने भाइयों को पूरी बात बता दी। भाइयों ने राहुल से व उसके घर वालों से बात की तो राहुल ने कहा वह छात्रा से शादी कर लेगा। तीन दिन पहले उसने अचानक ही शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद छात्रा ने मामले की शिकायत पुलिस को कर दी। शाहपुरा पुलिस ने ज्यादती करने का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser