राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

भगवान श्री राम की विश्रामस्थली राम झरोखा, सीता गुफा और अनेक महत्वपूर्ण स्थान प्रमाण के रूप में ग्रंथों में वर्णित -पंडित शिशिरकुमार महाराज

बुरहानपुर। आज हमें 500 वर्षों से अधिक की तपस्या संघर्ष और अनेक बलिदान के बाद भगवान श्री राम लला के नवनिर्मित विशाल, भव्य मंदिर में प्राणप्रतिष्ठा का शुभ अवसर प्राप्त हुआ है। यह प्रत्येक भारतीय के लिए नवयुग का आरंभ है। यह बात प.पु.गो 108 शिशिरकुमार महाराज ने शुक्रवार को बहुजी महाराज मंदिर

On: January 12, 2024 8:15 PM
Follow Us:

बुरहानपुर। आज हमें 500 वर्षों से अधिक की तपस्या संघर्ष और अनेक बलिदान के बाद भगवान श्री राम लला के नवनिर्मित विशाल, भव्य मंदिर में प्राणप्रतिष्ठा का शुभ अवसर प्राप्त हुआ है। यह प्रत्येक भारतीय के लिए नवयुग का आरंभ है।
यह बात प.पु.गो 108 शिशिरकुमार महाराज ने शुक्रवार को बहुजी महाराज मंदिर में कही। उन्होंने कहा- यह आयोजन इसलिए भी आवश्यक हो जाता है, क्योंकि भगवान श्री राम का हमारे शहर से ऐतिहासिक संबंध है। पुराण के अनुसार भगवान श्रीराम ने ताप्ती के पावन तट पर पिंडदान किया है। भगवान राम के बुरहानपुर नगर के प्रवास के काल के अनेकों ऐतिहासिक मान बिंदु शहर के आसपास उपस्थित है। भगवान राम की विश्रामस्थली राम झरोखा, सीता गुफा और अनेक महत्वपूर्ण स्थान प्रमाण के रूप में ग्रंथों में वर्णित है। आज हमें सनातन संस्कृति को इतिहास से जोड़कर इस प्राचीन नगर बुरहानपुर की मूल प्रतिष्ठा को राष्ट्र के सांस्कृतिक मानचित्र पर पुनर्स्थापित करना है। इस नवीन प्रभात बेला में सांस्कृतिक पुर्नजागरण नगर के सभी धर्मिष्ठ निवासियों का यहां परम नागरिक कत्र्तव्य है। त्रेता युग में मर्यादा पुरुषोतम भगवान रामचंद्र ने इस क्षेत्र की यात्रा कर इस स्थान को अपना गौरव प्रदान किया है। इस पुण्य क्षेत्र के नागरिकों के रूप में स्वयं की गौरव संपन्नता को अनुभूत और व्यक्त करने का उत्सव है इसलिए सभी धर्म प्रेमीजन से आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भगवान श्रीराम के प्रति अपने भावों, श्रद्धा को अभिव्यक्त करें।

22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त निकलेगी शोभायात्रा

22 जनवरी को अयोध्या में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त नगर में 19 जनवरी को शिशिर कुमार महाराज, कपिल कुमार बावाश्री द्वारा राममय भव्य कलशयात्रा और शोभायात्रा का आयोजन किया गया है। कलशयात्रा बहुजी महाराज मंदिर के प्रांगण प्रतापुपरा से आरंभ होकर सिलमपुरा, राजपुरा, पांडुमल चौराहा, बाई साहब की हवेली होते हुए राजघाट जाएगी। जहां मां ताप्ती के पावन तट पर सामूहिक दीप प्रज्जवलन, भगवान राम का जलाभिषेक, रामलला संग मां ताप्ती की महाआरती का आयोजन होगा। कलश यात्रा, शोभायात्रा 19 जनवरी को दोपहर 13 बजे बहुजी महाराज मंदिर से निकलेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मांडवा में जंगल में प्रसव के बाद आरोग्यम केंद्र बंद मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश

जंगल में नवजात का जन्म, आरोग्यम केंद्र पर ताला: मांडवा की घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल

बुरहानपुर पुलिस ने पाचोरी के जंगल में अवैध हथियार फैक्ट्री से सामग्री जब्त की

पहले कार से पकड़ा तस्कर, फिर पूछताछ में खुला जंगल का राज: पाचोरी में हथियार फैक्ट्री पर पुलिस की फिल्मी स्टाइल में दबिश

प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों के बीच पहुंचे प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट।

किसानों के दर्द के बीच खेतों में उतरे प्रभारी मंत्री, बोले- न कोई गांव छूटेगा, न कोई किसान

विवाहिता आदिवासी महिला के मामले पर बढ़ा आक्रोश

मुस्लिम युवक पर तीन बच्चों की मां को भगाने का आरोप, नेपानगर थाने पहुंचे हिंदू संगठन; कार्रवाई की मांग

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से बुरहानपुर केला किसानों के लिए मुआवजा और फसल बीमा की मांग की

केला किसानों की पीड़ा लेकर सीएम से मिले सांसद पाटील, बोले- मौसम आधारित फसल बीमा अब जरूरी

नल-जल योजना के दावों पर सवाल,

जल संकट: प्यास के लिए मौत का रास्ता, 150 फीट गहरी पहाड़ी उतरकर गंदा पानी ला रहे आदिवासी

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser