Homeअपराधनेपानगर में सोना-चांदी की दुकान पर चोरों...

नेपानगर में सोना-चांदी की दुकान पर चोरों ने बोला धावा

पूरी तरह दुकान का सामान भरकर ले गए, सीसीटीवी में नजर आया एक बदमाश, जांच में जुटी पुलिस बुरहानपुर। रविवार-सोमवार की दरमियानी रात नेपानगर के बुधवारा में अज्ञात बदमाशों ने एक सोना, चांदी की दुकान पर धावा बोला। दुकान का शटर तोड़कर बदमाश यहां से सोना, चांदी और बेंटेक्स की ज्वेलरी चुराकर ले गए हैं। […]

  • पूरी तरह दुकान का सामान भरकर ले गए, सीसीटीवी में नजर आया एक बदमाश, जांच में जुटी पुलिस

बुरहानपुर। रविवार-सोमवार की दरमियानी रात नेपानगर के बुधवारा में अज्ञात बदमाशों ने एक सोना, चांदी की दुकान पर धावा बोला। दुकान का शटर तोड़कर बदमाश यहां से सोना, चांदी और बेंटेक्स की ज्वेलरी चुराकर ले गए हैं। दुकान संचालक को सुबह 7.30 बजे एक चाय वाले ने इसकी सूचना दी। तब पुलिस को बुलाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई। वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें आरोपी चोरी करता हुआ नजर आ रहा है।
Sadaiv Newsरात में बुधवारा बाजार स्थित माला ज्वेलर्स पर अज्ञात बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यहां से बदमाश सोना, चांदी और बेंटेक्टस के आयटम चुराकर ले गए। अभी इसका आंकलन नहीं हो पाया है कि चोरी कितने की हुई है। चोरी करते हुए मुंह पर कपड़ा बांधे हुए एक बदमाश सीसीटीवी में कैद हुआ है। वारदात रात करीब 3 बजे से 4 बजे के बीच की बताई जा रही है।
मौके पर मिली लोहे की टॉमी
आरोपी मौके पर लोहे की टॉमी छोड़कर भाग गए। साथ ही करीब 100 मीटर की दूसरी पर ज्वेलरी के दो खाली बॉक्स भी मिले। दुकान में सीसीटीवी भी लगा था उसमें वारदात कैद हुई। पुलिस जांच में जुटी है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles