राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

शॉपिंग कॉम्प्लेक्सों पर निगम की नजर- अनुमति ले रखी है फिर भी कईं के पास वाहन पार्किंग की सही व्यवस्था नहीं 

बुधवार को नगर निगम अफसरों ने चेक किए दस्तावेज, नक्शे, हिदायत देकर छोड़ा प्रकाश टॉकिज क्षेत्र, खानका वार्ड, कमल तिराहा पर चलाया अभियान बुरहानपुर। शहर के शॉपिंग कॉम्प्लेक्सों पर नगर निगम की नजर है। अब निगम उनके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई के मूड में है। बुधवार को शहर के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स संचालकों को

On: January 17, 2024 8:03 PM
Follow Us:
  • बुधवार को नगर निगम अफसरों ने चेक किए दस्तावेज, नक्शे, हिदायत देकर छोड़ा

  • प्रकाश टॉकिज क्षेत्र, खानका वार्ड, कमल तिराहा पर चलाया अभियान

बुरहानपुर। शहर के शॉपिंग कॉम्प्लेक्सों पर नगर निगम की नजर है। अब निगम उनके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई के मूड में है। बुधवार को शहर के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स संचालकों को हिदायत दी गई है। दस्तावेज और नक्शे चेक किए गए हैं। साथ ही हिदायत दी गई कि आगे चलकर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। जांच के दौरान पाया गया कि कईं लोगों के पास अनुमति तो है, लेकिन उनके पास वाहनों को पार्क करने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। ऐसे में जाम की स्थिति बनती है और आमजन को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
Sadaiv Newsइन दिनों नगर निगम द्वारा यातायात विभाग के साथ मिलकर अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को एक बार फिर से शहर में अतिक्रमण मुहीम चलाई गई। इस दौरान शहर के प्रकाश टॉकिज क्षेत्र, खानका वार्ड, कमल तिराहा पर दुकानों के बाहर रखा गया सामान जब्त किया गया। साथ ही जिन शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को पार्किंग की स्वीकृति है वह वहां वाहन पार्क करा रहे हैं या नहीं इसकी जांच की। दो तीन शॉपिंग कॉम्प्लेक्स संचालकों पर कार्रवाई भी की गई।
निगम इंजीनियर बोले- नियमों का पालन नहीं कर रहे संचालक
नगर निगम इंजीनियर संजय तिवारी ने बताया नगर निगम द्वारा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स संचालकों को पार्किंग की स्वीकृति दी है, लेकिन उनके द्वारा इसे फॉलो नहीं किया जा रहा है। जितने भी कॉम्प्लेक्स और मॉल हैं उन पर कार्रवाई की जा रही है। कुछ लोगों ने दस्तावेज भी बताए हैं। दुकानदारों को भी करीब 5 बार समझाईश दे चुके हैं। यातायात विभाग भी लगातार समझाईश दे रहा है। मुहीम लगातार चलेगी। पक्के अतिक्रमण भी तोड़े जाएंगे। वहीं यातायात थाना प्रभारी हंसकुमार झिंझोरे ने बताया जहां भी रोड पर अतिक्रमण किया गया है वहां नगर निगम द्वारा सामान जब्त किया जा रहा है। संयुक्त रूप से कार्रवाई कर रहे हैं। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
दुकानदारों का बिखरा पड़ा रहता है सामान
इकबाल चौक, जय स्तंभ रोड से गांधी चौक, फव्वारा चौक, कमल टॉकिज क्षेत्र, पांडुमल चौराहा रोड पर अधिकांश दुकानदार अपनी दुकानों के सामने दुकान का सामान तो रखते ही हैं साथ ही यहां अपने वाहन और ग्राहकों के वाहन खड़े होने से जाम की स्थिति बनती है। अतिक्रमण की कार्रवाई होने पर सामान हटा लिया जाता है, लेकिन बाद में फिर वही स्थिति बनती है। अब इसे लेक नगर निगम और यातायात विभाग लगातार सख्ती बरत रहा है ताकि शहर की यातायात व्यवस्था दुरूस्त हो सके।
वर्जन-
लगातार जारी रहेगा अभियान
* नगर निगम के सहयोग अभियान चलाया जा रहा है। यातायता को बेहतर बनाना है इसलिए यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
-हंस कुमार झिंझोरे, यातायात थाना प्रभारी
नियमों का नहीं किया जा रहा पालन
* अधिकांश लोगों ने पार्किंग की स्वीकृति तो ले रखी है, लेकिन नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। इसलिए अब लगातार अभियान चलाकर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
-संजय तिवारी, इंजीनियर
….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser