Homeबुरहानपुरआकाशीय दीप महोत्सव -खंडवा संसदीय क्षेत्र में...

आकाशीय दीप महोत्सव -खंडवा संसदीय क्षेत्र में प्रदेश के इतिहास में पहली बार

ब्रम्हपुर में आकाशीय दीपों की रोशनी से सराबोर होंगा आसमान बुरहानपुर। 500 वर्षों के संघर्ष और पीढ़ियों के बलिदान के बाद वह क्षण आ रहा है, जब अयोध्याधाम में श्री रामलला के प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होंगी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण का इतिहास बनाया है। प्रभु श्रीराम महोत्सव […]

  • ब्रम्हपुर में आकाशीय दीपों की रोशनी से सराबोर होंगा आसमान

बुरहानपुर। 500 वर्षों के संघर्ष और पीढ़ियों के बलिदान के बाद वह क्षण आ रहा है, जब अयोध्याधाम में श्री रामलला के प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होंगी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण का इतिहास बनाया है। प्रभु श्रीराम महोत्सव के उपलक्ष में प्रदेश में पहली बार खंडवा संसदीय क्षेत्र में आकाशीय दीप महोत्सव का भव्य आयोजन होने जा रहा है। 21 जनवरी को सांसद श्री ज्ञानेश्वर जी पाटिल के खंडवा संसदीय क्षेत्र के ब्रह्मपुर, खंडवा, ओंकारेश्वर,बड़वाह में होने वाले इस आकाशीय दीप महोत्सव को लेकर बड़े स्तर पर तैयारी की जा रही है। खंडवा संसदीय क्षेत्र में बनने वाले इस नए इतिहास को लेकर श्रीराम भक्त उत्साहित है। प्रभु श्रीराम जी का 14 वर्ष का वनवास था 14 वर्ष के 5110 दिन होते हैं इसलिए संसदीय क्षेत्र में 5110 आकाशीय दीप जलाये जाएगे। ब्रह्मपुर के नेहरू स्टेडियम में 21 जनवरी को शाम 6 बजे आकाशीय दीप महोत्सव में संतजन सहित हजारों की संख्या में श्रीरामभक्त इस क्षण के साक्षी बनेंगे। उपरोक्त जानकारी देते हुए भाजपा युवा नेता गजेंद्र पाटील ने बताया कि 22 जनवरी को अयोध्या धाम में सनातन का नव सूर्य उदित होगा हमारे आराध्य प्रभु श्री राम की प्रतिमा नवनिर्मित मंदिर में विराजित होगी। समूचा भारत एक बार फिर अखंड भारत की उपाधि से अलंकृत हो गया है। भगवान श्रीराम का यह भव्य मंदिर भारत के शोर्य का प्रतीक है। शहर के नेहरू स्टेडियम में 21 जनवरी को शाम 6 बजे आकाशीय दीपो व श्री राम घोष के गुब्बारे का सामुहिक आयोजन, 25 बाय 50 की प्रभु श्रीराम की भव्य रंगोली व दीप प्रज्वलन,वानर सेना की प्रस्तुति, जीवंत झाकियां, पुष्प वर्षा के धार्मिक आयोजन होने जा रहे हैं। उन्होंने श्रीराम भक्तों से अनुरोध किया है कि परिवार सहित इस आयोजन में शामिल होकर इस गौरवशाली क्षण का साक्षी बने। वार्ता में सांसद प्रतिनिधि श्री मनोज टंडन आदि उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles