राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

श्री राम ज्योति महोत्सव: दीपों के साथ रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया

मेक्रो विज़न एकेड़मी में विद्यार्थी प्रभु श्री राम के विभिन्न जीवन के प्रसंग के साथ भक्ति में रंग दिया बुरहानपुर। अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत 22 जनवरी को पूरे देश के साथ ही बुरहानपुर की शिक्षण संस्था मेक्रो विज़न एकेड़मी में भी श्री राम ज्योति महोत्सव मनाया गया।

On: January 23, 2024 6:41 PM
Follow Us:
  • मेक्रो विज़न एकेड़मी में विद्यार्थी प्रभु श्री राम के विभिन्न जीवन के प्रसंग के साथ भक्ति में रंग दिया

बुरहानपुर। अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत 22 जनवरी को पूरे देश के साथ ही बुरहानपुर की शिक्षण संस्था मेक्रो विज़न एकेड़मी में भी श्री राम ज्योति महोत्सव मनाया गया। इस महोत्सव में एकेड़मी के एक हजार बच्चों द्वारा प्रभु श्री राम के जन्म से लेकर उनके अयोध्या लौटने तक उनके जीवन के महत्वपूर्ण क्षण और खुशियों को 12 खंड और 12 झांकियों के माध्यम से साकार किया। पूरा एकेड़मिक परिसर दीपों के साथ रंग-बिरंगे रोशनी से जगमगाया। श्री राम ज्योति महोत्सव में विद्यार्थियों और स्टाफ सहित हजारों की संख्या में लोग भगवा वेशभूषा में नजर आए। मेक्रो विज़न एकेडमी द्वारा मनाए गए श्री राम ज्योति महोत्सव में विद्यार्थी प्रभु श्री राम के विभिन्न जीवन के प्रसंग के साथ गीत, संगीत, नृत्य और नाटिका के माध्यम से पूरे वातावरण को भक्ति में रंग दिया। महोत्सव में एकेडमी के तीन हजार विद्यार्थियों के साथ उनके पालक और शहर के गण मान्य लोग शामिल हुए। महोत्सव का सबसे महत्वपूर्ण आकर्षण दीपों से झिलमिलाता मैदान में बना सबसे बड़ा नक्शा और इसमें अलग ही प्रकाश बिखेर रहे अयोध्या के श्री राम लला मंदिर की रुप रेखा।
मेक्रो विज़न के शिक्षाविद चेयरमैन और अध्यक्ष आनंद प्रकाश चौकसे ने भी सभी अभिभावकों और विद्यार्थियों को संबोधित किया। श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को पूरे देश में उत्साह और खुशियों के साथ मनाया जा रहा है। उसी को ही बरकरार रखते हुए मेक्रो विज़न एकेडमी और ऑल इज़ वेल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल और श्री बालाजी पब्लिक स्कूल खंडवा परिवार द्वारा महोत्सव में शामिल होने के लिए हर राम भक्त यहां पर आमंत्रित किया गया। श्री राम ज्योति महोत्सव में शामिल होने वाले ना जाने कितने ऐसे लोग हैं जो यहां पर अपनी खुशियों को बांटते नज़र आएं।
कार्यक्रम के दौरान एकेडमिक सचिव मंजूषा चौकसे तथा एकेडमिक डायरेक्टर कबीर चौकसे, देवांशी चौकसे और विजय सुखवानी, डॉ. संतोष सिलोरिया, डॉ. अरुण शर्मा, मोनिका अग्रवाल, विभा जेटली, शीतल पोपली और समस्त छात्र छात्राओं के साथ स्टाफ ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम में रथ यात्रा का भी आयोजन किया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser