राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

मेरे पूरे कार्यकाल में कोई न कोई चुनाव होते रहे, सभी जीते भी- मनोज लधवे 

निवृत्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष बोले- पार्टी सांसद, विधायक, जिला पंचायत, जनपद पंचायत के चुनाव जीती बुरहानपुर। एक दिन पहले भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष बदल दिया। मनोज लधवे की जगह डॉ. मनोज माने को भाजपा जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इसे लेकर शनिवार शाम निवृत्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज

On: January 27, 2024 8:05 PM
Follow Us:
  • निवृत्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष बोले- पार्टी सांसद, विधायक, जिला पंचायत, जनपद पंचायत के चुनाव जीती

बुरहानपुर। एक दिन पहले भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष बदल दिया। मनोज लधवे की जगह डॉ. मनोज माने को भाजपा जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इसे लेकर शनिवार शाम निवृत्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने मीडिया के सामने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां बताई। उन्होंने कहा कि वरिष्ठों के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं के सहयोग से मेरे कार्यकाल में संगठन की संरचना मजबूत हुई है। प्रदेश और स्थानीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूँ। साथ ही नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने का कार्यकाल मेरे कार्यकाल से बेहतर हो इसी शुभकामना के साथ बधाई देता हू।
निवृत्तमान जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने कहा- मेरे कार्यकाल में नेपानगर की विधायक रही सुमित्रा कास्डेकर कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आई थीं तब उप चुनाव हुए और पहले जहां हम 1200 वोटों से हारे थे तो वहीं उपचुनाव में 26 हजार वोटों से चुनाव जीते। इसके बाद सांसद नंदु भैया का निधन होने पर लोकसभा उपचुनाव हुए। तब उपचुनाव में ज्ञानेश्वर पाटिल रिकार्ड 82 हजार वोटों से जीते। अकेले बुरहानुपुर जिले ने 52 हजार वोट दिए थे। जनपद पंचायतों के के दोनों अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जिला पंचयत में हमारा अध्यक्ष उपाध्यक्ष चुना गया। महापौर चुनाव में पूर्व महापौर अतुल पटेल की पत्नी माधुरी अतुल पटेल विपरीत परिस्थितियों में भी चुनाव जीतीं। इसी तरह शाहपुर नगर परिषद का भी चुनाव मेरे कार्यकाल में हुआ और हम वह भी जीते। मेरे कार्यकाल में लगातार चुनाव का दौर चलता रहा। इस बार भी हम दोनों विधानसभा सीटें जीते हैं। नेपानगर में 42 हजार तो बुरहानपुर में 30 हजार से ज्यादा वोटों की लीड मिली। इसका श्रेय पार्टी के कार्यकर्ताओं को देता हूं। मेरी नजर में बहुत अच्छा कार्यकाल रहा। कोरोना काल के समय भी सेवा करने का मौका मिला। डॉक्टरों की टीम बनाकर कैसे मदद की जा सकती है वह किया। इंजेक्शन से लेकर भोजन, दवाईयां बंटवाई। इसमें पार्टी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रदेश का पहला जिला जहां अटल जी की समाधि
मनोज लधवे ने कहा बुरहानपुर प्रदेश का ऐसा पहला जिला है जहां अटल जी की समाधि है। उन्होंने
अटल बिहारी वाजपेयी जी की अस्थियां बुरहानपुर में थाी। हमने संजय नगर में अटलजी की समाधि बनाई। यह देशभर में दूसरी समाधि है जो दिल्ली के बाद बुरहानपुर में है। मप्र की एकमात्र समाधिक बनाई है।
जिला कार्यालय के लिए प्रदेश सरकार से खरीदी जमीन
निवृत्तमान जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने कहा-बुरहानपुर प्रदेश का एकमात्र ऐसा जिला है जहां भाजपा कार्यालय के लिए सरकार से जमीन खरीदी गई है। पहले हमारे पास जिला कार्यालय नहीं था। हमने सरकार से जमीन खरीदी। सरकार ने कैबिनेट में प्रस्ताव लेकर एकमात्र बुरहानपुर जिले को जमीन दी है। जिले का कार्यालय बनना भी शुरू हो गया है। कॉलम खड़े हो गए। हमने सामाजिक काम भी किए। भोलाना गांव गोद लिया गया। 2011 से रक्तदान करा रहे हैं। 25 हजार से ब्लड डोनेशन कराया गया। आज भी वह काम कर रहे हैं। जिले के नेतृत्व का सहयोग मिलता रहा। कल परिवर्तन हुआ। इसके संकेत पहले से थे। मेरा कार्यकाल भी पूरा हो गया था। बूथ से पन्ना समिति बनाई है। हमें उम्मीद है कि नए जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने के नेतृत्व में पार्टी लोकसभा का चुनाव रिकार्ड वोटों से जीतेगी। जैसे बाकी चुनाव जीतते आए हैं वैसे यह चुनाव भी जीतेंगे।
मेरा कार्यकाल पूरा हो गया
यह आरोप गलत है कि बागियों को सपोर्ट करने के कारण मुझे हटाया गया, बल्कि मेरा कार्यकाल पूरा हो गया था। हम पूरे समय पार्टी के लिए काम करते रहे। जिनकी शिकायत मिलती रही उन्हें पार्टी से बाहर करते रहे। मैंने 32 लोगों को निलंबित किया। था। चुनाव के बाद पहली बैठक थी जिसमें जिला महामंत्री ने तब नाराजी जताई थी, लेकिन वह आपस की बात थी और उस समय जो परिस्थिति बनी थी तो उन्होंने अपना विरोध दर्ज कराया था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser