राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

पत्रकार कभी भी सत्ता को निरंकुश नहीं होने देते -डॉ. माने

बुरहानपुर प्रेस क्लब से संवाद कार्यक्रम में नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा बुरहानपुर। पत्रकारों का और राजनीति का चोली दामन का साथ है, और मीडिया में वह शक्ति होती है कि वह सत्ता को भी निरंकुश होने से रोकते हैं। मैं उम्मीद करुंगा कि भविष्य में मुझे पत्रकारों का यूं ही मान

On: January 28, 2024 10:35 AM
Follow Us:
  • बुरहानपुर प्रेस क्लब से संवाद कार्यक्रम में नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा

बुरहानपुर। पत्रकारों का और राजनीति का चोली दामन का साथ है, और मीडिया में वह शक्ति होती है कि वह सत्ता को भी निरंकुश होने से रोकते हैं। मैं उम्मीद करुंगा कि भविष्य में मुझे पत्रकारों का यूं ही मान सम्मान, सहयोग, सुझाव और मार्गदर्शन मिलता रहे। जिससे मैं जनहित के मुद्दे निरंतर उठाता रहूं ।उक्त बात भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मनोज माने ने पत्रकारों के बीच कहीं। वह बुरहानपुर प्रेस क्लब कार्यालय में एक संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
Sadaiv Newsबुरहानपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष दुर्गेश शर्मा ने संवाद के साथ उनका सम्मान करते हुए कहा कि शहर के विकास को गति देने के लिए सत्ता के साथ-साथ संगठन के व्यक्ति का दृष्टिकोण भी सकारात्मक होना चाहिए तभी सर्वांगीण विकास होता है। कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों ने स्वर्गीय माखनलाल चतुर्वेदी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में मार्गदर्शक मंडल के सदस्य ऐहकाम अंसारी, घनश्याम मालवीय, दिनेश जैन, उदय वर्मा, सुभाष माने, उपाध्यक्ष लियाकत खान, कोषाध्यक्ष नीलेश सोनी, कार्यकारिणी सदस्य विकास ठाकुर, संतोष पाटिल के साथ-साथ सभी सदस्यों ने इस संवाद कार्यक्रम में शहर के विभिन्न समस्याओं से नव नियुक्त जिला अध्यक्ष को अवगत कराया। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रेस क्लब के साथी अनिल वानखेड़े द्वारा किया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser