Homeबुरहानपुरमहिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण इसलिए ताकि...

महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण इसलिए ताकि वह निर्णायक भूमिका निभाएं -अमृता यादव

महिला मोर्चा की शक्ति वंदन अभियान जिला कार्यशाला में बनी योजना महिला स्वयं सहायता समूह व एनजीओ के बीच चलाएंगे संपर्क अभियान बुरहानपुर। भाजपा के शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत गुरूवार दोपहर एनजीओ और स्व सहायता समूह संपर्क अभियान कार्यशाला परमानन्द गोविन्दजीवाला ऑडिटोरियम में आयोजित की गई। मुख्य वक्ता खंडवा की महापौर अमृता यादव शामिल […]

बुरहानपुर। भाजपा के शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत गुरूवार दोपहर एनजीओ और स्व सहायता समूह संपर्क अभियान कार्यशाला परमानन्द गोविन्दजीवाला ऑडिटोरियम में आयोजित की गई। मुख्य वक्ता खंडवा की महापौर अमृता यादव शामिल हुईं।
इस दौरान अमृता यादव ने कहा प्रधानमंत्री श्री मोदीजी ने बड़ा निर्णय लिया। महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया। यह क्यों दिया, क्योंकि महिलाएं निर्णायक भूमिका निभाएं। हमारे देश के उत्थान के लिए वह योगदान दे और विधानसभा, लोकसभा में महिलाएं नेतृत्व करें। हम सौभाग्यशाली हैं। खंडवा में भी विधायक महिला है। मैं खुद महापौर हूं। अब जिला पंचायत अध्यक्ष भी खंडवा में महिला ही बनेगी। ऐसे कईं जगह महिलाएं आज नेतृत्व कर रही हैं। वह किसकी वजह से कर रही हैं। यह मोदी जी का सपना है विकसित भारत का। विकसित भारत में प्रत्येक नागरिक की भूमिका हो।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जूनागढ़े ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में महिला मतदाताओं का वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए महिला मोर्चा द्वारा शक्ति वंदन महिला स्वयं सहायता समूह एवं एनजीओ संपर्क अभियान चलाया जा रहा है।
Sadaiv Newsमोदीजी द्वारा शक्ति वंदन कार्यक्रम
वहीं बुरहानपुर महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल ने कहा जहां नारियों की पूजा होती है वहां देवता वास होता है। इसी अनुक्रम में मोदी जी द्वारा शक्ति वंदन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य महिला, स्व सहायता समूहों को शिक्षा, रोजगार उपलब्ध कराने के लिए किया जा रहा है। श्रीमती पटेल ने कहा 14 से 25 फरवरी के बीच जिला, विधानसभा व मंडल स्तर पर महिला स्वयं सहायता समूह व एनजीओ के सम्मेलन होंगे। 4 से 6 फरवरी के बीच सीएलएफ व वीवो पदाधिकारी बहनों के साथ चाय पर चर्चा होगी। भाजपा नीत केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में महिला स्वयं सहायता समूह व एनजीओ की भूमिका पर चर्चा कर मातृ शक्ति का सम्मान किया जाएगा।
जनकल्याणकारी योजनाओं से महिलाएं आत्मनिर्भर
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने कहा कि देश की जनसंख्या में 50 प्रतिशत भागीदारी महिलाओं की हैं। भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से महिलाएं आत्मनिर्भर हुई हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होने से वे घर-परिवार का उचित लालन-पालन कर रही है। शक्ति वंदन अभियान से आगामी लोकसभा चुनाव में मातृ शक्ति भाजपा के लिए अधिकाधिक मतदान के लिए प्रेरित होंगी। श्री माने ने मोर्चा कार्यकर्ता व पदाधिकारियों से शक्ति वंदन अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।
इस दौरान कार्यक्रम प्रभारी जिला उपाध्यक्ष उमा कपूर, मधु चौहान, संध्या कदवाने, सुनीता वाजपेयी, उमा पीलिया, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष ईश्वर चौहान, मंडल अध्यक्ष विक्रम चौहान, पार्षद राजेश महाजन, नितेश दलाल, चिंतामन महाजन, गौरव शिवहरे सहित भाजपा नेता, कार्यकर्ता और काफी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनोज अग्रवाल ने किया एवं आभार संभाजीराव सगरे ने माना।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles