राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

आमरण अनशन का असर- आंदोलन स्थल पहुंचे निगमायुक्त, कहा ठेकेदार का टेंडर कर दिया निरस्त, नए से काम कराएंगे 

20 फरवरी से बाबा साहेब की प्रतिमा का काम शुरू कराने का भी दिया आश्वासन, शिवाजी वार्ड की पार्षद समाजजन के साथ बैठी थीं अनशन पर सागर टॉवर पर 7 साल से प्रस्तावित है बाबा साहेब की प्रतिमा, आयुक्त बोले, कल ही जारी करेंगे नए टेंडर बुरहानपुर। आमरण अनशन के बाद नगर निगम

On: February 2, 2024 8:17 PM
Follow Us:
  • 20 फरवरी से बाबा साहेब की प्रतिमा का काम शुरू कराने का भी दिया आश्वासन, शिवाजी वार्ड की पार्षद समाजजन के साथ बैठी थीं अनशन पर

  • सागर टॉवर पर 7 साल से प्रस्तावित है बाबा साहेब की प्रतिमा, आयुक्त बोले, कल ही जारी करेंगे नए टेंडर

बुरहानपुर। आमरण अनशन के बाद नगर निगम एक्शन मूड में आ गया है। नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने उस ठेकेदार का टेंडर निरस्त कर दिया है जो बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के काम के लिए निगम से एग्रीमेंट नहीं कर रहा था। अब काम नए ठेकेदार से कराया जाएगा और 20 फरवरी से शुरू भी करा दिया जाएगा।
गौरतलब है कि उपनगर लालबाग के सागर टॉवर में संविधान निर्माता डॉ बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की आदमकद प्रतिमा स्थापित किया जाना प्रस्तावित है। नगर निगम में इसे लेकर तीन बार प्रस्ताव पारित हुए, लेकिन प्रतिमा नहीं लगाई। इसे लेकर गुरूवार से शिवाजी नगर वार्ड नंबर 47 की पार्षद मीना बाई अपने पति महेंद्र सुरवाड़े और समाजजनों के साथ आमरण अनशन पर बैठ गई थीं। उनका कहना था कि जब तक यह आश्वासन नहीं मिल जाता कि 14 अप्रैल से पहले बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित हो जाएगी तब तक हम अनशन खत्म नहीं करेंगे। दूसरे दिन शुक्रवार शाम 4 बजे नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव अनशन स्थल पर पहुंचे और पार्षद, समाजजन से चर्चा कर आश्वासन दिया कि पुराना टेंडर निरस्त कर कल ही नया टेंडर जारी किया जाएगा। 20 फरवरी से काम भी चालू करा दिया जाएगा। इसके बाद दो दिन से जारी अनशन खत्म हो गया।
Sadaiv Newsनारियल पानी पिलाकर खत्म कराया अनशन
वार्ड नंबर 47 शिवाजी नगर की पार्षद मीना बाई के प्रतिनिधि महेंद्र सुरवाड़े ने बताया आयुक्त ने आश्वासन दिया इसलिए हमने आज शाम धरना खत्म कर दिया है। नए टेंडर दो भाग में जारी कर 20 फरवरी से काम चालू कराने का आश्वासन भी आयुक्त ने दिया है। नारियल पानी पिलाकर अनशन समाप्त कराया गया। इस दौरान महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सरिता राजेश भगत, अकील औलिया सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
7 साल से लड़ाई लड रहे समाजन
बाबा साहेब की प्रतिमा स्थापित कराने के लिए समाज के लोग 7 साल से लड़ाई लड़ रहे हैं। सात साल से लालबाग स्थित सागर टॉवर में डॉ बाबा साहेब भीमराम आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित किया जाना प्रस्तावित है। पार्षद का कहना है कि हर बार आश्वासन मिल रहा था इसलिए आंदोन करना पड़ा। प्रतिमा स्थापित करने के लिए पहला प्रस्ताव 26 जुलाई 2017 को पूर्व महापौर अनिल भोंसले और पूर्व निगम अध्यक्ष मनोज तारवाला ने पारित किया था जिसमें कहा गया था कि सागर टॉवर पर डॉ बाबा साहब अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा स्थापित होगी। 14 मई 22 को प्रभात इंटरप्राइजेस ग्वालियर को इसका टेंडर दिया गया, लेकिन वर्क आर्डर जारी नहीं किया गया। 21 अक्टूबर 22 को फिर नगर पालिक निगम एमआईसी की बैठक में भी प्रस्ताव पारित हुआ। 11 अक्टूबर 23 को भी सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित और टेंडर 20 फरवरी 23 को निकाला गया जो प्रभात इंटरप्राइजेस ग्वालियर को ही दिया गया, लेकिन फिर भी वर्क ऑर्डर जारी नहीं किया गया। जिससे बौद्ध समाज, भीम सैनिक, अनुयायियों में आक्रोश था और वह गुरूवार से अनशन पर बैठ गए थे। अब आयुक्त की समझाईश के बाद उन्होने अपना अनशन खत्म किया।
आयुक्त जिंदाबाद के नारे लगाए
निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव के आश्वासन के बाद समाजजन ने हर्ष व्यक्त किया। नगर निगम आयुक्त जिंदाबाद सहित डॉ. बाबा साहेब अंबेडकरजी के नारे लगाए। आयुक्त ने नारियल पानी मंगवाए और हड़ताल पर बैठीं पार्षद, पार्षद प्रतिनिधि और समाजजन को नारियल पानी पिलाया। आयुक्त ने हड़तालियों को पुष्पहार पहनाए। समाजजन ने भी आयुक्त का सम्मान किया। अधिकारियों सहित समाजजन ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण किया।
पुराना टेंडर निरस्त किया जाएगा
नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने बताया पुराना टेंडर निरस्त किया जाएगा। इसके बाद दो अलग-अलग टेंडर निकालेंगे। इसमें चबूतरे का टेंडर अलग और प्रतिमा का टेंडर अलग व्यक्ति को दिया जाएगा। दोनों ही काम अलग-अलग करवाए जाएंगे।
14 अप्रैल से पहले प्रतिमा हो जाएगी स्थापित
पार्षद प्रतिनिधि महेंद्र सुरवाड़े ने आयुक्त से कहा टेंडर को 9 महीने हो चुके हैं। अब तक हमारी मांगों का निराकरण नहीं हुआ है। आपने ठेकेदार को ब्लेकलिस्ट भी नहीं किया। आप उसे ब्लेकलिस्ट करिए। परिषद में भी इस मुद्दे पर हामी भरी गई, लेकिन आपने वर्क आर्डर जारी नहीं किए। हमें फाइल गुम हो जाने तक की बात कही गई। इस पर आयुक्त बोले आपकी सभी मांगे पूरी होगी। पुराना टेंडर निरस्त करेंगे। नया टेंडर होगा। 14 अप्रैल से पहले प्रतिमा स्थापित हो जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser