राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

शाहपुर थाना पुलिस ने लोडिंग वाहन से परिवहन किया जा रहा गोंद जब्त किया

34 क्विंटल 15 किलो गोंद किया बरामद, 5 लाख रूपए है कीमत बुरहानपुर। शाहपुर थाना पुलिस ने शनिवार को एक लोडिंग वाहन को चेक किया। जांच में पता चला अवैध तरीके से गोंद भरकर ले जाया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना

On: February 4, 2024 3:02 PM
Follow Us:
  • 34 क्विंटल 15 किलो गोंद किया बरामद, 5 लाख रूपए है कीमत

बुरहानपुर। शाहपुर थाना पुलिस ने शनिवार को एक लोडिंग वाहन को चेक किया। जांच में पता चला अवैध तरीके से गोंद भरकर ले जाया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया।
पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक नीले रंग के लोडिंग वाहन नंबर एमपी 12 जी 0367 में अवैध रुप से गोंद भरकर परिवहन करने के लिए सरदार पटेल वार्ड ले जाने वाला है। वाहन को रोका गया तब आरोपी भागने लगे। घेराबंदी कर आरोपी समीर पिता सलीम मंसूरी 22 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 05 शाहपुर को पकड़ा गया। वाहन को चेक करने पर उसमें गोंद भरा हुआ पाया गया। पूछताछ मेें आरोपी कोई जवाब नहीं दे पाया। न ही कोई दस्तावेज पेश किए। वाहन में कुल 95 कट्टे गोंद मिला। वजन लगभग 34 क्विंटल 15 किलो और किमत 5 लाख रूपए है। आरोपी समीर पिता सलीम मंसूरी निवासी शाहपुर से पूछताछ करने पर उसने फरार आरोपी शब्बीर पिता शकुर मंसूरी, जाकिर पिता शकूर मंसूरी, फैजल पिता रईस मंसूरी सभी निवासी वार्ड क्रमांक 05 शाहपुर का नाम बताया। आरोपियों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927 धारा 26-1 छ, 41, मप्र अभिवहन वनोपज अधिनियम 2000 धारा 20, व धारा 34 भादंवि का केस दर्ज कर मामला जांच में लिया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser