Homeअपराधबोरवाड़ी में हाथ में पिस्तौल लेकर लोगों...

बोरवाड़ी में हाथ में पिस्तौल लेकर लोगों को डरा धमका रहा था युवक, पुलिस ने पकड़ा

बुरहानपुर। शुक्रवार को बोरवाडी क्षेत्र में एक युवक हाथ में पिस्तौल लेकर लोगों को डरा, धमका रहा था। शिकारपुरा थाना पुलिस को सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति बोरवाड़ी चौराहे के पास हाथ में देसी पिस्तौत लिए घूम रहा […]

बुरहानपुर। शुक्रवार को बोरवाडी क्षेत्र में एक युवक हाथ में पिस्तौल लेकर लोगों को डरा, धमका रहा था। शिकारपुरा थाना पुलिस को सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति बोरवाड़ी चौराहे के पास हाथ में देसी पिस्तौत लिए घूम रहा है। आने जाने वाले लोगों को पिस्तौल दिखाकर उन पर तानकर डरा, धमका रहा है। भयभीत कर रहा है। तब टीम बोरवाड़ी चौराहा पहुंची। यहां घेराबंदी कर आरोपी सिद्धार्थ सिंह उपरारिया उर्फ लक्की पिता नरेंद्र सिंह उपरारिया 24 निवासी वार्ड नबर 3 पंचायती खाली राजीव वार्ड शिकारपुरा को पकड़ा गया। उसकी कमर में लोहे का सिल्वर रंग का प्लास्टिक मूठ लगा देसी पिस्तौल मिला। दस्तावेज पूछने पर वह नहीं बता पाया। उसके खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। मामला जांच में लिया गया है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles