Homeबुरहानपुरन्याय, जन कल्याण, सहिष्णुता और स्वराज, छत्रपति...

न्याय, जन कल्याण, सहिष्णुता और स्वराज, छत्रपति शिवाजी महाराज के शासन के आधार: कांग्रेस

बुरहानपुर। छत्रपति शिवाजी महाराज की 394वी जयंती पर बुरहानपुर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने लालबाग रोड स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर छत्रपति शिवाजी महाराज का स्मरण कर कांग्रेस के प्रवक्ता शेख रूस्तम ने कहा कि महान योद्धा साहस की प्रतिमूर्ति और कुशल प्रशासक छत्रपति शिवाजी महाराज भारत देश […]

बुरहानपुर। छत्रपति शिवाजी महाराज की 394वी जयंती पर बुरहानपुर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने लालबाग रोड स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर छत्रपति शिवाजी महाराज का स्मरण कर कांग्रेस के प्रवक्ता शेख रूस्तम ने कहा कि महान योद्धा साहस की प्रतिमूर्ति और कुशल प्रशासक छत्रपति शिवाजी महाराज भारत देश के महानायक है और हम सभी के लिए प्रेरणा के स्रोत है छत्रपति शिवाजी महाराज का शासन न्याय, जनकल्याण, सहिष्णुता और स्वराज पर आधारित था। आज हमें ऐसे ही आदर्श पर आधारित शासन की आवश्यकता है राष्ट्र के विकास के लिए। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इस बात पर नाराजगी जाहिर की ,कि प्रतिमा स्थल पर नगर निगम द्वारा उचित सफाई व्यवस्था नहीं की गई। इसके बाद नगर निगम ने पानी का टैंकर प्रतिमा स्थल पर पहुंचाया सफाई के लिए।
इस दौरान पश्चिम ब्लॉक अध्यक्ष संजय चौकसे, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, आशीष भगत, शेख रुस्तम, फिरोज बेग, प्रकाश नाईक, शैली कीर, अरुण जोशी, सिद्धांत व्यास, सरिता भगत, मीनाक्षी महाजन, रियाजुल हक अंसारी, प्रमोद महाजन, कैलाश पाटिल, रविंद्र महाजन, चंद्रकांत पाटील और शेख अतीक उपस्थित थे।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles