Homeबुरहानपुरराष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत- एक खेत...

राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत- एक खेत में एक साथ मृत मिले 6 मोर

शाहपुर क्षेत्र के ग्राम रायगांव में खेत में मिले 7 में से 6 मोरों की मौत, बोदरली में हुआ पोस्टमार्टम बुरहानपुर। जिले के शाहपुर क्षेत्र में राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत का मामला सामने आया है। ग्राम रायगांव में एक साथ 7 मोर मिले। इसमें से छह की मौत हो गई जबकि एक मोर जीवित […]

  • शाहपुर क्षेत्र के ग्राम रायगांव में खेत में मिले 7 में से 6 मोरों की मौत, बोदरली में हुआ पोस्टमार्टम

बुरहानपुर। जिले के शाहपुर क्षेत्र में राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत का मामला सामने आया है। ग्राम रायगांव में एक साथ 7 मोर मिले। इसमें से छह की मौत हो गई जबकि एक मोर जीवित है। जिन मोरों की मौत हो गई है उनका पोस्टमार्टम बोदरली में चल रहा है। वन अफसरों का कहना है कि खेतों में दवाईयों का छिड़काव होता है। संभवतः उसी को खाने से मोरों की मौत हुई है।
Sadaiv Newsवन विभाग बुरहानपुर एसडीओ अजय सागर ने बताया सात मोरों के खेत में मिलने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम को मौके पर भेजा। जहां छह मोर मृत अवस्था में पाए गए जबकि एक जीवित है। संभवतः खेतों में डाली जाने वाली दवाई, बीज खाने से मोरों की मौत हुई है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामला जांच में लिया गया है।
मक्का के खेत में दिखे मोर
किसान संदीप पाटिल ने बताया शनिवार सुबह जब खेत में पहुंचे तो देखा कि दो मोर मृत अवस्था में पड़े हैं। बाद में और मोर भी दिखे इस तरह कुल 7 मोर दिखे। इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को की। टीम मौके पर पहुंची और स्वास्थ्य परीक्षण किया।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles