राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष छिंदवाड़ा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

चौरई विधानसभा के पूर्व विधायक और कांग्रेस प्रदेश महासचिव, जनपद अध्यक्ष व कई सरपंच पार्टी में शामिल भोपाल। भारतीय जनता पार्टी, प्रदेश कार्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं न्यू ज्वॉइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा के समक्ष बुधवार को चौरई विधानसभा के पूर्व विधायक और कांग्रेस

On: March 13, 2024 3:16 PM
Follow Us:

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी, प्रदेश कार्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं न्यू ज्वॉइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा के समक्ष बुधवार को चौरई विधानसभा के पूर्व विधायक और कांग्रेस प्रदेश महासचिव चौधरी गंभीर सिंह, किसान कांग्रेस के अध्यक्ष चंद चौरिया, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सतीश मिश्रा, हर्रई जनपद अध्यक्ष कंचना उइके, चौरई नेता प्रतिपक्ष नगरपालिका अर्जुन रघुवंशी, हर्रई जनपद पंचायत सदस्य रीति उइके, तामिया जनपद अध्यक्ष तुलसी परतेती सहित 40 से अधिक कांग्रेस के जनप्रतिनिधि, पूर्व जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष व वरिष्ठ नेतागणों ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया।
छिंदवाड़ा गरीब कल्याण की योजनाओं के हितग्राहियों का गढ़ – विष्णुदत्त शर्मा
कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियों व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में आज छिंदवाडा के जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की गरीब कल्याण की योजनाओं के हितग्राहियों का गढ़ है।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का परिवार रोज बढ़ रहा
हम सभी के लिए यह गर्व और प्रसन्नता का विषय है कि ’मोदी जी का परिवार’ लगातार आगे बढ़ रहा है। इस परिवार में आप सभी का बहुत-बहुत स्वागत है। भारतीय जनता पार्टी सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं है, बल्कि एक परिवार है और इस परिवार में हम सभी मिलकर काम करेंगे। आज जिन कांग्रेस के लोगों ने पार्टी की सदस्यता लेकर हमारे परिवार की संख्या बढ़ाई है उनसे हमारी ताकत छिंदवाड़ा में और बढ़ेगी। मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि पार्टी में उन्हें सम्मान मिलेगा और लोकसभा का 2024 का चुनाव हम सब मिलकर भारी मतों से जीतेंगे।
इस अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री ऐदल सिंह कंसाना, पार्टी के प्रदेश प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू एवं सुश्री मोनिका बट्टी उपस्थित रही।

भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के 80 से अधिक पदाधिकारी व मुरैना के कांग्रेस नेता

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी, प्रदेश कार्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, न्यू ज्वॉइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. अभिजीत देशमुख के समक्ष बुधवार को कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के 80 से अधिक पदाधिकारी एवं मुरैना के कांग्रेस पदाधिकारियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
’मोदी जी की गारंटी’ के प्रति लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है
Sadaiv Newsभारतीय जनता पार्टी की नीतियों व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में कांग्रेस एवं अन्य दलों के नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जो काम हो रहे हैं, उनके चलते ’मोदी जी की गारंटी’ के प्रति लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। हम सभी के लिए यह गर्व और प्रसन्नता का विषय है कि ’मोदी जी का परिवार’ लगातार आगे बढ़ रहा है। इस परिवार में आप सभी का बहुत-बहुत स्वागत है। भारतीय जनता पार्टी सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं है, बल्कि एक परिवार है और इस परिवार में हम सभी मिलकर काम करेंगे। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के 80 से अधिक पदाधिकारियों तथा मुरैना के कांग्रेस नेताओं द्वारा भाजपा की सदस्यता ग्रहण किए जाने पर उनका स्वागत करते हुए कही।
भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी
प्रदेश कार्यालय में बुधवार को कांग्रेस स्वास्थ्य एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. बसंत राय, ग्वालियर चंबल संभाग प्रभारी डॉ. सिद्धांत दुबे, शिवपुरी में चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ. नीलेश शर्मा, चिकित्सा प्रकोष्ठ की संयोजक डॉ. ऋचा तिवारी, रीवा टी.आर.एम. कॉलेज पूर्व प्राचार्य डॉ. रामलला शुक्ला, चिकित्सा प्रकोष्ठ के विंध्य संभाग के प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अमित तिवारी, रीवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. दीपनारायण शर्मा, सतना प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. दीपक कनौजिया, सागर प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. शिवानी वैश्य, महू प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. प्रज्ञा चतुर्वेदी, मऊगंज प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. कैलाश गुप्ता, रीवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. अमर पटेल, रीवा कोविड एसोसिएट अध्यक्ष डॉ. एस.एम. शर्मा, रीवा ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र शर्मा, डॉ. टी.के. पाठक, डॉ. मनीष देव वर्मा सहित 12 जिलों के 60 से अधिक चिकित्सकों, 20 से अधिक फॉर्मासिस्ट एवं प्रबुद्धजनों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेतागणों ने अंगवस्त्र पहनाकर भारतीय जनता पार्टी में उनका स्वागत किया।
मुरैना के कांग्रेस पदाधिकारियों ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता
प्रदेश भाजपा कार्यालय में बुधवार को कांग्रेस कमेटी के पूर्व संभागीय प्रवक्ता श्री सुबोध दुबे, पूर्व प्रदेश सचिव श्री देवेन्द्र मूढोतिया, मुरैना जिला उपाध्यक्ष एवं महिला कांग्रेस की पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीमती शोभा शिवहरे, महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी सोलंकी, प्रकोष्ठ की जिला महामंत्री श्रीमती रामदुलारी मौर्य, प्रकोष्ठ की ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती तुलसा पलैया सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष व वरिष्ठ नेतागणों ने अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी में उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री ऐदल सिंह कंसाना, पार्टी के प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, भोपाल जिला प्रभारी महेन्द्र सिंह यादव एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक डॉ. रोहित श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser