Homeमध्यप्रदेशभारत विश्व गुरू बनेगा, कोई रोक नहीं...

भारत विश्व गुरू बनेगा, कोई रोक नहीं सकता -ज्ञानेश्वर पाटिल 

सुंदर नगर के गुर्जर भवन में हुआ भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन व होली मिलन समारोह बुरहानपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी युगपुरूष हैं। एक वैभवशाली, एक गौरवशाली, एक समृद्ध और एक शक्तिशाली भारत का निर्माण नरेंद्र मोदी जी के हाथों हो रहा है। 140 करोड़ भारतवासी मोदी जी की ताकत है। भारत विश्व गुरू बनेगा कोई […]

  • सुंदर नगर के गुर्जर भवन में हुआ भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन व होली मिलन समारोह

बुरहानपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी युगपुरूष हैं। एक वैभवशाली, एक गौरवशाली, एक समृद्ध और एक शक्तिशाली भारत का निर्माण नरेंद्र मोदी जी के हाथों हो रहा है। 140 करोड़ भारतवासी मोदी जी की ताकत है। भारत विश्व गुरू बनेगा कोई रोक नहीं सकता। हम अपनी आंखों से अपने सामने भारत को दुनिया का सरताज बनते देखेंगे। 2047 में हमारा देश आर्थिक रूप से महाशक्ति बनेगा। श्री राम मंदिर का विरोध करने वालों को आज उनके दल के नेता ही छोड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री जी ने गरीबों के कल्याण के लिए मुफ्त खाद्यान्न योजना, आयुष्मान योजना, उज्जवल गैस कनेक्शन, पीएम आवास जैसी कई योजनाएं चला रहे हैं, जिनसे गरीबों का विकास हो रहा है।
Sadaiv Newsयह बात सुंदर नगर स्थित गुर्जर भवन में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन व होली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए सांसद एवं खंडवा लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल ने कही। उन्होंने कहा देश की जनता भाजपा के पक्ष में चुनाव लड़ रही है। जो काम हमें संगठन ने सौपा है उसे ठीक तरीके करने की आवश्यकता है। हम हर बूथ पर पिछले चुनाव में मिले मतों से 370 मत अधिक बढ़ाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है।
कांग्रेस को नहीं मिल रहा बली का बकरा
सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कांग्रेस का कांग्रेस जाने, क्योंकि कांग्रेस का व्यक्ति सोच रहा है इसमें जितने दावेदार थे कि भाई किसको बली का बकरा बनाएं और वह अभी तक नाम तय नहीं कर पा रहे हैं। वह उनका जानें। हमारे कार्यकर्ता तो 365 दिन 24 घंटे लगातार जनता की सेवा में लगे हैं। हमारे कार्यकर्ताओं ने चुनाव के लिए कमर कस ली है। हमारे सामने कोई चुनौती नहीं है।
चुनाव को चुनाव की तरह लड़ना है
श्री पाटिल ने कहा यहां का एक-एक कार्यकर्ता ज्ञानेश्वर पाटिल है। खंडवा संसदीय क्षेत्र की 20 लाख जनता सांसद का प्रतिनिधित्व करती हैं। जनता मुझे जो आदेश देंगी, उसका पालन करूंगा। चुनाव का परिणाम क्या होना है, सब जानते हैं। भाजपा की सरकार बन रही है। लेकिन हमें इस मुगालते में भी नहीं रहना है कि चुनाव हम ही जितेंगे। चुनाव को चुनाव की तरह लड़ना है। तभी हम चुनाव को बड़ी जीत में बदल पाएंगे। सम्मेलन में खंडवा लोकसभा प्रत्याशी व सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक अर्चना चिटनीस व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने फूल बरसाकर कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।
कार्यकर्ताओं को घर-घर तक जाना होगा
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आग्रह है कि हर मतदान केंद्र पर पिछले विधानसभा चुनाव से 10% अधिक मत लाना है। खंडवा संसदीय क्षेत्र और मप्र में हमारा सेमीफाइनल में जाना सुनिश्चित। ज्ञानेश्वर जी का सांसद बनना भी तय है। इसके लिए हम कार्यकर्ताओं को घर-घर तक जाना होगा। भव्य राम मंदिर बना, धारा 370 हटी, समान नागरिकता भाजपा लाई है। यह सभी को अहसास कराना है। कार्यक्रम को लोकसभा व जिला प्रभारी कल्याण अग्रवाल, पूर्व विधायक रामदास शिवहरे ने भी संबोधित किया।
यह चुनाव भारत बनाने का चुनाव है
विधायक अर्चना चिटनीस ने कहा- ये चुनाव सांसद बनाने का चुनाव है क्या मात्र? यह चुनाव तेरा चुनाव, मेरा चुनाव है क्या? यह चुनाव भारत बनाने का चुनाव है। एक बार ट्रक चलाने की गलती कर दी। दूसरी बार में ट्रक को पलटा चुके है हम। अब लोकसभा चुनाव को जितने भर से बात नहीं बनेगी। 29 लोकसभा क्षेत्र में अधिकतम तीन सीट में से आते है तो हमारे कार्यकर्ता होने का अर्थ है।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को, लोकसभा विस्तारक उज्जवल जोशी, प्रभारी दिलीप श्रॉफ, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप पाटिल, शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र तिवारी, कैलाश पारीक, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष किरण रायकवार, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज लधवे, संभाजी सगरे, ईश्वर चौहान, सुनील वाघे, युवा नेता गजेंद्र पाटिल सहित अन्य उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles