राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

भाजपा ने धारा 370 हटाकर एक देश, एक निशान, एक विधान के संकल्प को सिद्ध किया है -नड्डा

देश हर नागरिक फिर एक बार मोदी सरकार और अबकी बार 400 पार के नारे लगा रहा है भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन ही अन्य पार्टियों की जनसभाओं से बड़ा होता है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा कर अपनी प्रतिज्ञा को पूर्ण किया तीन दशकों से संसद में लंबित

On: April 3, 2024 3:45 PM
Follow Us:

जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी ने आज को मध्यप्रदेश के जबलपुर में आयोजित ‘शक्ति केन्द्र प्रमुख, बूथ अध्यक्ष, त्रिदेव सम्मेलन’ को संबोधित किया। माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से स्थानीय प्रत्याशी को विजयी बनाने के साथ देश भर में भाजपा को बड़े अंतर से विजयी बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने और अपने अपने बूथ पर शत प्रतिशत मतदान कराने की अपील की। सम्मेलन को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा और कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह ने भी संबोधित किया।
Sadaiv Newsराष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बहुत भाग्यशाली है क्योंकि ये उस राजनैतिक दल के कार्यकर्ता हैं, जिसके चेहरे पर चुनाव में उतरने से पहले ही जीत का आत्मविश्वास साफ झलक रहा है। भाजपा ने वो समय भी देखा है जब नामांकन पत्र भरते समय ही प्रत्याशियों के मन में अपनी जीत को लेकर संदेह रहता था और आज वो समय भी देख रहे हैं जब जीत की नहीं अपितु वोटों के अंतर की बात कर रहे हैं। हर कार्यकर्ता कह रहा है कि ‘फिर एक बार मोदी सरकार और अबकी बार 400 पार’। इस सफलता के पीछे चार-चार पीढ़ियां खप गई हैं, उनका तप और परिश्रम है जिसका फल आज के कार्यकर्ताओं को मिल रहा है। भाजपा ने वो समय भी देखा है जब लोग हार निश्चित होते हुए भी अपनी जमीनें बेचकर तब के जनसंघ की दीप को जलाए रखने के लिए चुनाव लड़ते थे और आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन ही अन्य पार्टियों की जनसभाओं से बड़ा होता है।
श्री नड्डा ने कहा कि भाजपा के कंधों पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में 400 पार करने का रिकॉर्ड बनाना है। आज भारतीय जनता पार्टी के अलावा कोई भी पार्टी अपने विचारों पर नहीं टिकी रही है। सोशलिस्ट पार्टी कैपिटलिस्ट बन गई, मध्यमार्गी लोग दक्षिणमार्गी हो गई लेकिन अकेली भारतीय जनता पार्टी है जिसने अगर अपनी उत्पत्ति के समय ही कहा था कि एक देश में दो निशान, दो विधान नहीं रहेंगे तो भाजपा ने आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में, माननीय गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति के तहत 2019 में धारा 370 खत्म कर उसे पूरा भी किया है। ये भाजपा का वैचारिक प्रतिष्ठान है। भाजपा की राम मंदिर बनाने की प्रतिज्ञा का उपहास उड़ाया जाता था, लेकिन 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की और भव्य राम मंदिर सबके सामने बन कर तैयार है।
जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के नेतृत्व में एकात्म मानववाद की विचारधारा का सृजन किया था। उसका भी उपहास उड़ाया गया, लेकिन 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने पर “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” की नीति पर चलते हुए अंत्योदय लागू कर एकात्म मानववाद को चरितार्थ किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा GYAN को लेकर आगे बढ़ी है। G अर्थात गरीब, Y अर्थात युवा, A अर्थात अन्नदाता और N अर्थात नारी शक्ति। भाजपा ने तीन तलाक को समाप्त कर मुस्लिम बहनों को न्याय दिलाया और उन्हें समाज के मुख्य धारा मे शामिल किया। तीन दशक से नारी शक्ति वंदन विधेयक संसद में रुका हुआ था, जिसे भाजपा ने संसद में तीन दिन में पास कराया। 2029 में 33 प्रतिशत बहनें संसद में और 2028 में मध्यप्रदेश की विधानसभा में चुन कर के आएंगी।
श्री नड्डा जी ने कहा कि भाजपा 18 करोड़ लोगों की पार्टी है, लगभग 1 लाख 16 हजार शक्ति केंद्र हैं। लगभग 6 लाख 40 हजार बूथ की समिति है। किसी राजनीतिक दल के पास इतनी ताकत नहीं है। 2024 में भाजपा अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर 400 से अधिक सीटों पर जीत के आएगी। भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है, जिसके 94 सांसद राज्यसभा में, 1500 विधायक और 200 मेयर हैं। आज भारत यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, जो आने वाले समय में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी। स्टील के उत्पादन में देश तीसरे नंबर पर, मोबाइल के उत्पादन में सबसे आगे है। ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में तीसरे नंबर है, ये आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश की ताकत है। भारत सौभाग्यशाली है कि देश के पास नेता, नीति, नीयत और निर्णय लेने की ताकत है। भाजपा ‘पॉलिटिक्स ऑफ परफॉरमेंस और रिपोर्टकार्ड’ को लेकर आगे चलती है।
कार्यकर्ताओं से राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को जीत के अंतर को बढ़ाने की अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाना है। कार्यकर्ताओं को सुनिश्चित करना है कि बूथ पर कोई नवमतदाता, बुजुर्ग कार्यकर्ता और लाभार्थी मतदान से वंचित न रह जाएं। श्री नड्डा ने हर पन्ना प्रमुख से घर-घर जाकर भाजपा के संदेश एवं भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ को पहुंचाने और हर बूथ प्रमुख से अपने बूथ पर सर्वाधिक मतदाता जुटाने की अपील की। साथ ही, श्री नड्डा जी ने कहा कि जीत का बड़ा अंतर करने में ही कार्यकर्ताओं का पुरुषार्थ निहित है। अंत में श्री नड्डा जी ने स्थानीय प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजयी बनाने का आह्वान किया।
भाजपा के कार्यों से लोकतंत्र गौरवान्वित हो रहा है-डॉ. मोहन यादव
Sadaiv Newsजबलपुर में शक्ति केंद्र प्रमुख, बूथ अध्यक्ष और त्रिदेव सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र व मध्यप्रदेश की डबल इंजन सरकार जनता के कल्याण और विकास के कार्य लगातार कर रही है। प्रधानमंत्री जी के विकास और गरीब कल्याण के कार्यों की संख्या बहुत लंबी है, कार्यकर्ता उन्हें तो आम जनता को बताएं ही, साथ में मध्यप्रदेश में तीन महीने के कार्यकाल में भी करीब 100 बड़े निर्णय लिए गए हैं, जिनकी जानकारी आम जनता को दें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी से लोकतंत्र गौरवान्वित हो रहा है। भाजपा में सामान्य कार्यकर्ता कहां से कहां तक पहुंच सकता है और कार्य के प्रति कितना समर्पित होता है इसके सबसे बड़े उदाहरणों में एक हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी ही हमारे सामने हैं। श्री नड्डा जी बूथ और मंडल पर कार्य करने से लेकर आज राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। पार्टी ने कहा तो मंत्री पद छोड़कर संगठन का कार्य करने लगे।
भाजपा में सुचिता ऐसी की पद का परित्याग करते हैं
हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेता जिन्हें हाल ही में भारत रत्न से सम्मानित किया गया है लालकृष्ण आडवाणी जी। एक डायरी में एलके लिखा था। पूरा नाम भी उस डायरी में नहीं था, लेकिन भाजपा में राजनीतिक सुचिता ऐसी कि श्री आडवाणी जी ने सांसद सहित सभी पदों से इस्तीफा दे दिया और जब तक वे बेदाग साबित नहीं हुए किसी पद को स्वीकार नहीं किया। लेकिन कांग्रेस पार्टी और उसके साथ गठबंधन करने वाली पार्टियां जनता के सामने क्या उदाहरण प्रस्तुत करना चाहती हैं। कांगेस और उसके गठबंधन के कई नेता जेल मे हैं, कुछ जमानत पर जेल से बाहर हैं। जो बाहर हैं, उनके खिलाफ भी जांचें चल रही हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तो एक कदम आगे बढ़ गए। भ्रष्टाचार के आरोप में जेल गए पर पद की ऐसी लोलुपता कि जेल जाने के बाद भी मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दिया। बिना इस्तीफा दिए जेल जाना देश की उस जनता का अपमान है, जिन्होंने उन पर विश्वास कर उनकी पार्टी को वोट दिया था। अरविंद केजरीवाल ने पद से इस्तीफा नहीं देकर जनता के सम्मान का गला घोंटा है।
प्रधानमंत्री जी ऋषि तुल्य हैं, 142 करोंड लोग उनका परिवार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हम सबका सौभाग्य है कि नरेन्द्र मोदी जी जैसे ऋषि तुल्य व्यक्ति के नेतृत्व में कार्य करने का मौका मिला है। प्रधानमंत्री जी ने कहा कि न खाऊंगा न खाने दूंगा, इस बात से कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दलों के नेता तडप रहे हैं। एक बात को तय है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के कार्यकात में न तो एक रूपए का भ्रष्टाचार होगा और न ही किसी भ्रष्टाचारी को बख्शा जाएगा। सभी भ्रष्टाचारी जेल जाएंगे। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई किए जाने से सभी घोटालेबाज परेशान हैं और प्रधानमंत्री पर अमर्यादित टिप्पणी करते हैं। प्रधानमंत्री जी ने भी भ्रष्टाचारियों को करारा जवाब दिया है कि देश की 142 करोड़ जनता मेरा परिवार है।
हर बूथ पर 370 नए मतदाता जोड़ने का संकल्प लेकर जाएं कार्यकर्ता – विष्णुदत्त शर्मा
Sadaiv Newsप्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं। प्रत्येक बूथ पर कार्य करने वाले कार्यकर्ता ही भाजपा की असली ताकत हैं और प्रत्येक बूथ पर महिलाओं के साथ जो हितग्राही खडें है वही हमारी पार्टी की ताकत हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने कहा है कि हमारी पार्टी का प्रत्याशी कमल का फूल है। प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ पर खड़ा है, इसलिए लोकसभा चुनाव में जनता मैदान में उतरी है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए देश की जनता लालायित है। हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने के लिए कार्यकर्ता कमर कसकर तैयार हो जाएं। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि पिछले चुनाव में पार्टी को जो मत मिले हैं, उसमें हर बूथ पर 370 नए मत जोड़ने का, यह प्रधानमंत्री जी ने मंत्र दिया है। आज यहां उपस्थित आप सभी कार्यकर्ता बंधु अपने-अपने बूथ पर 370 नए मतदाताओं को पार्टी से जोड़कर लोकसभा चुनाव में सभी 29 लोकसभा सीटों पर ऐतिहासिक विजय का संकल्प लेकर जाएं। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में संगठन की शक्ति और बूथ की ताकत को आप और हम सभी कार्यकर्ता देख चुके हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पार्टी को विधानसभा चुनाव में एकतिहासिक बहुमत मिला है। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी और आज हम सबको मार्गदर्शन देने यहां पधारे हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी ने दस प्रतिशत वोट शेयर बढ़ाने का भी लक्ष्य रखा है, जिसे भी हम सभी कार्यकर्ताओं को पूरा करना है।
प्रधानमंत्री जी का हाथ मजबूत करने ऐतिहासिक मतों से पार्टी प्रत्याशी को जिताएं
प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में जबलपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा को 4 लाख 56 हजार से अधिक मतों से विजय मिली थी। इस लोकसभा चुनाव में पार्टी को जबलपुर सहित सभी लोकसभा क्षेत्रों में पिछले लोकसभा चुनाव से अधिक मतों से जीत दर्ज करना है, क्योंकि यह चुनाव पिछले अन्य लोकसभा चुनावों से अलग है। यह चुनाव भारत को विकसित राष्ट्र बनाने और 2047 तक भारत को विश्व गुरू बनाने का चुनाव है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की उपलब्धियों और कार्यों से भाजपा के प्रति देशभर में सकारात्मक वातावरण बना है। पार्टी के लोकसभा के प्रत्याशी श्री आशीष दुबे को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाकर प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के हाथ मजबूत करने का कार्य आप सभी कार्यकर्ताओं को करना है। इसलिए आप सभी कार्यकर्ता यहां हर बूथ पर 370 मत बढ़ाने का संकल्प लेकर चुनाव कार्य के लिए जुट जाएं। सम्मेलन को प्रदेश शासन के मंत्री श्री राकेश सिंह ने भी सम्मेलन को संबोधित किया।
इस दौरान लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी, प्रदेश शासन के मत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल, पूर्व मंत्री व विधायक अजय विश्नोई, वरिष्ठ नेता डॉ. जितेन्द्र जामदार, विनोद गोटिया, प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद सुमित्रा वाल्मिकी, प्रदेश महामंत्री, सांसद कविता पाटीदार, प्रदेश मंत्री नंदनी मरावी, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, विधायक अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी, अभिलाष पांडे, नीरज सिंह, संतोष बरकडे, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, जिला पंचायत अध्यक्ष आशा गोटिया, अंचल सोनकर, शरद जैन, हरेंद्रजीत सिंह बब्बू, नरेंद्र त्रिपाठी, प्रतिभा सिंह, सदानंद गोडबोले, स्वाति गोडबोले, रिंकू विज, अश्विनी परांजपे के साथ बूथ स्तर के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser