Homeमध्यप्रदेश400 पार के लक्ष्य को प्राप्त करने...

400 पार के लक्ष्य को प्राप्त करने के हर बूथ को जीतने के लिए कार्य करना होगा -डॉ. माने

भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस कल- प्रत्येक बूथ पर कार्यक्रम होंगे आयोजित बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस शनिवार 6 अप्रैल को जिले के सभी बूथों पर हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेंगा। भाजपा नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने घरो पर पार्टी का ध्वज लगायेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने कहा प्रत्येक बूथ […]

  • भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस कल- प्रत्येक बूथ पर कार्यक्रम होंगे आयोजित

बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस शनिवार 6 अप्रैल को जिले के सभी बूथों पर हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेंगा। भाजपा नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने घरो पर पार्टी का ध्वज लगायेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने कहा प्रत्येक बूथ पर कार्यक्रम आयोजित कर उत्साह और उमंग के साथ जनता के बीच पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जायेंगा। लाभार्थियों से संपर्क किया जायेंगा।
जिलाध्यक्ष श्री माने ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने हर बूथ पर 370 नए वोट पार्टी से जोड़ने का मंत्र दिया है। 370 के आंकड़े से भाजपा का भावनात्मक संबंध है। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के लिए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने अपना बलिदान दे दिया। भाजपा कार्यकर्ता हर बूथ पर 370 नए मतदाता पार्टी से जोड़कर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने भाजपा को इस लोकसभा चुनाव में 370 सीटें और एनडीए गठबंधन को 400 पार सीटें जीतने का लक्ष्य दिया है। भाजपा के हम सभी कार्यकर्ताओं को 400 पार के लक्ष्य को प्राप्त करने के हर बूथ को जीतने के लिए कार्य करना होगा।
श्री माने ने कहा आप सभी देवतुल्य कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के गरीब कल्याण व जनहितैषी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं और लाभार्भियों से संपर्क कर नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट देने की अपील करें। जनता के आशीर्वाद से 400 का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए भाजपा हर बूथ के साथ प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटें भाजपा जीतेगी। प्रधानमंत्रीजी ने जो लक्ष्य हमें दिया है उसे हमें अपने विधानसभा, मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ को मजबूत बनाकर रिकॉर्ड बनाना है।
आज भाजपा नेता और पदाधिकारी पहुंचेगे बूथों पर
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने बहादरपुर मंडल स्थित ग्राम लोनी के बूथ क्र. 44 और बहादरपुर के बूथ क्र. 58 पर पार्टी का स्थापना दिवस मनाएंगे। सांसद एवं खंडवा लोकसभा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल खंडवा विधानसभा के बूथ क्र. 304 और पूर्व मंत्री एवं विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस फोफनार मंडल के ग्राम मोहद में बूथ क्र. 303 पर पहुंचेंगी। नेपानगर विधायक सुश्री मंजू राजेंद्र दादू खकनार मंडल के ग्राम दातपहाडी में बूथ क्र. 304, बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष द्रविन्द्र मोरे शाहपुर मंडल के ग्राम दापोरा में बूथ क्र. 316, पूर्व विधायक रामदास शिवहरे डोईफोडिया मंडल के ग्राम सिंधखेडा में बूथ क्र. 262, पूर्व विधायक सुमित्रादेवी कास्डेकर खकनार मंडल के ग्राम तुकईथड में बूथ क्र. 174, पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप श्रॉफ शाहपुर मंडल के ग्राम चापोरा में बूथ क्र. 321, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज लधवे शाहपुर मंडल के ग्राम दापोरा में बूथ क्र. 315, पूर्व महापौर अतुल पटेल सरदार पटेल मंडल के मालीवाड़ा में बूथ क्र. 150, महापौर माधुरी अतुल पटेल लोकमान्य तिलक वार्ड के महाजनापेठ में बूथ क्र. 65, जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को ग्राम सागमाली में बूथ क्र. 164, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गजानन महाजन ग्राम बिरोदा में बूथ क्र. 40, बुरहानपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष सोनाली प्रदीप पाटिल ग्राम चिड़ियापानी में बूथ क्र. 343, बुरहानपुर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष आशा विनोद पाटिल ग्राम जैनाबाद में बूथ क्र. 229, खकनार जनपद पंचायत उपाध्यक्ष आरती निलेश चौकसे ग्राम निम्बापुर में बूथ क्र. 263, शाहपुर नगर परिषद् अध्यक्ष साधना वीरेंद्र तिवारी स्वामी विवेकानंद वार्ड के बूथ क्र. 258, शाहपुर नगर परिषद् उपाध्यक्ष रजनी गोपाल चौधरी ज्योतिबा फुले वार्ड के बूथ क्र. 264, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जयश्री ज्ञानेश्वर पाटिल ग्राम चापोरा में बूथ क्र. 322, जिला महामंत्री चिंतामन महाजन ग्राम नागौनी में बूथ क्र. 336, जिला महामंत्री सुभान सिंह चौहान ग्राम बम्भाडा में बूथ क्र. 310, जिला महामंत्री राहुल जाधव ग्राम मांजरोद खुर्द में बूथ क्र. 184, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अरुण पाटिल ग्राम दाहिंदा में बूथ क्र. 150, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष ईश्वर चौहान आलमगंज में बूथ क्र. 127, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील वाघे ग्राम झांझर में बूथ क्र. 52, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष किरण रायकवार महर्षि दयानंद वार्ड में बूथ क्र. 88, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष भारत पटेल ग्राम परेठा में बूथ क्र. 146, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष वैभव महाजन ग्राम भावसा में बूथ क्र. 297 और अल्प संख्यक मोर्चा जिलाध्यक्षअजहर उल हक ग्राम एमगिर्द में बूथ क्र. 23 पर पार्टी का स्थापना दिवस मनाएंगे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles