Homeबुरहानपुरकार्यकर्ता सम्मलेन- सरकार व हितग्राही के बीच...

कार्यकर्ता सम्मलेन- सरकार व हितग्राही के बीच कोई दलाल, कोई बिचौलियां नहीं हैं -देवड़ा 

डोईफोड़िया में आयोजित हुआ नेपानगर विधानसभा का भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन मप्र के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा हुए शामिल, कहा-हजारों कांग्रेसियों की पूरी उम्र कांग्रेस में हो गई वह भी कांग्रेस छोड़कर आ रहे बुरहानपुर। जितना विकास हमने किया है, कोई कांग्रेस का नेता बता नहीं सकता कि हमने कौन से काम किए। एक काम ऐसा […]

बुरहानपुर। जितना विकास हमने किया है, कोई कांग्रेस का नेता बता नहीं सकता कि हमने कौन से काम किए। एक काम ऐसा नहीं जो न किया हो। देश की दशा और दिशा दोनों बदलने का काम भाजपा ने किया है। पूरे हिन्दुस्तान में सड़कों का जाल बिछा हुआ है। मेडिकल कॉलेज, सरकारी कॉलेज, गांव की एक एक गली में सीमेंट के रोड हैं। गरीब के लिए योजनाएं बनाई। आप बताएं कि कौन सा काम नहीं किया। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास इस परिकल्पना को अगर किसी ने पूरा किया है तो वह भारतीय जनता पार्टी ने पूरा किया। यह चुनाव केवल सांसद चुनने का चुनाव नहीं है। यह चुनाव नरेंद्र मोदी को पुनः देश का प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। मैं क्षेत्र की जनता व कार्यकर्ताओं से आह्वान करता हूं कि 50 हजार से अधिक की लीड दिलाकर ज्ञानेश्वर भाई को पांच लाख वोटों से विजयी बनाएं।
Sadaiv Newsयह बात मप्र के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने बुधवार को नेपानगर विधानसभा के ग्राम डोईफोड़िया में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मेलन के दौरान कही। उन्होंने कहा-6 हजार रूपए केंद्र की सरकार किसान सम्मान निधि एक बटन दबाकर किसानों के खाते में दे रही है। 6 हजार मप्र सरकार दे रही है। 1250 लाडली बहना में दे रहे हैं। सरकार व हितग्राही के बीच कोई दलाल, कोई बिचौलियां नहीं हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही सब कुछ होता है। बनने वाला व्यक्ति कभी बड़ा नहीं होता बनाने वाले बड़े होते है। यह सब भाजपा के कार्यकर्ता हैं। हम सौभाग्यशाली हैं कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।
कार्यकर्ताओं में पार्टी के प्रति दिवानापन
श्री देवड़ा ने कहा भाजपा की नींव में वह जनसंघ के कार्यकर्ता है, जिन्होंने साइकिल पर जीरो से शुरूआत की थी। संघर्ष किया था शामिल हैं। जनसंघ का काम भूखे, प्यासे रहकर किया। तब कोई गांव में खाना खिलाएगा यह भी मुसीबत थी। कार्यकर्ताओं में पार्टी के प्रति दिवानापन रहता है। चुनाव लड़ना हमारी ताकत नहीं है। चुनाव कार्यकर्ता लड़ता है। बनने वाले को गलतफहमी में नहीं रहना चाहिए कि मैं कुछ बन गया।
कांग्रेस नेताओं की बौखलाहट
वहीं अरूण यादव को लेकर उन्होंने कहा-अरूण यादव और जितने भी कांग्रेस के नेता जो बोल रहे हैं यह उनकी बौखलाहट है। विचलित हो रहे है जो हिन्दुस्तान में अपार उत्साह दिख रहा है भारती जनता पार्टी के प्रति, जो अटूट विश्वास दिख रहा है मोदी जी के प्रति जो भरोसा दिख रहा है, उससे विचलित हो रहे हैं। हजारों कांग्रेस के नेता जिनकी पूरी उम्र कांग्रेस में हो गई वह भी कांग्रेस छोड़कर आ रहे है। उस पार्टी में रहकर प्राश्चित हो रहा है।
कार्यकर्ता सम्मलेन को विधायक अर्चना चिटनीस, पूर्व विधायक रामदास शिवहरे, सुमित्रा कास्डेकर, नेपानगर विधायक सुश्री मंजू दादू, पूर्व महापौर अनिल भोंसले, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, लोकसभा प्रभारी कल्याणजी अग्रवाल आदि ने संबोधित किया। इस दौरान लोक सभा सहप्रभारी दिलीप श्रॉफ, पूर्व महापौर अतुल पटेल, लोकसभा विस्तारक उज्जवल जोशी, प्रदीप जाधव, मनोज टंडन, जिला महामंत्री सुभान सिंह चौहान, राहुल जाधव, चिंतामन महाजन, राजू शिवहरे, राजेश चौहान, मधु चौहान सहित अन्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संजय जाधव ने किया।
सांसद बोले- बूथ जीता चुनाव जीता, मेरा बूथ सबसे मजबूत नारे पर काम करें
सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा हमने आठों विधानसभा चुनाव जीती, लेकिन हमें मुगालते में नहीं रहना है। भाजपा संगठन ने हमें जो जिम्मेदारी दी है उसे पूरा करना है। बूथ जीता चुनाव जीता, मेरा बूथ सबसे बूथ इस नारे को साकार करना है। हम कितने भी बड़े नेता हों, लेकिन हमारा बूथ हमें जीतना जरूरी है। निश्चित रूप से आप सालों से चुनाव में काम करते आ रहे हैं, लेकिन हमें परिस्थितियों को भी समझना है। 40 डिग्री से अधिक तापमान चल रहा है। हमें सुबह 6 बजे से उठकर काम करना है। कहीं भी चले जाओ कोई भी यही कहेगा कि मोदी सरकार ने हमें योजनाओं का लाभ दिया है। सरकार लगातार गरीबों के कल्याण का काम कर रही है। सांसद ने कार्यकर्ताओं से कहा बनाने वाले और बैठाने वाले आप हो। आपके परिश्रम के कारण ही भाजपा विश्व की बड़ी पार्टी बनी है। पार्टी को क्षेत्र में खड़ा करने में स्व. नंदु भैया का ही सहयोग रहा। स्व. राजेंद्र दादू ने भी एक एक कार्यकर्ता को खड़ा करने का काम किया।
उप मुख्यमंत्री की मौजूदगी में कांग्रेस छोड़ भाजपा ज्वाइन की 
उप मुख्यमंत्री जगदीश देवडा ने की मौजूदगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों ने भाजपा ज्वाइन की। इसमें कमल यादव जिला महामंत्री कांग्रेस, हेमंत यादव मंडल कोषाध्यक्ष, कैलाश यादव, विनोद यादव, राजेश यादव, आशीष जायसवाल धावटी, चंदुलाल बुलावे दाता साहब, हीरा कास्डेकर दाता साहब, पूर्व सरपंच शांतिलाल काजले धावटी, पूर्व मंडल अध्यक्ष किशोर चौधरी, गणेश महाजन तुकईथड़, प्रशांत तडे़ले तुकईथड़, सरफू नत्थे खां केरपानी, रतन कनौजे केरपानी, गोरेलाल देवड़े, मिठ्ठु सिंग, कल सिंग डुडवे, परसराम पालवी, केरपानी और प्रतुल मंडलाई रायतलाई ने भाजपा ज्वाइन की। उप मुख्यमंत्री ने उनका स्वागत किया। अंग वस्त्र पहनाए गए।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles