Homeबुरहानपुरयह चुनाव भारत को परम वैभव पर...

यह चुनाव भारत को परम वैभव पर ले जाने के लिए है -ज्ञानेश्वर पाटिल

 बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बहादरपुर, बिरोदा और लोनी में भाजपा प्रत्याशी ने किया संघन जनसंपर्क  ग्रामीणों ने आरती उतारकर किया स्वागत, कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह बुरहानपुर। यह लोकसभा चुनाव साधारण चुनाव नहीं है। यह लोकसभा चुनाव भारत को भव्य बनाने और परम वैभव पर ले जाने के लिए चुनाव है। भारतीय जनता पार्टी ने […]

बुरहानपुर। यह लोकसभा चुनाव साधारण चुनाव नहीं है। यह लोकसभा चुनाव भारत को भव्य बनाने और परम वैभव पर ले जाने के लिए चुनाव है। भारतीय जनता पार्टी ने आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का गौरव हासिल किया है तो वह आप सभी देवतुल्य निष्ठावान कार्यकर्ताओं की मेहनत की वजह से ही संभव हुआ है।
Sadaiv Newsयह बात सोमवार को बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बहादरपुर, बिरोदा और लोनी में भाजपा प्रत्याशी श्री ज्ञानेश्वर पाटिल ने संघन जनसंपर्क के दौरान कही। जनसंपर्क अभियान प्रात: 8 बजे ग्राम बहादरपुर से प्रारंभ हुआ। जगह-जगह ग्रामीणों ने आरती उतारकर लोकसभा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल का स्वागत किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश प्रवक्ता और विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, मनोज टंडन, आदित्य प्रजापति, जिला महामंत्री चिंतामन महाजन, कैलाश पारीक, अजा मोर्चा अध्यक्ष ईश्वर चौहान, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गजानन महाजन, मंडल अध्यक्ष दीपक महाजन, योगेश महाजन सहित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सभी कार्यकर्ता प्राणपण से जुट जाएं
श्री पाटिल ने कार्यकर्ताओं को बूथ विजय का मंत्र देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा हर बूथ पर 370 नए मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने का जो मंत्र दिया गया है, उसे प्राप्त करने के लिए सभी कार्यकर्ता प्राणपण से जुट जाएं। 22 जनवरी को देश के कोने कोने के हर एक गांव में भगवा झंडा लहराया। यह सनातन की शक्ति है। भाजपा जिस संकल्प के साथ आगे बढ़ी, वह सभी काम भाजपा ने पिछले 10 वर्षों में पूरे किए हैं। उन्होंने पिछले चुनाव की अपेक्षा 10 प्रतिशत वोट बढ़ाने के विषय में धरातल पर कैसे काम किया जाए इस संबंध में चर्चा की।
सिर्फ सांसद का नहीं, भारत को बनाने का चुनाव है-चिटनिस
विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के दस वर्षों में किए गए विकास कार्यों से भारत आज विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है। श्री मोदी जिस गति से देश का चहुंमुंखी विकास कर रहे हैं, उसी रफ्तार से देश का विकास होता रहा तो आने वाले कुछ वर्षों में भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन जाएगा। इसके लिए जरूरी है कि नरेन्द्र मोदी जी तीसरी बार ऐतिहासिक बहुमत से प्रधानमंत्री बनें। श्रीमती चिटनिस ने कहा यह चुनाव सिर्फ सांसद का नहीं, भारत को बनाने का चुनाव है। इसलिए कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी का निर्वहन हमें पूरी निष्ठा के साथ करना है। प्रत्येक बूथ पर शत-प्रतिशत मतदान हो इसी संकल्प के साथ कार्य करना है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles