Homeबुरहानपुरदेश की आने वाली पीढ़ी के भविष्य...

देश की आने वाली पीढ़ी के भविष्य को सुनिश्चित करने का चुनाव है 

जनसंपर्क अभियान के दौरान सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा बुरहानपुर। 2024 का यह लोकसभा चुनाव केवल सांसद चुनने का नहीं, बल्कि देश की आने वाली पीढ़ी के भविष्य को सुनिश्चित करने का चुनाव है। यह चुनाव आने वाले 5 वर्ष में भारत को दुनिया की बड़ी शक्ति बनाने का चुनाव है। कांग्रेस […]

  • जनसंपर्क अभियान के दौरान सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा

बुरहानपुर। 2024 का यह लोकसभा चुनाव केवल सांसद चुनने का नहीं, बल्कि देश की आने वाली पीढ़ी के भविष्य को सुनिश्चित करने का चुनाव है। यह चुनाव आने वाले 5 वर्ष में भारत को दुनिया की बड़ी शक्ति बनाने का चुनाव है। कांग्रेस के राज में 2003 के पूर्व मध्यप्रदेश बिमारू राज्य कहलाता था। कानून व्यवस्था बेहाल थी, वही 2003 में मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद बिजली, पानी व सड़क की समस्या समाप्त हुई है। आज मध्यप्रदेश शांती का टापू है। कांग्रेस के राज में देश में पनडुब्बी घोटाला, कोयला घोटाला, 2 जी घोटाला एवं बेफोर्स घोटाला, जैसे अनेक घोटाले हुए हैं। कांग्रेस नेता राजीव गांधी प्रधानमंत्री रहते हुए कहते थे कि सरकार 1 रूपये दिल्ली से भेजती है तो 85 पैसे भ्रष्टाचार में चला जाता है, गरीबों तक सिर्फ 15 पैसे ही पहुंचते हैं।
Sadaiv Newsयह बात बुरहानपुर विधानसभा के महाजनापेठ में महिला मोर्चा द्वारा आयोजित जनसंपर्क अभियान के तहत सांसद एवं खंडवा लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी श्री ज्ञानेश्वर पाटिल ने कही। इस दौरान जगह-जगह श्री पाटिल का पुष्पमाला से भव्य स्वागत किया गया। आरती उतारकर जीत का आशीर्वाद दिया। जनसंपर्क अभियान में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जयश्री ज्ञानेश्वर पाटिल, महापौर माधुरी अतुल पटेल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष किरण रायकवार, करुना भट्ट, उमा कपूर, पूर्व महापौर अनिल भोसले, जगदीश कपूर, पार्षद भारत इंगले, राजेश महाजन, भरत भुजड़े, नितेश दलाल, डॉ. दीपक वाभले आदि मौजूद थे।
देश के अंदर भाजपा का वातावरण
श्री पाटिल ने कहा यह चुनाव अन्य लोकसभा चुनाव से अलग है। यह चुनाव भारत को विकसित बनाने और विश्व गुरू बनाने के लिए हो रहा है। आप सभी कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा हर बूथ पर 370 नए मत पार्टी से जोड़ने के लक्ष्य को लेकर प्राणपण से जुटना है। देश की जनता ने श्री नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मन बना चुकी है। अबकी बार 400 पार के लक्ष्य को प्राप्त करने और पार्टी का 10 प्रतिशत वोट शेयर बढ़ाने के लिए हर बूथ पर 370 नए वोट पार्टी से जोड़ने के साथ हर बूथ को बहुमत से जीना होगा। देश के अंदर एक वातावरण बना हुआ है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को अबकी बार 400 पार सीटों के साथ तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है।
अहिंसा परमो धर्म यह हम सब लोगों का संकल्प है
भाजपा सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल भगवान महावीर की जयंती के शुभ अवसर पर रविवार को बुरहानपुर जिले में जैन समाज द्वारा निकाली गई शोभा यात्रा में पहुँचकर पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद लिया। श्री पाटिल ने भगवान महावीर जी जयंती पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सत्य, अहिंसा, त्याग और तपस्या को समर्पित भगवान महावीर का जीवन दर्शन हमें सदैव मानवता की सेवा के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता रहेगा।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles