राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया और जीतू पटवारी पर तत्काल कार्रवाई करें निर्वाचन आयोग

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने निर्वाचन आयोग से की शिकायत भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने निर्वाचन आयोग से शिकायत करते हुए रतलाम झाबुआ सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के महिला विरोधी विवादित बयान को लेकर कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने शिकायत में कहा है कि रतलाम झाबुआ सीट से कांग्रेस प्रत्याशी

On: May 11, 2024 1:47 PM
Follow Us:
  • भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने निर्वाचन आयोग से की शिकायत

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने निर्वाचन आयोग से शिकायत करते हुए रतलाम झाबुआ सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के महिला विरोधी विवादित बयान को लेकर कार्रवाई की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल ने शिकायत में कहा है कि रतलाम झाबुआ सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया ने रतलाम के शिवगढ़ में एक चुनावी सभा में महिलाओं पर विवादित बयान दिया। इस सभा में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, सैलाना के पूर्व विधायक हर्ष विजय गेहलोत उपस्थित थे। हिन्दू विवाह अधिनियम 1955 की धारा 05(1) के प्रावधान के अनुसार हिन्दू धर्म में दूसरी शादी पूरी तरह से प्रतिबंधित है। मंच से ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कांतिलाल भूरिया का बयान का समर्थन किया और कहा कि कांतिलाल भूरिया ने भयंकर घोषणा कर दी है, जिनकी दो पत्नियां है उनको डबल फायदा होगा। कांतिलाल भूरिया पूर्व में सांसद और मंत्री भी रह चुके है उन्हें नियमों का ज्ञान होना चाहिए। ऐसी स्थिति में कांतिलाल भूरिया का दो पत्नियां से संबंधित बयान आपत्तिजनक होकर हिन्दू विवाह अधिनियम के प्रावधानों के विपरीत है।
प्रतिनिधिमंडल ने कांतिलाल भूरिया द्वारा हिन्दूओं की भावना को भड़काने वाला बयान देने एवं इस आपत्तिजनक बयान का समर्थन करने के लिए जीतू पटवारी के विरूद्ध निर्वाचन आयोग से तत्काल कार्यवाही करने की मांग की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser