Homeमध्यप्रदेशलोकतंत्र का उत्सव- जिले के 5.91 लाख...

लोकतंत्र का उत्सव- जिले के 5.91 लाख मतदाता 652 मतदान केंद्रों पर करेंगे वोटिंग 

सुबह 6 बजे से बहादरपुर स्थित डाईट परिसर से मतदान दलों को सामग्री का वितरण, दोपहर तक केंद्रों पर पहुंचे पहली बार जिले में मतदानकर्मियों का पुष्पमाला, तिलक लगाकर स्वागत, गाजे बाजे भी बजे बुरहानपुर। लोकतंत्र के महापर्व पर सोमवार को जिले में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। जिले के 5.91 लाख मतदाता 652 […]

बुरहानपुर। लोकतंत्र के महापर्व पर सोमवार को जिले में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। जिले के 5.91 लाख मतदाता 652 मतदान केंद्रों पर वोटिंग करेंगे। इसके लिए सारी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है। रविवार सुबह 6 बजे से बहादरपुर स्थित डाइट कॉलेज परिसर से मतदान दलों को सामग्री वितरण का काम शुरू किया गया। दोपहर तक मतदानकर्मी अपने अपने केंद्रों तक पहूंच गए। चुनाव में करीब 5000 अफसर, कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है। बुरहानपुर जिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख के अनुसार जिले में 652 मतदान केंद्र हैं। प्रत्येक मतदान केंद्र में 4-4 कर्मचारी पीओ, पी-1, पी-2 और पी-3 है। जहां पर ज्यादा मतदाता हैं वह एक अतिरिक्त सहायक भी दिए गए हैं।
Sadaiv Newsऐसे बंटी मतदान सामग्री
मतदान सामग्री वितरण के लिए विधानसभावार टेबल लगाए गए थे। कुल 306 टेबल लगाए गए। एक लाइन में लगभग 21 टेबल लगे नजर आए जिसमें नेपानगर और बुरहानपुर विधानसभा के अलग अलग टेबल थे। लोकसभा चुनाव संपन्न करने के लिए लगभग 5000 से अधिक कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है। सुबह 5 बजे से ही सामग्री के लिए अफसर, कर्मचारियों का डाइट पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। इस दौरान ईवीएम मशीन की बैटरी चेक की गई। मतदान सामग्री का मिलान किया गया। इसके बाद दल रवाना हुए।
मतदान केंद्रों पर महिला मतदान कर्मियों का पुष्पमाला से स्वागत
पिंक बूथों पर पहुंची महिला मतदानकर्मियों का वहां मौजूद महिलाओं द्वारा फूल मालाओं से स्वागत किया गया। ऐसा पहली बार हुआ है कि महिला मतदान केंद्रों पर पहुंचने पर पुष्प मालाओं से स्वागत किया गया हो। वहीं कहीं मतदानकर्मियों को मिठाई खिलाई गई तो कहीं मतदान दल के पहुंचते ही माला पहनाई गई, तिलक लगाया गया। कहीं आगे आगे गाजा बाजा बजाते हुए दो चार लोग चले तो पीछे मतदान कर्मी ईवीएम और अन्य सामग्री लेकर केंद्र के अंदर जाते नजर आए।
यहां हुआ गाजे बाजे के साथ स्वागत
आदिवासी विकासखंड खकनार व बोदरली में जब गांव के अंदर मतदानकर्मियों की बस ने प्रवेश किया तो तीन चार लोग बाजे बजाने लगे। यह देख अन्य लोग भी आकर्षित हुए। यहां माला पहनाकर मतदानकर्मियों का स्वागत किया। वहीं बहादरपुर पहुंचे मतदानकर्मियों को मिठाई खिलाकर तिलक लगाकर नई उर्जा के साथ उनका स्वागत किया गया। इसी तरह जैनाबाद में भी मतदानकर्मियों का गाजे, बाजे से स्वागत किया गया। वहीं मतदान केंद्रों पर पहुंचते ही मतदानकर्मी मतदान की तैयारियों में जुट गए। इस बार गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने अधिकांश मतदान केद्रों पर पंखे के अलावा कूलर की भी व्यवस्था की है। मतदान केंद्रों को काफी सजाया गया है।
फेसिलिटेशन सेंटर पर डाक मतपत्र के माध्यम से कराया मतदान
लोकतंत्र के महापर्व में एक-एक वोट का महत्व होता है। जिसका उदाहरण आज जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में देखने को मिला। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री भव्या मित्तल के निर्देशानुसार मतदान सामग्री वितरण स्थल पर फेसिलिटेशन सेंटर स्थापित किया गया। बुरहानपुर जिले में इंदौर के कर्मचारी की ड्यूटी मतदान दलों में माईक्रो आर्ब्जवर के रूप में लगाई गई है। उक्त कर्मी का डाक मतपत्र इंदौर से प्राप्त हुआ। जिसका आज फेसिलिटेशन सेंटर पर विधिवत रूप से 8 अधिकारियों एवं सुरक्षा अधिकारी की उपस्थिति में मतदान कराया गया।
Sadaiv Newsमतदान के लिए तैयार है, मतदान केन्द्र
जिले में 13 मई को लोकतंत्र का महापर्व है। जिसके तहत आदर्श मतदान केन्द्र, महिला पोलिंग बूथ, दिव्यांग मतदान केन्द्र सहित अन्य मतदान केन्द्रों पर साज-सज्जा की गई है। मतदाताओं की सुविधाओं का संपूर्ण ध्यान रखा गया है। रंगोली बनाकर केन्द्रों को सुसज्जित किया है। खामनी आदर्श मतदान केन्द्र के मुख्य द्वार को केले के पौधे से सजाया गया है तथा मोहम्मदपुरा, बहादरपुर स्थित मतदान केन्द्र में सेल्फी पाईंट भी बनाया गया है।
एक नजर में मतदान केन्द्र और मतदाता
जिले में मतदान के लिए 652 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं जिसमें नेपानगर विधानसभा 179 में 306 मतदान केन्द्र, बुरहानपुर विधानसभा 180 में 346 मतदान केन्द्र हैं। वहीं पीडब्ल्यूडी संचालित मतदान केन्द्र 4, महिला संचालित मतदान केन्द्र 129, आदर्श मतदान केन्द्र 111, वल्नरेबल मतदान केन्द्र 4, क्रिटिकल मतदान केन्द्र 116 हैं। जिले में कुल मतदाता 5 लाख 91 हजार 1 हैं जिसमें पुरूष 2 लाख 98 हजार 248, महिला मतदाता 2 लाख 92 हजार 732 जबकि थर्ड जेण्डर मतदाता 21 हैं।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles