Homeमध्यप्रदेशसांसद के गृह ग्राम ने मतदान में...

सांसद के गृह ग्राम ने मतदान में फिर रिकार्ड तोड़ा, जिले में सबसे ज्यादा 95.39 फीसदी हुआ मतदान

6 माह पहले विधानसभा चुनाव में हुई थी 91.06 प्रतिशत वोटिंग, लोकसभा में 95.39 प्रतिशत वोट डले जिले में कहीं महिला तो कहीं पुरूष मतदान करने में आगे रहे बुरहानपुर। 13 मई को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ। इसमें जिले में अगर कहीं सबसे अधिक मतदान हुआ है तो वह है सांसद व भाजपा […]

बुरहानपुर। 13 मई को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ। इसमें जिले में अगर कहीं सबसे अधिक मतदान हुआ है तो वह है सांसद व भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल का गृह ग्राम बोहरडा। यहां जिले में सबसे अधिक वोटिंग 95.39 फीसदी हुई है। खास बात यह है कि सांसद के इसी गांव बोहरडा में 6 माह पहले हुए विधानसभा चुनाव में भी बंपर वोटिंग हुई थी। तब यहां 91.06 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। इस बार खुद इस गांव ने अपना रिकार्ड तोड़ा और बूथ नंबर 59 पर 95.39 फीसदी वोट डले।
बोहरडा में कुल मतदाताओं की संख्या 651 है। इसमें महिला 337 और पुरूष मतदाता 314 हैं। इसमें से कुल 621 मतदाताओं ने मतदान किया जिसमें पुरूष 327 और महिला मतदाता 294 ने मतदान किया। महिलाओं का वोटिंग प्रतिशत 97.03 और पुरूषों का 93.63 रहा।
अब जानिए विधानसभावार कहां कहां वोटिंग अधिक
नेपानगर विधानसभा- 306 बूथों में सबसे ज्यादा मतदान गोंद्री में नेपानगर विधानसभा में 306 पोलिंग बूथ बनाए गए थे। इसके तहत आने वाले गांव गोंद्री में कुल 92.07 फीसदी मतदान हुआ है। 90.50 फीसदी महिलाओं, 93.60 पुरूष मतदाताओं ने मतदान किया। चुलखान में मतदान का प्रतिशत तो 88.81 रहा, लेकिन यहां महिलाओं ने 90.34 और 86.76 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया। रामाखेड़ा खुर्द में 87.29 फीसदी मतदान हुआ। यहां पुरूषों ने सर्वाधिक 92.37 और महिलाओं ने 82.80 फीसदी मतदान किया। मांजरोद कला में 89.55 फीसदी मतदान हुआ। इसमें 85.80 फीसदी महिला, 93.33 पुरूषों ने मतदान किया। जैनाबाद में 87.71 फीसदी मतदान हुआ। महिलाओं का प्रतिशत 81.63 रहा जबकि पुरूषों का मतदान 93.73 प्रतिशत रहा।
यह है नेपानगर विधानसभा की स्थिति-
• 306 मतदान केंद्र
• 265553 कुल मतदाता
• कुल मतदान-
• महिला- 96333
• पुरूष-101848
• कुल-198182
• प्रतिशत-74.63
अब जानिए बुरहानपुर विधानसभा की स्थिति-
सबसे ज्यादा बोहरडा में मतदान
सांसद के गृह ग्राम बोहरडा में सर्वाधिक 95.39 फीसदी मतदान हुआ। यहां 97.03 महिला, 93.63 फीसदी पुरूष मतदाताओं ने मतदान किया। रईपुरा में मतदान का प्रतिशत 88.15 फीसदी रहा, लेकिन पुरूषों का मतदान प्रतिशत महिलाओं की तुलना में ज्यादा रहा। यहां पुरूषों ने 90.79 फीसदी, महिलाओं ने 85.21 फीसदी मतदान किया। शहरी क्षेत्र के डॉ. जाकीर हुसैन वार्ड कुल मतदान तो 76.85 रहा, लेकिन यहां पुरूषों ने एक केंद्र पर 90.78 फीसदी मतदान किया। जबकि महिलाओं का प्रतिशत 64.38 रहा। फोपनार कला में 86.25 फीसदी मतदान हुआ जबकि महिलाओं का परसेंटेज 82.25 और पुरूषों का परसेंटेज 90.15 प्रतिशत रहा।
बुरहानपुर विधानसभा की स्थिति-
• कुल मतदन केंद्र-346
• कुल मतदाता-325448
• मतदान किया-
• महिला-114306
• पुरूष-125141
• कुल-239450
• प्रतिशत-73.58

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles