राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

जीजा को सालों ने सिर पर उल्टा फावड़ा मारकर किया घायल

पति-पत्नी के बीच विवाद में पीटा, उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती बुरहानपुर। ग्राम बड़सिंगी में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद की खबर लगने पर जीजा के साथ उसके सालों ने जमकर मारपीट की। इस दौरान जीजा को सिर पर उल्टा फावड़ा मारकर घायल कर दिया। घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल में

On: May 15, 2024 2:14 PM
Follow Us:
  • पति-पत्नी के बीच विवाद में पीटा, उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती

बुरहानपुर। ग्राम बड़सिंगी में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद की खबर लगने पर जीजा के साथ उसके सालों ने जमकर मारपीट की। इस दौरान जीजा को सिर पर उल्टा फावड़ा मारकर घायल कर दिया। घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार जारी है।
Sadaiv Newsमिली जानकारी के अनुसार ग्राम बड़सिंगी निवासी शाबाश पिता हबीब तड़वी ने आरोप लगाया कि उसके सालों, सास और ससुर ने भी मारपीट की। उसने बताया मेरा मेरी पत्नी के साथ विवाद हुआ था। इसके बाद मंगलवार रात करीब 8 आठ बजे मैं घर में खटिया लेटा था तभी ससुराल पक्ष के लोगों ने आकर मारपीट की।
उसने बताया मेरी ससुराल बड़गांव हसनपुर जिला जलगांव महाराष्ट्र की है। मेरे सालों ने सिर पर फावड़ा भी मारा। वहीं घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser