HomeबुरहानपुरTourism- एक साल में दोगुने हुए विदेशी...

Tourism- एक साल में दोगुने हुए विदेशी पर्यटक, सार्क देशों से सबसे ज्यादा

बुरहानपुर। मप्र टूरिज्म बोर्ड एवं जिला प्रशासन के प्रयासों बुरहानपुर जिले की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। प्राकृतिक सौंदर्य, एतिहासिक धरोहरों और संस्कृति से प्रभावित होकर देश-विदेश के पर्यटक बुरहानपुर भ्रमण के लिये पहुंच रहे है। इसी का नतीजा है कि जिले में आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। शाही […]

बुरहानपुर। मप्र टूरिज्म बोर्ड एवं जिला प्रशासन के प्रयासों बुरहानपुर जिले की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। प्राकृतिक सौंदर्य, एतिहासिक धरोहरों और संस्कृति से प्रभावित होकर देश-विदेश के पर्यटक बुरहानपुर भ्रमण के लिये पहुंच रहे है। इसी का नतीजा है कि जिले में आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। शाही किले के रिकॉर्ड के अनुसार, 2022 -23 में 62 विदेशी पर्यटक आये थे, वही इस वर्ष 2023-24 में 153 विदेशी पर्यटक आये। हालांकि पर्यटन क्षेत्र के जुड़े विशेषज्ञों के मुताबिक अगर जिले के दर्शनीय स्थल तक पहुंच मार्ग को सुधार, पेयजल, सुविधा घर, रेस्टोरेंट इत्यादि सुविधाओं में बढ़ोतरी हो तो, यह संख्या कई गुना बढ़ सकती है। रिकॉर्ड के मुताबिक, बुरहानपुर में सबसे ज्यादा 88 विदेशी पर्यटक सार्क देशों (अफ़ग़ानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका) से पहुंच रहे हैं।
Sadaiv Newsसुविधाओं में विस्तार जरूरी
जिले के पर्यटन स्थलों में दुनियाभर से पर्यटक आकर्षित करने की क्षमता है। शाही किला, काला ताज महाल, आहु खाना, राजा रावरत्न का महल, कुंडी भंडारा, गुरुद्वारा, दरगाह-ए-हकीमी, आसिरगढ़ किला, स्वामीनारायण मंदिर, जैन मंदिर, जामा मस्जिद आदि स्थल प्रमुख आकर्षण है। हालांकि बुनियादी सुविधाओं के अभाव में पर्यटकों की संख्या और बढ़ाई जा सकती है। जैसे नियमित वाहन सेवा, पहुंच मार्ग का निर्माण, सुविधा केंद्र, इत्यादि। शाही किला पर लाइट एंड साउंड कार्यक्रम की जानकारी जागरूकता के अभाव में कम लोगों तक है।

Sadaiv News

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles