Homeमध्यप्रदेशलोगों में आक्रोश- दरिन्दे गौरव का मकान...

लोगों में आक्रोश- दरिन्दे गौरव का मकान बुलडोजर से तोड़कर बच्ची को न्याय दिलाएं

काफी संख्या में लोग रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे, आरोपी का केस फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की मांग बुरहानपुर। 6 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी गला घोंटकर हत्या करने वाले आरोपी गौरव उर्फ खुशाल को फांसी दिए जाने, उसका मकान बुलडोजर से तोड़ने की मांग को लेकर काफी […]

  • काफी संख्या में लोग रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे, आरोपी का केस फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की मांग

बुरहानपुर। 6 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी गला घोंटकर हत्या करने वाले आरोपी गौरव उर्फ खुशाल को फांसी दिए जाने, उसका मकान बुलडोजर से तोड़ने की मांग को लेकर काफी संख्या में लोग बुधवार सुबह 11.30 बजे कलेक्ट्रेट कुछ लोग पहुंचे थे। कुछ देर बाद एबीवीपी सहित आमजन और जनप्रतिनिधि भी रैली के रूप में पहुंचे और एसडीएम को राज्यपाल/मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
Sadaiv Newsआक्रोशित लोगों की मांग है कि 6 साल की मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म और निर्मम हत्या के आरोपी को फांसी दी जाए। उसका मकान तोड़ा जाए। काफी संख्या में महिलाएं, पुरूष सहित अन्य कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और आक्रोश जताया। महिलाओं का कहना था कि ऑन द स्पॉट फैसला कर आरोपी को फांसी की सजा दी जाना चाहिए।
पीड़ित परिवार भी साथ पहुँचा, मकान तोड़ने की मांग
पीड़ित परिवार से भी लोग कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और मांग की कि मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए। आरोपी का मकान तोड़ा जाए। भाजपा नेता गजेंद्र पाटिल ने कहा आज यहां सभी धर्म के लोग जमा हैं। सभी यह चाहते हैं कि आरोपी को फांसी की सजा होना चाहिए। इस तरह का कृत्य अनुचित है। कांग्रेस नेता अजय सिंह रघुवंशी ने आरोपी ने मानवता को शर्मसार किया है। जल्द उसके खिलाफ फैसला हो। एबीवीवी की ज्ञानेश्वरी ठाकुर ने कहा आज महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। बालिका के साथ न्याय होना चाहिए। उसका मकान तोड़ना चाहिए। उसे फांसी की सजा दी जाना चाहिए ताकि दूसरे अपराधियों को भी इससे सबक मिले।
लोगों ने लगाए नारे, हत्यारे को फांसी दो
सुबह से दोपहर तक कलेक्टर कार्यालय में दो रैलियां पहुंची। सुबह भी लोग पहुंचे थे तो वहीं दोपहर में काफी संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान हत्यारे को फांसी दो फांसी आदि नारे भी लगाए गए। सभी ने इस घटना का विरोध किया। लोगों का कहना है कि इस तरह की घटना की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को या तो पब्लिक के हवाले किया जाना चाहिए या उसे जल्द फांसी देना चाहिए। नगर निगम अध्यक्ष अनीता अमर यादव ने कहा जहां जहां सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं। वहां सीसीटीवी लगाए जाने चाहिए ताकि महिलाओं से संबंधित होने वाले अपराधों में कमी आए।
वर्जन-
मामला जांच में है, वरिष्ठ अफसर निर्णय लेंगे
-आरोपी ने जो कृत्य किया है वह निंदनीय है। जिला प्रशासन की संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ है। वरिष्ठ अफसरों को स्थिति से अवगत करा दिया गया है। वही आगे निर्णय लेंगे।
– पल्लवी पुराणिक, एसडीएम बुरहानपुर
परिजन को कलेक्टर ने बुलाया
– आज सभी लोग, समाजजन ने ज्ञापन दिया। परिजन को कलेक्टर ने बुलाया है। ज्ञापन में दिए गए बिंदुओं पर कलेक्टर से चर्चा हो रही है। वरिष्ठ अफसर आगे निर्णय लेंगे।
-गौरव पाटिल, सीएसपी बुरहानपुर

ये जानना भी जरुरी

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles