राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

अवैध हथियार तस्कर के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई- अवैध पिस्टल बेचने ले जा रहे आरोपी सिकलीगर को ग्राम सिंधखेड़ा में घेराबन्दी कर दबोचा

आरोपी के कब्जे से 10 हस्तनिर्मित पिस्टल, एक मोटर सायकल जप्ती की गई बुरहानपुर। शाहपुर पुलिस को अवैध हथियार तस्कर को पकड़ने में सफलता मिली है। 26 मई को शाहपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक सिकलीगर मोटर सायकल से अवैध पिस्टल बेचने हेतु खकनार तरफ से ग्राम सिंधखेडा आने वाला है।

On: May 27, 2024 3:12 PM
Follow Us:
  • आरोपी के कब्जे से 10 हस्तनिर्मित पिस्टल, एक मोटर सायकल जप्ती की गई

बुरहानपुर। शाहपुर पुलिस को अवैध हथियार तस्कर को पकड़ने में सफलता मिली है। 26 मई को शाहपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक सिकलीगर मोटर सायकल से अवैध पिस्टल बेचने हेतु खकनार तरफ से ग्राम सिंधखेडा आने वाला है। मुखबिर की सूचना से वरिष्ठ अधिकारीगण को अवगत कराया। थाना प्रभारी शाहपुर निरीक्षक अखिलेश मिश्रा द्वारा तत्काल टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई हेतु उप निरी.अजय सिंह चौहान, सउनि. दिलीप सिह, प्रआर. मनोज मोरे, प्रआर. दीपेन्द्रसिंह तंवर, प्रआर. टीकम सिह रावत, आर.अक्षय पटेल को रवाना किया गया।

Sadaiv Newsपुलिस टीम द्वारा ग्राम सिंधखेडा शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल के पास दबिश दी गई। जहां एक व्यक्ति मोटर सायकिल से आते दिखा। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया। जिसका नाम पता पूछते उसने अपना नाम ठाकुर सिंह पिता बराड सिंह बरनाला उम्र 27 साल निवासी ग्राम पाचौरी थाना खकनार का होना बताया। उक्त व्यक्ति की मोटर सायकल पर रखी सफेद थैली को चेक करने पर उसमें 10 हस्तनिर्मित देशी पिस्टल मय मैगजीन के मिले। प्रत्येक पिस्टल की कीमत 20-20 हजार रूपये कुल किमती 2,00,000/- रूपये है एवं TVS कंपनी की स्टार सिटी काले रंग की मोटर सायकल क्र. MH- 20- BH-1983 कीमती 25000 रूपये कुल कीमती 2,25,000 रूपये का जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना शाहपुर में अपराध क्रमांक 412/24 धारा 25(1-B)(a) आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध किया गया।
एसपी देवेन्द्र कुमार पाटीदार द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अवैध हथियार निर्माण, क्रय-विक्रय, परिवहन करने वाले आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। एसपी के निर्देशन व एएसपी अंतर सिंह कनेश एवं एसडीओपी नेपानगर निर्भय सिंह अलावा के मार्गदर्शन में उपरोक्त कार्रवाई में उपनिरीक्षक अजय सिंह चौहान, सहायक उपनिरीक्षक दिलीप सिह, प्रधान आरक्षक मनोज मोरे, प्रधान आरक्षक दीपेन्द्रसिंह तंवर, प्रधान आरक्षक टीकम सिह रावत, आरक्षक अक्षय पटेल का सराहनीय योगदान रहा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

फोनपे पर फर्जी लिंक भेजकर महिला से 1.15 लाख रुपए की साइबर ठगी, शिकारपुरा पुलिस ने दर्ज किया मामला

’25 हजार रुपए आ रहे हैं…’ एक कॉल, दो लिंक और 15 मिनट में खाली हो गया खाता; साइबर ठगों ने महिला से 1.15 लाख रुपए उड़ाए

बुरहानपुर के भगवानिया गांव में करंट हादसे के मामले में बिजली विभाग के दो कर्मचारियों पर केस दर्ज

लाइन बंद थी… फिर अचानक दौड़ गया करंट; 25 वर्षीय युवक की मौत के बाद खुली बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, दो कर्मचारियों पर केस

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser