Homeबुरहानपुरसुरक्षा के इंतेजाम ना मिलने पर पाकिजा...

सुरक्षा के इंतेजाम ना मिलने पर पाकिजा शॉपिंग मॉल, प्रियंका स्टोर व ओम गारमेंट्स सील

जिला प्रशासन कर रहा है सख्ती से कार्रवाई बुरहानपुर। नियमों का पालन नहीं करने पर आज पाकिजा शॉपिंग मॉल को सील किया गया है। पॉकिजा शॉपिंग मॉल में अग्निशामक यंत्रों, सैफ्टी उपकरणों की गुणवत्ता एवं उपयोगिता की जांच की गई। अनियमितता एवं कमियां पाये जाने पर कार्यवाही सुनिश्चित की गई है। कलेक्टर भव्या मित्तल के […]

  • जिला प्रशासन कर रहा है सख्ती से कार्रवाई

बुरहानपुर। नियमों का पालन नहीं करने पर आज पाकिजा शॉपिंग मॉल को सील किया गया है। पॉकिजा शॉपिंग मॉल में अग्निशामक यंत्रों, सैफ्टी उपकरणों की गुणवत्ता एवं उपयोगिता की जांच की गई। अनियमितता एवं कमियां पाये जाने पर कार्यवाही सुनिश्चित की गई है। कलेक्टर भव्या मित्तल के निर्देशानुसार जिले में लगातार मॉल, कॉम्प्लेक्स इत्यादि प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण संयुक्त दल द्वारा किया जा रहा है। एसडीएम पल्लवी पुराणिक ने जानकारी देते हुए बताया कि, निरीक्षण के उपरांत तत्काल पाकिजा शॉपिंग मॉल को 24 घंटो के लिए सील किया है। बचाव एवं सुरक्षा उपकरणों में सुधार करने के निर्देश दिये गये। वहीं जनहित को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम होने के उपरांत ही पाकिजा शॉपिंग मॉल खोला जायेगा। विदित हो कि, राजकोट घटना को ध्यान में रखते हुए एवं शासन के निर्देशों के परिपालन में प्रशासन द्वारा सतत् रूप से कड़ी कार्रवाई की जा रही है। दुर्घटना से बचाव के लिए संबंधित प्रतिष्ठानों के संचालकों को बेहतर बचाव सुरक्षा प्रबंधन एवं सभी व्यवस्थायें सुचारू रूप से संचालित रखने हेतु समझाईश दी जा रही है।
कलेक्टर भव्या मित्तल के निर्देशानुसार एसडीएम के मार्गदर्शन में नगर निगम, एमपीईबी, पुलिस द्वारा संयुक्त निरीक्षण किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में ओम गॉरमेंट, प्रियंका स्टोर का भी औचक निरीक्षण किया गया एवं फॉयर सेफ्टी व सुरक्षा के इंतेजामों में कमियाँ मिलने पर सील करने की कार्रवाई की गई।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles