राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

CRIME NEWS- 10 साल की बच्ची से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 

झाडू लगाते समय पड़ोसी से विवाद हुआ, रात में बेटा आया और घर में घुसकर किया दुष्कर्म शाहपुर। शाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 10 साल की बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया। खास बात यह है कि विवाद के बाद आरोपी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस

On: May 30, 2024 8:05 PM
Follow Us:
  • झाडू लगाते समय पड़ोसी से विवाद हुआ, रात में बेटा आया और घर में घुसकर किया दुष्कर्म

शाहपुर। शाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 10 साल की बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया। खास बात यह है कि विवाद के बाद आरोपी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के संज्ञान में मामला आते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
शाहपुर थाने के एक गांव में 10 साल की एक बालिका झाडू लगा रही थी। तभी पड़ोसी से विवाद हो गया। रात में 10 बजे पड़ोसी का बेटा घर आया और उसे विवाद का पता चला तो उसने बालिका के घर पहुंचकर बंद कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने धारा 294, 323, 506, 376, 376एबी, 376डी भारतीय दंड विधान एवं 5एम/6 पाक्सो एक्ट का मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने इस मामले को गंभीरता से लेकर मुख्य आरोपी सहित 2 लोगो को हिरासत में लिया है। जबकि 2 आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई हैं।
इन्हें बनाया आरोपी
इसमें मुख्य आरोपी बबलु पिता रामसिंह, रमाबाई पति रामसिंह, दीपाली पति बबलु और पीड़िता के माँ पर दबाव डालने वाले सरपंच अंतरसिंह पिता रूमाल सिंह को आरोपी बनाया गया है।
आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया
पड़ोसी से विवाद हुआ था। आरोपी ने मासूम बालिका से बंद कमरे में दुष्कर्म किया। पुलिस के संज्ञान में जैसे ही यह मामला आया। आरोपी को तत्काल गिरफ्तार किया गया। एक व्यक्ति मामले को रोकने में लगा था उसे भी अरेस्ट किया है।
– देवेंद्र पाटीदार, एसपी बुरहानपुर
…..

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser