41.6 C
Burhānpur
Sunday, April 20, 2025
41.6 C
Burhānpur
spot_img
Homeमध्यप्रदेशसोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर बवाल. पुलिस की सख्त कार्रवाई
Burhānpur
clear sky
41.6 ° C
41.6 °
41.6 °
9 %
7.6kmh
0 %
Sun
41 °
Mon
42 °
Tue
43 °
Wed
44 °
Thu
44 °
spot_img

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर बवाल. पुलिस की सख्त कार्रवाई

  • 7 को गिरफ्तार किया, 100 अन्य पर भी केस, इतवारा में देर रात नारेबाजी, पथराव कर शहर का माहौल किया था खराब

  • पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, एसपी बोले, शहर की शांति भंग करने वालों से सख्ती से निपटेंगे

बुरहानपुर। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर बवाल मच गया, लेकिन पुलिस की सतर्कता और त्वरित एक्शन से शहर की फिजां खराब होने से बच गई। पुलिस ने न सिर्फ मुख्य आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया, बल्कि पथराव, नारेबाजी करने वाले 6 लोगों सहित 100 अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया। दरअसल शनिवार को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट सामने आने के बाद कुछ लोगों ने इतवारा गेट पर नारेबाजी कर पथराव किया था। इस मामले में पुलिस ने सख्ती से एक्शन लेते हुए पोस्ट डालने वाले सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 100 से अधिक अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शहर में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। पुलिस द्वारा शहर में फ्लैग मार्च भी निकाला गया।
एसपी देवेंद्र पाटीदार ने बताया बीती रात को करीब 10 बजे एक वर्ग विशेष के कुछ लोग अपने लोगों के साथ गणपति नाका आए थे और सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक पोस्ट धर्म के विरूद्ध देने के संबंध में आवेदन दिया था। पुलिस ने गंभीरता से शिकायत ले ली थी और पुलिस की कार्रवाई जारी थी। उसी समय पता चला इतवारा के पास कुछ लोग जमा होकर नारेबाजी कर रहे हैं। पुलिस पहुंची तो पता चला कि वहां आजाद नगर और इतवारा आसपास से 100 से 150 युवक नारेबाजी कर रहे थे। पुलिस द्वारा समझाया गया। उनके द्वारा नारेबाजी की गई थी। पत्थर आदि फेंके गए थे, लेकिन पुलिस के किसी वाहन को कोई क्षति नहीं आई है। पुलिस ने स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित किया। एएसपी एएस कनेश, सीएसपी गौरव पाटिल, गणपति थाना प्रभारी टीसी शिंदे दल, बल के साथ मौके पर पहुंच गए थे। एसपी ने कहा जिस व्यक्ति ने आपत्तिजनक पोस्ट डाली है उसके खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार भी कर लिया। साथ ही जिन लोगों ने कानून हाथ में लिया है। नारेबाजी कर बलवे की स्थिति उत्पन्न की उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस बनाया है। 6 नामजद और 100 से अधिक अन्य के खिलाफ केस बनाया है। सात लोगों को गिरफ्तार कर चुके हैं। बाकी को भी हम चिन्हित कर रहे हैं। जल्द उन पर कार्रवाई की जाएगी। मौके पर हमने फिक्स पिकेट्स लगा दिए। पेट्रोलिंग भी कराई गई। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और ऐसे व्यक्ति जो जान बूझकर कानून को हाथ में लेते हैं और पालन नहीं करते उनके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने आमजन से अपील की कि कोई भी सूचना हो तो पुलिस को अवगत कराएं। हम ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करेंगे।
यह हुई कार्रवाई
शनिवार रात इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना गणपति नाका में धारा 295ए, 188 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं घटना के बाद इतवारा क्षेत्र में हुडदंग कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों पर धारा 147, 149, 336, 353, 188 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी देवेंद्र पाटीदार के नेतृत्व में पुलिस द्वारा घटना पर त्वरित कार्रवाई कर स्थिति को नियंत्रण में ले लिया गया है।
इन आरोपियों पर कार्रवाई
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने के मामले में पुलिस ने तत्काल आरोपी जतन मगरे निवासी इतवारा को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना के बाद कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा इतवारा क्षेत्र में हुडदंग करते हुए नारेबाजी कर शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास किया गया। 7 आरोपियों के खिलाफ धारा 147, 149, 336, 353, 188 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। इसमें मोहम्मद एहसान पिता बाबु साहब 29 निवासी अबरार पार्षद के घर के पास लोहार मंडी, फरीद साहब पिता सफदर साहब 33 निवासी शहद कुआं, मोहम्मद अतिक पिता मोहम्मद रफीक 35 साल आजाद नगर नई बस्ती, शेख रमजान ऊर्फ सद्दाम पिता शेख फरीद 35 साल निवासी आदिलपुरा उतावली, मोहम्मद युनुस पिता रमजान 20 निवासी शहद कुआं, तौसीफ पिता मोहम्मद सलीम 20 निवासी इतवारा गेट के पास, नदीम पिता सलीम 27 निवासी इतवारा गेट के पास बुरहानपुर शामिल है।
वर्जन-
शहर में पूरी तरह शांति का माहौल
– शहरभर में पुलिस के फिक्स पॉइंट्स लगाए गए है। पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च निकाले जा रहे हैं। पुलिस टीमों लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। शहर में पूर्णतः शांति बनी हुई है।
– देवेंद्र पाटीदर, एसपी बुरहानपुर

spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img
spot_img