राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

BURHANPUR NEWS- बेटियों की चिंता भाजपा सरकार ने की- ज्ञानेश्वर पाटिल 

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना अंतर्गत विवाह-निकाह के चेक वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद हितग्रहियों को 2 करोड़ 18 लाख की राशि के चेक वितरीत किये बुरहानपुर। बेटियों की चिंता अगर किसी ने की है तो वह भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने की। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना शुरू

On: June 22, 2024 8:27 PM
Follow Us:
  • मुख्यमंत्री कन्यादान योजना अंतर्गत विवाह-निकाह के चेक वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद

  • हितग्रहियों को 2 करोड़ 18 लाख की राशि के चेक वितरीत किये

बुरहानपुर। बेटियों की चिंता अगर किसी ने की है तो वह भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने की। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना शुरू की। जब कांग्रेस की सरकार थी तो गरीब माता-पिता को चिंता रहती थी कि अपनी बेटियों की शादी कैसे कराएंगे। उनकी चिंता को हमारी सरकार ने दूर किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कभी भेदभाव नहीं किया। सबका साथ, सबका विकास के संकल्प के साथ अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत की और आज प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी द्वारा मुख्यमंत्री कन्यादान योजना अंतर्गत लाडली बेटियों के विवाह निकाह अंतर्गत राशि जारी की गई है जिसके चेक का वितरण हो रहा है।
Sadaiv Newsयह बात शनिवार को सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने परमानंद गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम में नगर निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कहीं। श्री पाटिल ने कहा कि इस देश में हर वर्ग की चिंता केवल भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने की है। प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की 15 महीने वाली सरकार के कार्यकाल को भी आप सभी ने देखा है। वह सिर्फ झूठे वादे करते हैं। भाजपा केवल वादा ही नहीं करती उसे पूरा भी करती है।
महापौर माधुरी अतुल पटेल ने कहा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत पात्र परिवारों की कन्याओं को विवाह के समय सरकार द्वारा 49000 रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती हैं। सरकार का उद्देश्य सभी गरीब व आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की कन्याओं को आर्थिक सहायता देकर उनके विवाह में आसानी करना है। हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा सभी भांजियो का भविष्य को ध्यान में रखते हुए सबका ख्याल रखा और सभी को विवाह की राशि का वितरण किया गया।
लाडली बेटियों के विवाह- निकाह के चेक वितरित
इस दौरान अतिथियों द्वारा 398 लाडली बेटियों के विवाह- निकाह के चेक वितरित किए गए। यह विवाह-निकाह 25 फरवरी 2024 को संपन्न हुए थे। नगर निगम द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह निकाह योजना की राशि का हितग्रहियों को 2 करोड़ 18 लाख की राशि के चेक वितरीत किये गये।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री व विधायक अर्चना चिटनीस, महापौर माधुरी अतुल पटेल ने कार्यक्रम को संबोधित कर बेटियों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पूर्व महापौर अतुल पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मनोज माने, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष ईश्वर चौहान, मनोज टंडन, आदित्य प्रजापति, पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनील वाघे, एमआईसी चयरमेंन व पार्षद नितेश दलाल, राजेश महाजन, भरत मराठे, महेंद्र इंगले, अमित नवलखे, सुमित वारुडे, संभाजी सगरे आदि मौजूद रहे। आभार निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने माना।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser