राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

अनोखा विरोध प्रदर्शन- श्मशान तक ले गए आयुक्त की सांकेतिक शवयात्रा, श्मशान में ही किया पुतला दहन

कहा-सतियारा श्मशान घाट पर टीनशेड नहीं बनाया तो करेंगे आंदोलन, राम नाम सत्य का उच्चारण करते हुए श्मशान पहुंचे बुरहानपुर। शहर में रविवार को अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमें नगर निगम आयुक्त की सांकेतिक शवयात्रा निकाली गई। अगर जल्द श्मशान में टीनशेड का निर्माण नहीं कराया गया तो आंदोलन की

On: June 23, 2024 7:16 PM
Follow Us:
  • कहा-सतियारा श्मशान घाट पर टीनशेड नहीं बनाया तो करेंगे आंदोलन, राम नाम सत्य का उच्चारण करते हुए श्मशान पहुंचे

बुरहानपुर। शहर में रविवार को अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमें नगर निगम आयुक्त की सांकेतिक शवयात्रा निकाली गई। अगर जल्द श्मशान में टीनशेड का निर्माण नहीं कराया गया तो आंदोलन की भी चेतावनी दी गई है। इस दौरान कहा गया कि बारिश का मौसम लग चुका है, लेकिन शमशान घाट में छत नहीं होने के कारण आने वाले दिनों में लोगों को शव दहन करने में परेशानी आएगी। इस समस्या को देखते हुए कुछ लोगों ने आक्रोश स्वरूप रविवार शाम नगर निगम कमिश्नर की सांकेतिक शव यात्रा निकाली जिसमें राम नाम सत्य है का उच्चारण करते हुए सतियारा घाट तक ले जाकर पुतला दहन किया गया।
बुरहानपुर मजदूर यूनियन अध्यक्ष ठाकुर प्रियांक सिंह ने कहा शमशान घाट पर शेड होना अनिवार्य होता है। अगर बारिश का मौसम है तो शव का अंतिम संस्कार करते समय बारिश आने पर जलता हुआ शव बुझना नहीं चाहिए। मानसून सिर पर है परंतु सतियारा घाट शमशान घाट पर शेड, छत की कोई व्यवस्था नहीं है। नगर निगम कमिश्नर संदीप श्रीवास्तव केवल कार्यक्रमों में शिरकत कर फोटो सेशन में व्यस्त रहते हैं। शहरवासी बारिश के मौसम में अंतिम संस्कार कैसे करेंगे इसकी उनको सुध नहीं है।
ठाकुर प्रियांक सिंह ने बताया शमशान घाट का रखरखाव नगर निगम बुरहानपुर करता है। यहां पर क्या सुविधाएं हैं किसकी आवश्यकता है इन सबको देखने का कार्य निगम अधिकारियों का है। किसी का ध्यान मूलभूत आवश्यकताओं पर नहीं है। शहर में हो रही अव्यवस्थाओं पर तो जीते जी नगर निगम ने सभी को परेशान कर रखा है अब तो मरने के बाद भी नगर निगम के कारण शव दहन नहीं किया जा सकता।
नगर के घेराव की दी चेतावनी
Sadaiv Newsहिंदू जागरण मंच जिला सह संयोजक भूषण सूर्यवंशी ने कहा नगर निगम द्वारा की जा रही इस अनदेखी से सभी शहरवासी बहुत परेशान हैं इसीलिए नगर निगम कमिश्नर की सांकेतिक शव यात्रा निकाली गई है और उनके पुतले को शमशान घाट में दहन किया है। अगर नगर निगम जल्द ही शमशान घाट पर शेड का निर्माण नहीं करता है तो आने वाले दिनों में नगर निगम का घेराव किया जाएगा। इस दौरान विक्की मराठा, लोकेश डाले, उमेश बारी, मलेश काले, शुभम कोगे, नितेश काले, अर्जुन चौहान, हरीश काले, पवन चौहान आदि मौजूद थे।
सांसद निधि से 10 लाख की मिली थी स्वीकृति, हो चुके थे टेंडर
नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने कहा-अभी दो दिन पूर्व ही काम प्रारंभ किया गया है। सांसद ने विशेष निधि से 10 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की है, जिसके टेंडर चुनाव के पूर्व हो गए थे। काम अभी प्रारंभ हुआ है। आयुक्त ने मौके के फोटो भी उपलब्ध कराए।
और इधर, नगर निगम के खिलाफ एक और प्रदर्शन, बेशर्म के पौधे रोपे
Sadaiv Newsशहर के विभिन्न मार्गों पर पहली ही बारिश में ही बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं। इससे आमजन को परेशानी हो रही है। महिला कांग्रेस की ओर से मांग की गई थी कि बारिश के पहले गड्ढे भरे जाएं, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। अब रविवार को विरोध स्वरूप महिला कांग्रेस ने सिंधी बस्ती चौराहे पर गड्ढों के अंदर बेशर्म का पौधा लगाया। इस दौरान अध्यक्ष सरिता भगत ने कहा नगर निगम महापौर कुंभकरण की नींद में सोई हैं। उन्हें जगाने के लिए यह प्रदर्शन किया गया। इस दौरान अर्चना सितारे, मीनाक्षी महाजन, उज्जवला सोनवने, मीरा चौहान, अरुण शिवालकर, अरुण जोशी, रियाज अंसारी, अजय रघुवंशी, कमलेश शाह आदि मौजूद थे।
वर्जन
वर्क ऑर्डर हो चुका है, काम कराया जा रहा है
टीनशेड का वर्क आर्डर हो चुका है। काम कराया जा रहा है। ठेकेदार ने गड्ढे भी खोद दिए हैं। विरोध करने से पहले उन्हें वास्तविक स्थिति का पता करना चाहिए था।
– संदीप श्रीवास्तव, आयुक्त नगर निगम बुरहानपुर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser