राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

नाईट कॉम्बिंग ऑपरेशन- पुलिस ने बीती रात गुंडे, निगरानी बदमाश और जिलाबदर की चैकिंग की

पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई बुरहानपुर। पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में वारंटीयों की धरपकड़ एवं सघन चैकिंग के उद्देश्य से जिले के आठों थानों की पुलिस एक साथ मैदान में उतरी। रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक चले

On: June 29, 2024 1:54 PM
Follow Us:
  • पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई

बुरहानपुर। पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में वारंटीयों की धरपकड़ एवं सघन चैकिंग के उद्देश्य से जिले के आठों थानों की पुलिस एक साथ मैदान में उतरी। रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक चले “नाईट कॉम्बिंग ऑपरेशन” में पुलिस टीमों द्वारा 16 स्थाई वारंट, 38 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए। साथ ही थानाक्षेत्रों के 84 गुंडे, 53 निगरानी बदमाश, 26 जिलाबदर बदमाशो की चैकिंग की गई।
Sadaiv Newsपुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना द्वारा जिलों में अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने के साथ सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु नियमित रूप से ‘‘नाईट कॉम्बिंग ऑपरेशन’’ किये जाने के निर्देश दिये गये है। निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन (ग्रामीण) अनुराग एवं उप पुलिस महानिरीक्षक निमाड़ रेंज खरगोन अतुल सिंह के मार्गदर्शन में 28.06.24 की रात्रि में ‘‘नाईट कॉम्बिंग ऑपरेशन’’ की कार्यवाही की गई। पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र कुमार पाटीदार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश, नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल, एसडीओपी नेपानगर निर्भय सिंह अलावा के मार्गदर्शन में अपराधियों/वारंटीयों की धरपकड़ एवं सघन चैकिंग के उद्देश्य से जिले के आठों थाना क्षेत्रों कोतवाली, शिकारपुरा, लालबाग, गणपतिनाका, नेपानगर, खकनार, शाहपुर, निंबोला में 28/06/24 की रात्रि में एक साथ “नाईट कॉम्बिंग ऑपरेशन” चलाया गया। कांबिंग ऑपरेशन रात 10 बजे से शुरू होकर सुबह 6 बजे तक चला।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में कांबिंग ऑपरेशन हेतु हर थाने में 5-5 टीमें बनाई गई थी। कांबिंग गश्त में थाना प्रभारियों एवं पुलिस बल द्वारा स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंटों की तामिली, गुंडे-बदमाशों, जिलाबदर बदमाशो की सघन चैकिंग की गई। सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों के साथ कॉम्बिंग गश्त की गई। 8 घंटे चली कॉम्बिंग गश्त की कार्यवाही के दौरान शिकारपुरा ने 1, लालबाग ने 3, गणपति नाका 1, नेपानगर ने 3, शाहपुर ने 5, निंबोला ने 3 इस तरह कुल 16 स्थाई वारंट तथा गिरफ्तारी वारंट तामिली में कोतवाली ने 3, शिकारपुरा ने 10, लालबाग ने 8, गणपति नाका 2, खकनार ने 5, शाहपुर ने 10 इस तरह कुल 38 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए। चैकिंग की कार्यवाही के दौरान 53 निगरानी बदमाशो एवं 84 गुण्डों की चैकिंग की गई। नाईट कांबिंग ऑपरेशन में 26 जिलाबदर बदमाशो के घर जाकर चेकिंग की गई।
पुलिस टीमों द्वारा शहर व देहात क्षेत्र के गली मोहल्लों में घूमकर गुंडे, बदमाशों एवं जिलाबदर आरोपियों की उनके घरों पर जाकर चेकिंग की गई साथ ही गुण्डों एवं बदमाशों द्वारा वर्तमान समय में किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली गई। चैकिंग के दौरान पुलिस टीमों द्वारा प्रत्येक गुण्डा, बदमाश को यह चेतावनी भी दी गई कि यदि वह किसी भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उनके विरूद्ध पुलिस द्वारा सख्त कार्यवाही की जायेगी। अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में बुरहानपुर पुलिस द्वारा नाइट कॉम्बिंग ऑपरेशन की कार्यवाही आगे भी सतत जारी रहेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

फोनपे पर फर्जी लिंक भेजकर महिला से 1.15 लाख रुपए की साइबर ठगी, शिकारपुरा पुलिस ने दर्ज किया मामला

’25 हजार रुपए आ रहे हैं…’ एक कॉल, दो लिंक और 15 मिनट में खाली हो गया खाता; साइबर ठगों ने महिला से 1.15 लाख रुपए उड़ाए

बुरहानपुर के भगवानिया गांव में करंट हादसे के मामले में बिजली विभाग के दो कर्मचारियों पर केस दर्ज

लाइन बंद थी… फिर अचानक दौड़ गया करंट; 25 वर्षीय युवक की मौत के बाद खुली बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, दो कर्मचारियों पर केस

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser