राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

बारिश से बिगड़ रहे शहर के हालात- सांसद ने NHAIअफसरों को 7 दिन में गड्ढे भरने का दिया अल्टीमेटम

एनएचएआई अफसरों के साथ सांसद, महापौर ने इंदौर-इच्छापुर हाईवे का निरीक्षण किया वाहन चालक हाईवे पर हो रहे हादसे का शिकार बुरहानपुर। बारिश से शहर के हालात बिगड़ रहे हैं। इंदौर इच्छापुर हाईवे के अलावा शहर में भी बारिश के पानी से लोग परेशान हो रहे हैं। जल जमाव होने से आवागमन में

On: June 29, 2024 3:24 PM
Follow Us:

बुरहानपुर। बारिश से शहर के हालात बिगड़ रहे हैं। इंदौर इच्छापुर हाईवे के अलावा शहर में भी बारिश के पानी से लोग परेशान हो रहे हैं। जल जमाव होने से आवागमन में बाधित हो रहा है। जलावर्धन योजना और सीवरेज सिस्टम के लिए खोदी गई सड़कें मुसीबत बन रही है, लेकिन इसका निर्माण नहीं कराया गया। इधर, शनिवार को सांसद ने महापौर के साथ इंदौर इच्छापुर हाईवे का निरीक्षण कर एनएचएआई अफसरों को 7 दिनों में व्यवस्था सुधारने का अल्टीमेटम दिया है।
इंदौर इच्छापुर हाईवे पर बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं। इसमें बारिश का पानी जमा होने से वाहन चालक हादसे का शिकार हो रहे हैं। सबसे ज्यादा खराब स्थित अंकिता टॉकीज और निमाड़ अस्पताल के आसपास है। यहां कईं वाहन चालक हादसे का शिकार हो चुके हैं। दो दिन पहले महिला कांग्रेस ने यहां गड्ढों में लाल झंडी लगाकर विरोध प्रदर्शन किया था। शनिवार सुबह 11 बजे सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, महापौर माधुरी अतुल पटेल ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानी एनएचएआई और नगर निगम अफसरों के साथ शिकारपुरा, शनवारा, निमाड़ अस्पताल मार्ग का निरीक्षण किया। शनवारा पर नगर निगम नाला निर्माण करा रहा है। इसका निरीक्षण कर अफसरों से चर्चा की। वहीं निमाड़ अस्पताल के पास भी बड़े बड़े गड्ढे होने पर अफसरों को तात्कालिक रूप से इसे भरने को कहा। एनएचएआाई अफसरों ने 6 जुलाई तक गड्ढे भरने का आश्वासन दिया।
सांसद ने कहा- लगातार फोन आ रहे थे, सात दिन में गड्ढे सुधरेंगे
Sadaiv Newsदिल्ली से सुबह बुरहानपुर पहुंचे सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा शिकारपुरा पुलिस थाने तक ट्रैफिक रहता है। राजपुरा से शिकारपुरा तक डिवाईडर बने है। गेप में दिक्कत आ रही है। इससे लोग गिर रहे हैं। नगर निगम कमिश्नर, महापौर और एनएचएआई के अफसरों के साथ निरीक्षण कर गड्ढे भरने को कहा है। कहा है कि जल्द इसे दुरूस्त किया जाए। इससे बाइक चालकों को दिक्कतें होती है। इस बात को ध्यान में रखते हुए 6 जुलाई तक गड्ढे भरने को कहा। अफसरों ने कहा है कि वह कुछ गड्ढे आज शाम तक ही भरवा देंगे। उन्होंने कहा तकनीकि समस्या सामने आई है। आगे भी चर्चा करेंगे और समय सीमा में पेंडिंग काम पूरे कराएंगे।
महापौर बोलीं- हमारे उपर थोप रहे जिम्मेदारी
महापौर माधुरी अतुल पटेल ने कहा मैंने 15 दिन पहले भी निर्देश दिए थे कि व्यवस्था सुधारी जाए। सांसद, विधायक, महापौर सुविधाएं देने का काम करते हैं। अब यह लोग हम पर थोप रहे हैं कि यह नगर निगम की जिम्मेदारी है जबकि हमने हाईवे की पुलियाओं का काम पहले ही करा लिया। इस रोड पर स्ट्रीट लाइट लगवाई। डिवाइडर लगवाए गए हैं। नगर निगम का जो काम है वह पूरी तरह मुस्तैदी से कराया जा रहा है।
ये रहे मौजूद
Sadaiv Newsइस अवसर पर खंडवा से आई टीम के टीम लीडर अशोक कुमार उपाध्याय, रितुल श्रीवास्तव, किशोर कुमार, नगर निगम टीम में आयुक्त संदीप श्रीवास्तव, इंजीनियर प्रेम साहु, गोपाल महाजन आदि के साथ जनप्रतिनिधियों में महापौर माधुरी पटेल, पूर्व महापौर अतुल पटेल, आदित्य प्रजापति, पंकज नाटानी, जयंती नवलखे, दिनकर पाटील निगम पार्षद महेन्द्र इंगले, धनराज महाजन, भरत भुजडे, भरत इंगले, राजेश महाजन, अश्विन मार्केंडे आदि के साथ भाजपाई मौजूद रहे।
रात में हुई बारिश से जल जमाव की स्थिति
शुक्रवार रात 8 बजे से शहर में झमाझम बारिश हुई। इससे आमजन को राहत तो मिली, लेकिन कुछ ही देर में शहर के कईं क्षेत्र जलमग्न हो गए। दरअसल जलावर्धन योजना और सीवरेज सिस्टम के कारण यह हालात उपज रहे हैं। पहले इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। अब परेशानी खड़ी हो गई है। नगर निगम निजी निर्माण कंपनी का कार्य बताती है तो वहीं निजी निर्माण कंपनी किसी की भी सुनवाई नहीं कर रही है। ऐसे में आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार रात शनवारा, इतवारा, बुधवारा क्षेत्र में बारिश का पानी जमा हो गया था।
….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser