राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

निगम की आय बढ़ाने के लिए शहर की संपत्तियों का ड्रोन के माध्यम होगा सर्वे 

नगरीय प्रशासन मंत्री के साथ महापौर, आयुक्तों की बैठक, मंत्री ने दिया स्वीकृति का आश्वासन BURHANPUR। नगर निगम अपनी आय बढ़ाने के लिए शहर की संपत्तियों का सर्वे ड्रोन के माध्यम से कराएगी। साथ ही निगम द्वारा पुर्नघनत्वीकरण योजना के प्रस्ताव पर शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने की मांग नगरीय प्रशासन विभाग से महापौर

On: July 20, 2024 8:03 PM
Follow Us:
  • नगरीय प्रशासन मंत्री के साथ महापौर, आयुक्तों की बैठक, मंत्री ने दिया स्वीकृति का आश्वासन

BURHANPUR। नगर निगम अपनी आय बढ़ाने के लिए शहर की संपत्तियों का सर्वे ड्रोन के माध्यम से कराएगी। साथ ही निगम द्वारा पुर्नघनत्वीकरण योजना के प्रस्ताव पर शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने की मांग नगरीय प्रशासन विभाग से महापौर माधुरी अतुल पटेल ने की है। शुक्रवार को भोपाल में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की अध्यक्षता में नगर निगम महापौर, आयुक्तों की बैठक हुई। जिसमें मंत्री ने आश्वासन दिया कि जल्द स्वीकृति दी जाएगी।
दरअसल प्रदेश के 16 नगर पालिका निगमों के साथ आत्मनिर्भर निकाय विषय पर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की अध्यक्षता में यह बैठक हुई। वल्लभ भवन भोपाल में हुई बैठक में 16 नगर पालिका निगमों के महापौर, आयुक्तों के साथ हुई एक दिवसीय कार्यशाला में प्रमुख रूप से प्रदेश के निकायों को वित्तीय रूप से सक्षम बनाना, आय के स्त्रोतों में वृद्धि, राज्य स्तर से नीतिगत स्वीकृति आदि विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में आत्मनिर्भर निकाय विषय के अतिरिक्त प्रदेश में अवैध कॉलोनियों पर रोकथाम लगाने को लेकर निकायों से मिली कार्रवाई, सुझावों पर चर्चा हुई। महापौर माधुरी अतुल पटेल, पूर्व महापौर अतुल पटेल ने अपनी ओर कईं सुझाव दिए। विभाग की प्रमुख योजनाओं, कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में आ रही कठिनाइयों, राज्य स्तर से अपेक्षित सहयोग, नियम निर्देशों में आवश्यक संशोधन के प्रस्ताव, निकायों के अन्य महत्वपूर्ण लंबित विषयों पर विचार विमर्श किया गया।
अवैध कॉलोनी पर लगाम लगाने के लिए बनेंगे नियम
नगरीय प्रशासन विभाग की ओर से अवैध कॉलोनी पर लगाम लगाने के लिए नए नियम बनाए जाएंगे। अवैध कॉलोनियों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने के लिए नगर निगमों की ओर से सुझाव आए हैं। महापौर माधुरी अतुल पटेल ने भी इसे लेकर सुझाव रखे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser