राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

अवैध कॉलोनियों का मकड़जाल- नगर निगम के नाले को ही नुकसान पहुंचाकर किया जा रहा था उत्खनन

शिकायत मिलने पर पहुंचे तहसीलदार ने जब्त की पोकलेन मशीन और जेसीबी मोहम्मदपुरा क्षेत्र में किया जा रहा था अवैध तरीके से कॉलोनी का समतलीकरण बुरहानपुर। जिले में अवैध कॉलोनियों का मकड़जाल है। लोगों को एक तरफ जहां अवैध कॉलोनी काटने वाले कॉलोनाइजर हसीन सपने दिखाकर मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखते हैं तो

On: July 23, 2024 8:21 PM
Follow Us:
  • शिकायत मिलने पर पहुंचे तहसीलदार ने जब्त की पोकलेन मशीन और जेसीबी

  • मोहम्मदपुरा क्षेत्र में किया जा रहा था अवैध तरीके से कॉलोनी का समतलीकरण

बुरहानपुर। जिले में अवैध कॉलोनियों का मकड़जाल है। लोगों को एक तरफ जहां अवैध कॉलोनी काटने वाले कॉलोनाइजर हसीन सपने दिखाकर मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखते हैं तो वहीं कईं जगह अब भी नियमों को ताक पर रखकर अवैध कॉलोनियों का निर्माण हो रहा है। हद तो तब हो जाती है जब अपने फायदे के लिए सरकारी नालों को भी नुकसान पहुंचाया जाता है। ऐसा ही एक मामला मोहम्मपुरा क्षेत्र का सामने आया है। इसमें कईं रसूखदार शामिल हैं। सूचना मिलने पर तहसीलदार ने न सिर्फ मौके पर पहुंचकर जांच की, बल्कि एक पोकलेन और जेसीबी मशीन भी जब्त कर ली गई है।
Sadaiv Newsदरअसल मंगलवार दोपहर शहर के मोहम्मदपुरा क्षेत्र में कुछ कॉलोनाइजरों के कर्मचारियों द्वारा पांडारोल नाले के गल से मिट्टी निकालकर कॉलोनी में गड्ढे भरकर उसका समतलीकरण कराया जा रहा था। सूचना पर बुरहानपुर तहसीलदार रामलाल पगारे मौके पर पहुंचे और जेसीबी, पोकलेन मशीन जब्त कर ली। मामला जांच में लिया गया है। तहसीलदार रामलाल पगारे ने बताया आज सूचना मिली कि मोहम्मदपुरा के समीप एक नाले के पास अवैध उत्खनन किया जा रहा है। मेरे द्वारा खसरा नंबर 294, 304, 305 का निरीक्षण किया गया। यह संयुक्त खाते की जमीन है। जमीन का समतलीकरण किया जा रहा था। मौके पर जेसीबी और पोकलेन खड़ी नजर आई। उसे जब्त किया गया। यह जमीन कृषि मद की है। इसके साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं। यहां नाले से गल निकालकर कॉलोनी के गड्ढे भरे जा रहे थे।
फायदा उठाने के लिए नाले को पहुंचाया नुकसान
इसे लेकर समाजसेवी डॉ. आनंद दीक्षित ने बताया मैंने इसकी सूचना तहसीलदार को दी तब वह यहां पहुंचे। नाले को गड्ढे में बदल दिया गया है। इससे कभी भी हादसा हो सकत है। नाले की बाउंड्रीवाल तोड़कर कॉलोनी को समतल करने का काम करना गलत है। मप्र के मुख्यमंत्री, नगरीय प्रशासन मंत्री कह चुके हैं कि अवैध कॉलोनाइजरों को बख्शा नही जाएगा। इधर, तहसीलदार ने कहा जांच के बाद आगे की स्थिति स्पष्ट होगी। वहीं इस दौरान तहसीलदार द्वारा पंचनामा बनाया गया जिसमें कहा गया कि शिकायत के आधार पर निरीक्षण किया गया।
नाले की रिटर्निंग वॉल तोड़कर अवैध कॉलोनी का भराव
डॉ. आनंद दीक्षित ने बताया कि भूमि पीक्यू डेवलपर्स बुरहानपुर भागीदार प्रवीण रामदास चौकसे, विशाल मालवीय, प्रफुल्ल पिता मधुसूदन मुंशी, रश्मि प्रवीण चौकसे के नाम से है। भूमि पर जेसीबी व पोकलेन से नाले के पास खुदाई की जा रही थी। जिसे होमगार्ड लाइन में खड़ा कराया गया। नाले की रिटर्निंग वॉल तोड़कर अवैध कॉलोनी का भराव किया जा रहा था। पंचनामा बनाया गया।
वर्जन-
मामला जांच में लिया गया है
-मौके पर जो स्थिति नजर आई वह तो यही थी कि गलत तरीके से नाले से अवैध उत्खनन कर मिट्टी कॉलोनी में डाली जा रही थी। दस्तावेज बुलाए गए हैं। आगे जांच के बाद सारी स्थिति स्पष्ट होगी।
– रामलाल पगारे, तहसीलदार बुरहानपुर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser