राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

भानजे ने लगाया पूरे गांव को चूना- 3 गांवों के किसानों की 3 करोड़ की मक्का फसल बेचने के नाम पर धोखाधड़ी 

एसपी के पास शिकायत लेकर पहुंचे ग्रामीण, मिला कार्रवाई का आश्वासन, अच्छे मुनाफे के चक्कर में बेच दी थी फसल बुरहानपुर। कुछ माह पहले शाहपुर क्षेत्र के 3 गांवों के किसानों ने एक निजी कंपनी को अपनी मक्का फसल अच्छे मुनाफे के लालच में बेच दी, लेकिन जिस व्यक्ति के कहने पर यह

On: July 23, 2024 8:36 PM
Follow Us:
  • एसपी के पास शिकायत लेकर पहुंचे ग्रामीण, मिला कार्रवाई का आश्वासन, अच्छे मुनाफे के चक्कर में बेच दी थी फसल

बुरहानपुर। कुछ माह पहले शाहपुर क्षेत्र के 3 गांवों के किसानों ने एक निजी कंपनी को अपनी मक्का फसल अच्छे मुनाफे के लालच में बेच दी, लेकिन जिस व्यक्ति के कहने पर यह फसल बेची गई वह खुद और दूसरे खरीदार किसानों का पैसा नहीं दे रहे हैं। मामला छोटा मोटा नहीं, बल्कि की 3 करोड़ से अधिक की राशि का है। जिस व्यक्ति ने किसानों के साथ धोखाधड़ी की वह खुद को गांव का भानजा बताता था, लेकिन उसने पूरे गांव को चूना लगा दिया। अब किसान जगह जगह शिकायत करते फिर रहे हैं। हालांकि किसानों ने उसे मौका भी दिया। गांव का भानजा होने के कारण कईं दिनों तक तो किसानों ने इसकी शिकायत नहीं की, लेकिन जब पैसा हाथ नहीं आया और भरोसा हो गया कि आसानी से हाथ में भी नहीं आएगा तो किसान मंगलवार को डिप्टी कलेक्टर अजमेरसिंह गौड़ के पास पहुंचे। वह भी शिकायत सुनकर आश्चर्य में पड़ गए और किसानों से कहा आपके लिए सरकार ने मंडी खोल रखी है फिर यहां क्यों चले गए। इस पर किसान परिवहन और अन्य कारण बताने लगे। डिप्टी कलेक्टर ने उन्हें सलाह दी कि इसकी शिकायत एसपी से करें। तब किसान एसपी को शिकायत करने पहुंचे।
यह है पूरा मामला
ग्राम फोपनार, बड़सिंगगी और तुरकगुराड़ा के किसान किशोर विश्वनाथ महाजन सहित 29 किसानों ने एसपी को शिकायत की कि जितेंद्र पिता वल्लभ महाजन निवासी ग्राम कर्की तहसील मुक्ताई नगर जिला जलगांव महाराष्ट्रए आरंभ ट्रेडिंग कंपनी के भागीदार डॉ प्रफुल्ल पाटिल निवासी मलकापुर बुलढाणा महाराष्ट्र सहित अन्य ने उनके साथ धोखाधड़ी की। उनकी मक्का फसल खरीदकर बेची गई, लेकिन पैसा नहीं दिया गया। आरोपी आसपास के गांवों में आकर ट्रेडिंग का काम करते हैं। अप्रैल 2024 में जितेंद्र के साथ आए डॉक्टर प्रफुल्ल ने किसानों को भ्रमित किया। जितेंद्र खुद को गांव का भानजा बताया। कहा आपकी फसल आरंभ ट्रेडिंग कंपनी के नाम से खरीदूंगा। इससे अच्छा पैसा मिलेगा। डॉक्टर प्रफुल्ल ने कहा मेरा गाजिरी में अस्पताल है और भागीदारी फर्म है जिसका महाराष्ट्र में अच्छा नाम है। आप मक्का फसल बेचें। विश्वास करके किसानों ने करीब 14.15 हजार क्विंटल मक्का जो करीब तीन करोड़ के आसपास का था बेच दिया। कुछ लोगों को पक्के बिल, कुछ को पर्चियां, कुछ को चेक दिए गए। बाद में चेक बाउंस हो गए। रूपया नहीं दिया। महाराष्ट्र जाकर डॉक्टर से भी मिले, लेकिन आश्वासन देता रहा। कुछ को चेक दिए वह बाउंस हो गए।
वर्जन-
शाहपुर थाने को जांच के लिए कहा गया
-यह शाहपुर थाने के फोपनार का मामला है। ट्रेडिंग कंपनी के साथ मिलकर गांव के एक भानजे ने पेमेंट नहीं किया। थाना शाहपुर को आवश्यक जांच कर आगामी कार्रवाई के लिए भेज दिया है।
– देवेंद्र पाटीदार, एसपी बुरहानपुर
और इधर….।
चेक वापस करने पहुंचे भोलाना, पातोंडा के किसान
पिछले दिनों प्राकृतिक आपदा के कारण किसानों को काफी नुकसान पहुंचा था। कुछ गांवों के किसानों का कहना है कि हमारी केला फसल काफी अधिक प्रभावित हुई, लेकिन मुआवजा कम मिला। दोबारा सर्वे की मांग की गई, लेकिन नहीं किया गया। इसलिए भोलाना, पातोंडा के किसान चेक वापस करने कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। हालांकि चेक वापस नहीं किए। एक किसान ने सांकेतिक रूप से चेक वापस देने की बात कही। संयुक्त कलेक्टर ने किसानों की समस्या सुनी।
….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser