राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

लायसेंसधारी शराब दुकान संचालक पर कलेक्टर ने लगाया 10 हजार का जुर्माना

दिनदहाड़े इंग्लिश बोलना सीखें स्लोगन वाला पोस्टर लगाने का मामला बुरहानपुर। दिनदहाड़े इंग्लिश बोलना सीखें। यह स्लोगन पिछले दिनों शहर से करीब 5 किमी दूर नाचनखेड़ा फाटे पर एक शराब से कुछ ही दूरी पर लगा हुआ नजर आया था। इस विवादस्पद पोस्टर की जानकारी सामने आने के बाद कलेक्टर भव्या मित्तल ने

On: July 28, 2024 9:23 PM
Follow Us:
  • दिनदहाड़े इंग्लिश बोलना सीखें स्लोगन वाला पोस्टर लगाने का मामला

बुरहानपुर। दिनदहाड़े इंग्लिश बोलना सीखें। यह स्लोगन पिछले दिनों शहर से करीब 5 किमी दूर नाचनखेड़ा फाटे पर एक शराब से कुछ ही दूरी पर लगा हुआ नजर आया था। इस विवादस्पद पोस्टर की जानकारी सामने आने के बाद कलेक्टर भव्या मित्तल ने जिला आबकारी अधिकारी से तत्काल पोस्टर हटवाने को कहा था। आबकारी विभाग ने पोस्टर हटवा दिया था। अब जांच के बाद कलेक्टर ने शराब दुकान संचालक पर 10 हजार रूपए का जुर्माना लगाया है।
देर रात जिला आबकारी अधिकारी की ओर से जारी पत्र के अनुसार सोशल मीडिया पर दिनदहाड़े इंग्लिश बोलना सीखें का पोस्टर लगाने की जानकारी संज्ञान में आई। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वृत्त प्रभारी के माध्यम से बैनर हटवाया गया। अनुज्ञप्तिधारी को लायसेंस शर्तों का उल्लंघन करने के तहत नोटिस जारी किया गया। वृत्त प्रभारी को प्रतिवेदन देने को कहा गया। जवाब में शराब दुकान संचालक ने कहा कि बैनर मेरे परिसर में न होकर अन्य किसी की निजी जमीन पर लगाया गया है जो कि मुझे बदनाम करने और कार्रवाई कराने की दुर्भावना से साजिश के तहत किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा लगाया गया, लेकिन वृत्त प्रभारी ने रिपोर्ट में बताया कि दुकान से लगभग 40-50 फीट की दूरी पर बैनर लगाया गया था इससे संबंधित लायसेंसी की संलिप्तता की संभावना है। इस प्रतिवेदन के आधार पर लायसेंसी का जवाब अमान्य करते हुए लायसेंसी दुकान संचालक पर 10 हजार रूपए का जुर्माना लगाया गया।
…..

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser