राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद- नवीन मार्गों की स्वीकृति व उन्नयन के लिए किया अनुरोध

खंडवा संसदीय क्षेत्र की आठो विधानसभाओं के मार्गों के लिए सौंपा पत्र बुरहानपुर। नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितीन गडकरी जी (Nitin Gadkari) से खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील (Gyaneshwar Patil) ने भेंट कर उन्हें सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय का दायित्व फिर से मिलने पर शुभकामनाएं दीं। मुलाकात

On: August 8, 2024 3:10 PM
Follow Us:
  • खंडवा संसदीय क्षेत्र की आठो विधानसभाओं के मार्गों के लिए सौंपा पत्र

बुरहानपुर। नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितीन गडकरी जी (Nitin Gadkari) से खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील (Gyaneshwar Patil) ने भेंट कर उन्हें सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय का दायित्व फिर से मिलने पर शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान सांसद श्री पाटील ने खंडवा संसदीय क्षेत्र की सभी 8 विधानसभाओ के विभिन्न नवीन सड़कों के प्रस्ताव उनके समक्ष रख स्वीकृति हेतु आग्रह किया श्री गडकरी जी ने आश्वस्त किया कि आपके द्वारा दिए गए सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक निर्णय लेकर स्वीकृति दी जाएगी।
इन मार्गो की स्वीकृति सहित कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर किया अनुरोध
सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने खंडवा संसदीय क्षेत्र के सभी 8विधानसभाओ में अलग-अलग मार्गों की स्वीकृति हेतु अनुरोध करते हुए बताया कि खंडवा शहर की यातायात सुविधा को देखते हुए रूधी से दुलहार राष्ट्रीय राजमार्ग की स्वीकृति। बुरहानपुर शहर में आवागमन की सुविधा हेतु मौजूदा राष्ट्रीय राजमार्ग 753 एल पर ग्राम झिरी से शाहपुर तक कॉन्क्रीट व्हाइट टोपिंग मार्ग की स्वीकृति। बुरहानपुर शनवारा चौराहा से लालबाग रेलवे स्टेशन पर कॉक्रीट व्हाइट टोपिंग रोड निर्माण बनाने, बुरहानपुर सिंधीबसत्ती चौराहा से लोनी महाराष्ट्र बॉर्डर एन एच 753 बीई पर बिटुमिन लेयर के स्थान पर फोरलेन कॉन्क्रीट व्हाइट टोपिंग मार्ग पुलिया सहित निर्माण करने। विधानसभा बागली के पेडमि से उदय नगर कनाड़ मार्ग के निर्माण। बुरहानपुर के रेणुका माता मंदिर से कलेक्टर कार्यालय तक 4 लेन मार्ग निर्माण। बुरहानपुर के ग्राम सिरपुर, जामली, डोंगरगांव, बोरगांव जिला खंडवा मुख्य जिला मार्ग के चौड़ीकरण एवं उन्नयन करने। खंडवा के अंतर्गत ग्राम भोजाखेड़ी, बरुड, हरसवाड़ा फाटा, सिरसोदा, छैगांवमाखन का मार्ग से छिखेल होते हुए पश्चिम निमाड़ के ग्राम फिफराड के पास राज्य मार्ग 26 से जोड़ता है। इस प्रकार यह मार्ग सिरसोदा, निहालवाड़ी, पंधाना दीवाल होते हुए पश्चिम निमाड़ के ग्राम झिरनिया से जोड़ता है यह मार्ग अत्यंत खराब होने से आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के किसानों को आवागमन में असुविधा हो रही है जनहित में मार्ग के नवनिर्माण हेतु आग्रह है, संसदीय क्षेत्र के ग्राम बागली, जटाशंकर,जिनवानी, कुंडाखेड़ी, कांटाकोड जिला देवास को 4 लेन की स्वीकृति, खरगोन जिले के कसरावद, पीपलगोन, लोन्धी, बेड़ियां एमडीआर मार्ग के उन्नयन, बुरहानपुर के जलगांव जामोद महाराष्ट्र तक राष्ट्रीय राजमार्ग की स्वीकृति तथा बुरहानपुर अंकिता टॉकीज से कलेक्टर कार्यालय तक सड़क मार्ग की स्वीकृति हेतु पत्र सौप निवेदन किया। श्री गडकरी जी ने विश्वास दिलाया कि खंडवा संसदीय क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser