राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

रात के अंधेरे में सूखे कुए में गिरा चोर, 13 घंटे बाद रेस्क्यू कर बाहर निकाला

5 चोर मिलकर केले के खेत में केबल चोरी की वारदात को दे रहे थे अंजाम, भागते समय एक कुए में गिरा एसडीईआरएफ, होमगार्ड और पुलिस की मदद से बाहर निकालकर जिला अस्पताल में कराया भर्ती बुरहानपुर। चोरी का एक अनोखा मामला शुक्रवार को ग्राम उमरदा में सामने आया जहां एक चोर करीब

On: August 9, 2024 8:24 PM
Follow Us:
  • 5 चोर मिलकर केले के खेत में केबल चोरी की वारदात को दे रहे थे अंजाम, भागते समय एक कुए में गिरा

  • एसडीईआरएफ, होमगार्ड और पुलिस की मदद से बाहर निकालकर जिला अस्पताल में कराया भर्ती

बुरहानपुर। चोरी का एक अनोखा मामला शुक्रवार को ग्राम उमरदा में सामने आया जहां एक चोर करीब 13 घंटे तक कुए में रहा। काफी मशक्कत के बाद उसे एसडीईआरएफ, होमगार्ड और पुलिस की मदद से बाहर निकाला जा सका। घायल चोर को बुरहानपुर जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। दरअसल 5 चोर एक साथ चोरी की वारदात को अंजाम देने खेतों में घुसे थे, लेकिन उन्हें नहीं मालूम था कि यह हादसा हो जाएगा। दूसरे दिन कुए में गिरे चोर को बाहर निकाला जा सका।
मामला बड़ा ही दिलचस्प है। ग्राम उमरदा में गुरूवार रात एक साथ 5 चोर भास्कर दयाराम के केले के खेत में केबल चोरी करने पहुंचे। इससे पहले उन्होंने तीन चार खेतों से और भी केबल चुराई थी। रात करीब 11 बजे के आसपास भास्कर दयाराम के खेत में चोरी करते समय किसी वाहन की हेडलाइट देखकर चोर भागने लगे तब पांच में से एक चोर मिथुन चौहान खेत में स्थित करीब 120 फिट गहरे सूखे कुएं में जा गिरा। रात में ही साथ ही अन्य चार चोरों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए। चार में से दो चोर मौके से भाग निकले, लेकिन दो वहीं प्रयास करते रहे। सुबह होते होते एक अन्य चोर भी वहां से गायब हो गया। सुबह मौके पर एक ही चोर जालम अजनारे खड़ा था और दूसरा कुएं के अंदर था। शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे के आसपास खेत मालिक दयाराम भास्कर मोटर चालू करने पहुंचे तो खेत की केबल कटी देखी एक व्यक्ति को कुए के पास खड़ा देखा। पूछने पर बताया कि मेरा एक साथी कुए में गिर गया है। खेत मालिक ने कारण पूछा कि यहां क्या कर रहा था तो पहले तो उसने गुमराह किया, लेकिन बाद में कहा हम चोरी करने आए थे। खेत मालिक ने उमरदा उप सरपंच गणेश पाटिल को फोन लगाया। उन्होंने शिकारपुरा पुलिस को सूचना दी।
3 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, अस्पताल में भर्ती कराया
कुए में गिरे चोर को निकालने के लिए ग्रामीणों ने भी प्रयास किए, लेकिन सफल नहीं हो पाए थे। ग्रामीण उपर से आवाज लगा रहे थे कि जिंदा है तो जमीन पर पैर मार। सुबह 11 बजे से एनडीईआरएफ, होमगार्ड और पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। दोपहर करीब 1 बजे चोर को कुए से बाहर निकाला गया। उसे अस्पताल में उपचार के लिए रवाना किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात में 5 किसानों के खेतों में चोरी हुई। आरोपी ग्राम डवाली के रहने वाले बताए रहे हैं।
वर्जन-
घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया
– चोरी की नियत से बदमाश खेत में घुसे थे। एक चोर कुए में गिर गया था। उसे बाहर निकलवाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किसानों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।
-कमल सिंह पंवार, थाना प्रभारी शिकारपुरा
…..

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

फोनपे पर फर्जी लिंक भेजकर महिला से 1.15 लाख रुपए की साइबर ठगी, शिकारपुरा पुलिस ने दर्ज किया मामला

’25 हजार रुपए आ रहे हैं…’ एक कॉल, दो लिंक और 15 मिनट में खाली हो गया खाता; साइबर ठगों ने महिला से 1.15 लाख रुपए उड़ाए

बुरहानपुर के भगवानिया गांव में करंट हादसे के मामले में बिजली विभाग के दो कर्मचारियों पर केस दर्ज

लाइन बंद थी… फिर अचानक दौड़ गया करंट; 25 वर्षीय युवक की मौत के बाद खुली बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, दो कर्मचारियों पर केस

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser