राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

उप चुनाव-नेपानगर और शाहपुर सीट के लिए 21 से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया

शाहपुर में वामनराव ससाने, नेपानगर में रतन कुमार जामुनकर के कारण खाली हुई थी सीट बदलेंगे राजनीतिक समीकरण, शाहपुर में निर्दलीय ने बाजी मारी थी, नेपा में भाजपा को मिली थी हार बुरहानपुर। नगर पालिका नेपानगर और नगर परिषद शाहपुर की दो खाली सीटों के लिए उप चुनाव होने वाले हैं। इसके लिए

On: August 18, 2024 8:09 PM
Follow Us:
  • शाहपुर में वामनराव ससाने, नेपानगर में रतन कुमार जामुनकर के कारण खाली हुई थी सीट

  • बदलेंगे राजनीतिक समीकरण, शाहपुर में निर्दलीय ने बाजी मारी थी, नेपा में भाजपा को मिली थी हार

बुरहानपुर। नगर पालिका नेपानगर और नगर परिषद शाहपुर की दो खाली सीटों के लिए उप चुनाव होने वाले हैं। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया 21 अगस्त से शुरू होगी। वहीं इन सीटों पर राजनीतिक समीकरण भी बदलेंगे। अभी शाहपुर में भाजपा, नेपानगर में कांग्रेस की सत्ता है। 2022 में हुए पार्षद चुनाव में शाहपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर 2 से निर्दलीय प्रत्याशी वामनराव ससाने ने निर्दलीय खड़े होकर भाजपा-कांग्रेस को हराकर चुनाव जीता था। उनके निधन के कारण यह सीट खाली हुई। वहीं नेपानगर में वार्ड नंबर 23 के पार्षद रतन जामुनकर का कुछ माह पहले निधन हुआ था। अब दोनों ही सीटों पर उप चुनाव होने वाले हैं।
नेपानगर में वार्ड नंबर 23 के लिए होगा चुनाव
नगर के वार्ड नंबर 23 के पार्षद रतन जामुनकर का कुछ माह पहले निधन हो गया। उनके निधन के कारण वार्ड नंबर 23 नेहरू नगर सीट खाली होने के करण अब यहां पार्षद पद के लिए उप चुनाव होने वाले हैं। चुनाव के लिए नेपानगर नगर पालिका सीएमओ शैलेंद्र सिंह चौहान को नोडल अधिकारी बनाया गया है जबकि उपयंत्री राजू गणेश कांबले को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। मतदान 11 सितम्बर सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। चुनाव ईवीएम के माध्यम से होगा। 2022 में हुए पार्षद चुनाव में भाजपा के कैलाश मांगीलाल का मुकाबला कांग्रेस के रतन सिंग राम सिंग से हुआ था। कांग्रेस के रतन सिंग पार्षद चुनाव जीते थे। यह सीट अजजा मुक्त है।
चुनाव के लिए जारी आदेश के अनुसार नगर पालिका के वार्ड नंबर 23 के रिक्त पार्षद पद का उप निर्वाचन कार्यक्रम तय किया गया है। इसके तहत 21 अगस्त 24 से नाम निर्देशन व अन्य निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ होना है।
चुनाव के इन कर्मचारियों की भी लगाई ड्यूटी
नगर पालिका लिपिक सिद्धार्थ शिंदे, मोहन चौधरी, कम्प्यूटर ऑपरेटर संजय बिराडे को नाम निर्देशन फार्म आवंटन, प्राप्त करने और पंजीकरण संधारण के लिए नियुक्त किया गया है। वहीं कम्प्यूटर ऑपरेटर निर्वाचन शाखा नेपानगर विजयराज ठाकरे, जितेंद्र गोरे को नाम निर्देशन पत्र को आनलाइन दर्ज करने के लिए नियुक्त किया गया है।
प्रदेश की 10 नगर पालिका, नगर परिषद में एक साथ चुनाव
प्रदेश की 10 नगर पालिका, नगर परिषद में यह उप चुनाव हो रहे हैं। इसमें इंदौर, गुना, मैहर, सागर की नगर परिषद मकरोनिया बुजुर्ग, शाहगढ़, बांदरी, पन्ना की अजबगढ़, रीवा की सिरमोर, कटनी की विजय राघवगढ़, बैतूल की आठनेर, रायसेन की सांची, बुरहानपुर की नेपानगर नगर पालिका और शाहपुर नगर परिषद की शाहपुर में खाली एक सीट पर चुनाव होंगे।
यह होगी चुनावी प्रक्रिया
– नाम निर्देशन पत्र लेना 21 अगस्त सुबह 10.30 बजे से शुरू किया जाएगा। इसी दिन सीट के आरक्षण को लेकर सूचना और मतदान केंद्र की सूची का प्रकाशन होगा।
– 28 अगस्त नाम निर्देशन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख रहेगी। समय सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा।
– 29 अगस्त को नाम निर्देशन पत्रों की जांच होगी। 31 अगस्त नाम वापसी की तारीख रहेगी। समय सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा।
– 31 अगस्त नाम वापसी के ठीक बाद निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची बनाकर चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।
– 11 सितंबर को अगर आवश्यक हुआ तो मतदान होगा। समय सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। मतगणना 13 सितंबर को सुबह नौ बजे से होगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser