राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

कांग्रेसियों के व्यवहार से भाजपा पार्षद आक्रोशित- कहा, सभापति के खिलाफ नारेबाजी असंवैधानिक

कार्रवाई के लिए निगम सभापति को ही सौंपा ज्ञापन, 28 अगस्त को निगम सम्मेलन के बाद की थी नारेबाजी बुरहानपुर। महापौर को डरपोक कहने के बाद आक्रोशित हुई भाजपा ने दो दिन पहले कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कांग्रेस पार्षद इस्माइल अंसारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी तो वहीं सम्मेलन कुछ समय

On: August 31, 2024 8:15 PM
Follow Us:
  • कार्रवाई के लिए निगम सभापति को ही सौंपा ज्ञापन, 28 अगस्त को निगम सम्मेलन के बाद की थी नारेबाजी

बुरहानपुर। महापौर को डरपोक कहने के बाद आक्रोशित हुई भाजपा ने दो दिन पहले कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कांग्रेस पार्षद इस्माइल अंसारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी तो वहीं सम्मेलन कुछ समय के लिए स्थगित हुआ था। तब तीन पार्षदों ने कुछ लोगों के साथ सभापति के खिलाफ नारेबाजी की थी। इससे भाजपा पार्षद दल खासा आक्रोशित है और पार्षदों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए इस घटना को संवैधानिक बताया गया है।
गौरतलब है कि नगर निगम में 28 अगस्त को आयोजित हुए सम्मेलन के बाद निगम सभापति अनीता अमर यादव के खिलाफ नारेबाजी को लेकर भाजपा पार्षदों के दल ने नाराजगी जताई है। उन्होंने शनिवार शाम निगम सभापति को ही ज्ञापन सौंपकर पार्षदों, बाहरी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। भाजपा पार्षद दल की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि 28 अगस्त को सुबह 11 बजे निगम परिषद सम्मेलन आयोजित किया गया था। सम्मेलन के दौरान सदस्यों द्वारा हंगामा किए जाने से आसंदी द्वारा व्यवस्था देते हुए परिषद की बैठक को कुछ समय के लिए स्थगित किया गया था। स्थगन के दौरान सभापति अनीता अमर यादव अपने कार्यालयीन कक्ष में बैठी थीं तब पार्षद उबैद शेख, शाहीद बंदा, अहफाज मीर और अन्य दर्शकों द्वारा आसंदी के खिलाफ नारेबाजी की गई। इसके वीडियो मीडिया में प्रचारित हुए। वह संवैधानिक आचरण का परिचय है। इनके द्वारा आसंदी का अपमान किया गया है। इसलिए सभापति से मांग करते हैं कि संबंधितों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर संबंधितों को आदेशित किया जाए ताकि आगे सम्मेलन में इस तरह की घटना न हो।
भाजपा पार्षद दल का कांग्रेस की अध्यक्ष के समर्थन में आना चर्चा का विषय
एक तरफ कांग्रेस पार्षदों ने अपनी ही पार्टी की अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी की थी तो वहीं उन्हीं अध्यक्ष के समर्थन में भाजपा पार्षद का आना चर्चा का विषय बन गया है, लेकिन इसके पीछे पार्षदों का तर्क है कि हम सभापति की गरिमा को लेकर सवाल उठा रहे है। यही वजह है कि शनिवार शाम भाजपा पार्षद दल ने सभापति को ही एक ज्ञापन सौंपा और कांग्रेस पार्षदों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
ये रहे मौजूद
इस दौरान ज्ञापन सौंपते समय भाजपा पार्षद दल के सदस्य भारत कुमार इंगले, पदमा गणेश वारूडे़, स्वाती हेमंत महाजन, सरला अशोक महाजन, महेंद्र इंगले, नितेश रोशनलाल दलाल, गौरव शुक्ला, आशीष शुक्ला, संभाजीराव सगरे, विनोद पाटिल, संध्या शिवहरे, निर्मलादेवी मनोज फुलवानी, मनोहर मारकंडेय, धनराज गोपालदास महाजन, अमरीन ऐजाज अशरफी, अनिल काशीनाथ विस्पतुते, राजेश रमेश महाजन, रिजवाना बानो जफर हुसैन, रोशन बाना जफर, रितेश आत्माराम सरोदे, अभिमन्य भुजड़े आदि मौजूद थे।
अध्यक्ष बोलीं- इसे लेकर सचिवालय को लिखूंगी
इसे लेकर नगर निगम सभापति अनीता अमर यादव ने कहा कि कुछ पार्षदों ने उस दिन नारेबाजी की थीं। इसे लेकर आज भाजपा पार्षद दल ने ज्ञापन सौंपा। मैं सचिवालय को लिखूंगी। साथ ही बाहरी लोगों को सदन में आने पर रोका जाएगा। बाहरी लोगो को आने की अनुमति नहीं रहेगी।
…..

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser