राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

भाजपा नेता ने कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष को दिया अल्टीमेटम, झूठे आरोपों पर माफी नहीं मांगी तो करेंगे वैधानिक कार्रवाई

दो दिन पहले कांग्रेस नेता अजय रघुवंशी ने लगाए थे भाजपा नेता और महापौर पर कईं आरोप बुरहानपुर। गत 2 सितंबर 2024 को शहर के कांग्रेस नेता अजय रघुवंशी ने पत्रकार वार्ता में महापौर के साथ ही मुझ पर जो आरोप लगाए हैं वह सब आरोप निराधार व बेबुनियाद हैं। वास्तविकता यह है

On: September 4, 2024 8:21 PM
Follow Us:
  • दो दिन पहले कांग्रेस नेता अजय रघुवंशी ने लगाए थे भाजपा नेता और महापौर पर कईं आरोप

बुरहानपुर। गत 2 सितंबर 2024 को शहर के कांग्रेस नेता अजय रघुवंशी ने पत्रकार वार्ता में महापौर के साथ ही मुझ पर जो आरोप लगाए हैं वह सब आरोप निराधार व बेबुनियाद हैं। वास्तविकता यह है कि बुरहानपुर नगर निगम में मेरे द्वारा किये गए सारे कार्य पूरी प्रक्रिया का पालन करते हुए नियमानुसार किए गए हैं। यह कार्य 2020.21 में छोटे बड़े 13 बिल की स्टॉक रजिस्टर में एंट्री होकर रुपए 1 लाख 25 हज़ार 198 का कुल सप्लाई 1 वर्ष में कार्य किया है। यह कार्य जब प्रशासक नगर निगम का संचालन करता था तब किए गए हैं। माधुरी अतुल पटेल जब महापौर नहीं थी। तीन दिन में अगर अजय रघुवंशी ने माफी नहीं मांगी तो मैं वैधानिक कार्रवाई करूंगा।
Sadaiv Newsयह बात भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष ईश्वर चौहान ने पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कुछ दिन पहले नगर निगम के सम्मेलन में एक कांग्रेस पार्षद द्वारा महापौर के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया गया था, जिसका विरोध भारतीय जनता पार्टी ‌द्वारा किया गया था। उस पर से ध्यान हटाने के लिए ही महापौर के साथ मुझ पर झूठे व अनर्गल आरोप लगाए गए हैं। यह आरोप सर्वथा राजनीतिक विद्वेष से प्रेरित है और मैं अनुसूचित जाति का भाजपा कार्यकर्ता होने के नाते मुझे जान बूझकर टारगेट किया गया है। पूर्व में मेरे द्वारा जो भी कार्य बुरहानपुर नगर निगम में किए गए हैं उसका वैधानिक लाइसेंस, वैधानिक ऑफिस मेरे पास है। विधिवत टेंडर लेकर, कोटेशन भरकर मेरे द्वारा सारे कार्य किए गए हैं। आज भी कार्य निरंतर किये जा रहे है। जिसके सभी बिल और भरे गए जीएसटी मेरे पास आज दिनांक तक सुरक्षित है। इसलिए राजनीतिक द्वेष भाव, भाजपा अनुसूचित जाति का कार्यकर्ता होने के कारण मेरे ऊपर जो आरोप लगाए गए हैं पूर्णतः वह निराधार, झूठे हैं और मन गढ़त हैं। मेरे उपर आरोपों के कारण समाज में और शहर के लोगों के बीच मेरी छवि धूमिल हुई है। कार्यकर्ताओं के बीच प्रभावित हुई है और ऐसे आरोपों से मेरी मान प्रतिष्ठा की क्षति हुई है जिसके कारण मुझे अपमान झेलना पड़ रहा है। इन आरोपों के बाद कार्यकर्ता, मेरे ईष्ट मित्र अलग दृष्टि से देख रहे है। मैं अजय रघुवंशी से मांग करता हूं कि वह तीन दिनों के भीतर सार्वजनिक रूप से मुझसे माफी मांगे अगर वह माफी नहीं मांगते है तो मैं उनके खिलाफ वैधानिक विधिक कार्रवाई करूंगा।
कांग्रेस नेता अजय रघुवंशी ने यह लगाए थे आरोप
सोमवार को कांग्रेस नेता अजय सिंह रघुवंशी ने आरोप लगाए थे कि महापौर माधुरी पटेल ने दो साल में अपनी यात्रा और वाहन पर 1.66 करोड़ खर्च कर दिए। नगर निगम में भाजपा नेताओं को लाभ पहुँचाया जा रहा है। कांग्रेस नेता अजयसिंह रघुवंशी ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष ईश्वर चौहान और मंडल अध्यक्ष अक्षय मोरे निगम में ठेकेदारी कर रहे है। नगर निगम में 20 साल से भाजपा की परिषद है। गड्ढे से आमजन के हाल बेहाल हैं। आंदोलन के बाद भी उनके कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। नगर निगम में छोटे छोटे खर्च को भी बढ़ाकर दिखाया गया। टेंट का 2018-19 में टेंडर खत्म हो गया है, लेकिन उसी व्यक्ति को बिना टेंडर अब तक काम दिया जा रहा है। इसकी शिकायत हमें लोकायुक्त, ईओडब्ल्यू में करने जा रहे हैं, क्योंकि अपने लोगों को लाभ पहुंचाने का खेल नगर निगम में चल रहा है।
….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser