राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

BURHANPUR NEWS- डॉ. दीपक देवरे के कारण हुई मेरी पत्नी की मौत, एफआईआर दर्ज करें

जनसुनवाई में गले में तख्ती टांग कर पहुंचा पति, लिखा मेरी पत्नी नीलू पासी को इंसाफ दो, डेढ़ साल पहले हुई थी गर्भवती पत्नी की मौत बुरहानपुर। डॉ. दीपक देवरे के कारण ही मेरी पत्नी की मौत हुई। वह सात माह की गर्भवती थी। मैं डेढ़ साल से भटक रहा हूं, लेकिन कहीं

On: October 1, 2024 8:49 PM
Follow Us:
  • जनसुनवाई में गले में तख्ती टांग कर पहुंचा पति, लिखा मेरी पत्नी नीलू पासी को इंसाफ दो, डेढ़ साल पहले हुई थी गर्भवती पत्नी की मौत

बुरहानपुर। डॉ. दीपक देवरे के कारण ही मेरी पत्नी की मौत हुई। वह सात माह की गर्भवती थी। मैं डेढ़ साल से भटक रहा हूं, लेकिन कहीं भी मेरी सुनवाई नहीं हो रही है। यह बात गले में तख्तियां टांगकर जनसुनवाई में पहुंचे भगवानदास पासी ने कही।
Sadaiv Newsभगवानदास पासी जन सुनवाई में कुछ लोगों के साथ गले में तख्ती लिखकर पहुंचा था। उसने जिल पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख को अपनी पीड़ा बताई। दरअसल करीब डेढ़ साल पहले एक निजी अस्पताल में सात माह की प्रेग्नेंट महिला नीलू पासी की उपचार के दौरान मौत हो गई। पति भगवानदास पासी का आरोप है कि एक निजी डॉक्टर उसे देखने नहीं आया। लापरवाही के कारण उसकी जान गई थी। इसकी शिकायत डेढ़ साल से कर रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। पासी ने कहा मैं डेढ़ साल से शिकायत कर रहा हूं। मेरी पत्नी को निजी अस्पताल में डेढ़ साल पहले भर्ती किया था। दो दिन भर्ती होने के बाद भी डॉक्टर देखने नही आए। तब वह सात माह की प्रेग्नेंट थी। पेट में बच्चा शांत हो गया था। डॉक्टर ने लापरवाही बरती। मैं लगातार शिकायत कर रहा हूं, लेकिन कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही। वहीं जिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख को शिकायत करने पर उन्होंने शिकायत सुनने के बाद कहा आप एसपी को इसकी शिकायत करें। वहीं पीड़ित ने बताया तब जिला अस्पताल के तीन डॉक्टरों की पैनल ने जांच कर यह निष्कर्ष दिया था कि डॉक्टर दीपक देवरे ने लापरवाही बरती थी। वह एक बार भी जांच के लिए नहीं पहुंचे थे। इसके बाद भी आज तक डॉक्टर देवरे पर कार्रवाई नहीं की गई।
यह था मामला-
– डेढ़ साल पहले जब महिला एक निजी अस्पताल में भर्ती थी तो डॉ. दीपक देवरे उसे चेक करने नहीं आए। जबकि ड्यूटी डॉक्टर ने उन्हें कॉल करके बुलाने की कोशिश की। नीलू पासी का पोस्टमार्टम नहीं हुआ। उसकी मृत्यु किस कारण से हुई नहीं कहा जा सकता। मातृ सेवासदन अस्पताल में डॉक्टर दीपक देवरे मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पद पदस्थ है। मृतिका नीलू पासी उन्हें के कारण भर्ती की गई थी। जिसके कारण मृतिका के उपचार की संपूर्ण जिम्मेदारी डॉक्टर दीपक देवरे की थी। परंतु उनके क्षरा महिला के अस्पताल के भर्ती होने से उनकी मृत्यु होने तक उसकी एक बार भी जांच नहीं करना घोर लापरवाही दर्शाता है। यह तथ्य 3 डॉक्टरों डॉ. दर्पण टोके, डॉ. अंशिका श्रीवास्तव और डॉ गौर थधानी की जांच रिपोर्ट में सामने आए थे।
…..

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser