राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

सौगात- सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल की मांग पर रेलवे ने देवलाली से दानापुर के बीच चलाई किसान स्पेशल ट्रेन

बुरहानपुर। किसानों एवं व्यापारी वर्ग के लिए रेलवे ने कृषि उत्पाद और अन्य सभी तरह के सामानों को उचित स्थान पर शीघ्रता से भेजने के लिये एक बार फिर किसान रेल (शेतकरी समृद्धि स्पेशल ट्रेन) आरम्भ की है। जिसमें कृषि उत्पाद के साथ ही अन्य सामानों को सामान्य और न्यूनतम किराया शुल्क पर

On: October 22, 2024 12:14 PM
Follow Us:

बुरहानपुर। किसानों एवं व्यापारी वर्ग के लिए रेलवे ने कृषि उत्पाद और अन्य सभी तरह के सामानों को उचित स्थान पर शीघ्रता से भेजने के लिये एक बार फिर किसान रेल (शेतकरी समृद्धि स्पेशल ट्रेन) आरम्भ की है। जिसमें कृषि उत्पाद के साथ ही अन्य सामानों को सामान्य और न्यूनतम किराया शुल्क पर सुविधा दी जा रही है।
Sadaiv Newsखंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने खंडवा बुरहानपुर के किसानों की मांग पर भुसावल मंडल की डीआरएम इति पांडे से 15 जुलाई 24 को खंडवा में उनके निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान ये मुद्दा उठाया था तथा इसका प्रस्ताव रेल बोर्ड भेजने को कहा था इसके बाद डीआरएम इति पांडे ने प्रस्ताव मुख्यालय भिजवाया। इस पर संज्ञान लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्पेशल साप्ताहिक को हरी झंडी दिखाई। यह किसान साप्ताहिक स्पेशल देवलाली से दानापुर के बीच कई स्टेशन से लोडिंग अनलोडिंग करेंगी। इसका समय खंडवा स्टेशन पर डाउन गाड़ी प्रत्येक रविवार एवं अप दिशा में प्रत्येक बुधवार चलेगी।
ट्रेन संख्या 01153/54 देवलाली से 26 अक्टूबर, 2 और 9 नवंबर को निकलेंगी। वापसी में 28 अक्टूबर 4 और 11 नवंबर को वापसी में दानापुर से चलेगी। देवलाली (महाराष्ट्र) से दानापुर (बिहार) तक चलने वाली इस ट्रेन का हाल्ट नाशिक, मनमाड़, भुसावल, बुरहानपुर, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, इलाहाबाद और दीनदयाल उपाध्याय स्टेशनो पर है। जिसमे आप इन स्टेशनो पर अपने उत्पाद को शीघ्रता से गंतव्य तक पहुंचा सकते है। और इस ट्रैन मे सामान्य टिकट लेकर यात्रा भी कर सकते है। इस गाड़ी में आप कोई भी सामान जैसे मोटर साइकिल, सब्जी, प्याज, मिर्ची या अन्य कोई भी सामान लोड कर सकते है। शुल्क सिर्फ पार्सल लोडिंग का ही रहेगा। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने खंडवा बुरहानपुर क्षेत्र की जनता से किसान ट्रेन की सुविधा का लाभ लेने का आग्रह किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser