राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

स्कूली छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, छात्रा का वीडियो भी बनाया

दो नाबालिग आरोपी दोस्त की गर्लफ्रेंड को ले गए थे बहलाकर इंदौर। शहर में एक बार फिर हैवानियत देखने को मिली, 15 साल की स्कूली छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दो नाबालिग आरोपी अपने दोस्त की गर्लफ्रेंड को बहला कर साथ ले गए। एक रूम में ले जाकर

On: November 14, 2024 2:11 PM
Follow Us:
  • दो नाबालिग आरोपी दोस्त की गर्लफ्रेंड को ले गए थे बहलाकर

इंदौर। शहर में एक बार फिर हैवानियत देखने को मिली, 15 साल की स्कूली छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दो नाबालिग आरोपी अपने दोस्त की गर्लफ्रेंड को बहला कर साथ ले गए। एक रूम में ले जाकर उसके हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। दोनों ने छात्रा का वीडियो भी बना लिया।
छात्रा ने बुधवार को यह बात अपनी मां को बताई। इसके बाद पीड़िता एरोड्रम थाने पहुंची। यहां टीआई ने पीड़िता की कहानी सुनी तो घटना मल्हारगंज इलाके में होने के चलते पीड़िता को वहां भेज दिया।
मल्हारगंज पुलिस ने 15 साल की नाबालिग लड़की की शिकायत पर 16 और 17 साल के दो नाबालिग लड़कों पर गैंगरेप सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने रात में ही दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। उन्हें गुरुवार को बाल न्यायालय में पेश किया गया।
पीड़िता ने शिकायत में जो बताया
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह इलाके के एक स्कूल में 8वीं की छात्रा है। उसके घर के पास एक नाबालिग लड़का रेडी मेड शॉप पर काम करता है। उससे उसकी दोस्ती थी। दोनों एक दूसरे को पंसद करते थे। नाबालिग से 6 माह पहले बात बंद हो गई। इसके बाद उसका जगदीश नगर निवासी 16 साल का दोस्त मोबाइल पर मैसेज करने लगा। उसने पीड़िता को उसके ब्वॉयफ्रेंड से वापस बातचीत शुरू करवाने का झांसा दिया। पीड़िता उसकी बातों में आ गई। इसके बाद आरोपी ने 3 नवंबर को मैसेज किया कि कल तुम कालका माता मंदिर, पोलो ग्राउंड के यहां पर आ जाना। मैं तुम्हारे ब्वॉयफ्रेंड से मिलवा दूंगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser