राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

प्रधानमंत्री के ट्वीट से प्रेरित होकर अर्चना चिटनिस ने देखी “द साबरमती रिपोर्ट” फिल्म

बुरहानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्वीट से प्रेरित होकर विधायक, पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अर्चना चिटनिस ने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और युवाओं के साथ बुरहानपुर में फिल्म “द साबरमती रिपोर्ट” देखी। श्रीमती चिटनिस ने फिल्म की प्रशंसा करते हुए कहा कि “द साबरमती रिपोर्ट” ने वर्षों पुरानी घटना की सच्चाई

On: November 21, 2024 7:24 PM
Follow Us:

बुरहानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्वीट से प्रेरित होकर विधायक, पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अर्चना चिटनिस ने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और युवाओं के साथ बुरहानपुर में फिल्म “द साबरमती रिपोर्ट” देखी।
श्रीमती चिटनिस ने फिल्म की प्रशंसा करते हुए कहा कि “द साबरमती रिपोर्ट” ने वर्षों पुरानी घटना की सच्चाई को उजागर कर जनता को जागरूक किया है। उन्होंने कहा इस फिल्म ने देश में झूठ की राजनीति करने वालों के बनाए गए भ्रम को तोड़ने का कार्य किया है। फिल्म कलाकारों ने अपने शानदार अभिनय और प्रस्तुति के माध्यम से उस ऐतिहासिक घटना की वास्तविकता को उजागर किया है।
फिल्म टैक्स-फ्री करने पर आभार
श्रीमती चिटनिस ने फिल्म को मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने समाज से अपील की कि लोग इस फिल्म को अवश्य देखें। “यह फिल्म उस सच्चाई को सामने ला रही है, जिससे दशकों तक देशवासियों को गुमराह किया गया। जनता को समझना चाहिए कि झूठ की राजनीति ने कैसे भ्रम पैदा किए।
फिल्म की प्रेरणा और संदेश
“द साबरमती रिपोर्ट” भारतीय राजनीति की ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित है, जो लंबे समय से छिपाई गई सच्चाइयों को उजागर करती है। श्रीमती चिटनिस ने फिल्म के कलाकारों और निर्देशक की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने कठिन सच्चाइयों को प्रस्तुत करने में साहस दिखाया है।
फिल्म देखने की अपील
श्रीमती चिटनिस ने फिल्म को देखने के लिए समाज से आग्रह करते हुए कहा: यह फिल्म न केवल मनोरंजन बल्कि सच्चाई को समझने का माध्यम भी है। झूठ की राजनीति का पर्दाफाश करने के लिए इसे हर नागरिक को देखना चाहिए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

फोनपे पर फर्जी लिंक भेजकर महिला से 1.15 लाख रुपए की साइबर ठगी, शिकारपुरा पुलिस ने दर्ज किया मामला

’25 हजार रुपए आ रहे हैं…’ एक कॉल, दो लिंक और 15 मिनट में खाली हो गया खाता; साइबर ठगों ने महिला से 1.15 लाख रुपए उड़ाए

बुरहानपुर के भगवानिया गांव में करंट हादसे के मामले में बिजली विभाग के दो कर्मचारियों पर केस दर्ज

लाइन बंद थी… फिर अचानक दौड़ गया करंट; 25 वर्षीय युवक की मौत के बाद खुली बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, दो कर्मचारियों पर केस

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser