40.5 C
Burhānpur
Saturday, June 7, 2025
40.5 C
Burhānpur
spot_img
Homeमध्यप्रदेशवार्षिक निरीक्षण- आईजी अनुराग ने थानों की व्यवस्थाओं की टटोली नब्ज, दिए...
Burhānpur
scattered clouds
40.5 ° C
40.5 °
40.5 °
21 %
4.3kmh
31 %
Sat
39 °
Sun
41 °
Mon
39 °
Tue
41 °
Wed
41 °
spot_img

वार्षिक निरीक्षण- आईजी अनुराग ने थानों की व्यवस्थाओं की टटोली नब्ज, दिए निर्देश

  • पुलिस महानिरीक्षक ने किया पुलिस वेलफेयर पेट्रोल पंप का भूमि पूजन

बुरहानपुर। इंदौर जोन (ग्रामीण) के पुलिस महानिरीक्षक श्री अनुराग ने दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण के दूसरे दिन बुरहानपुर जिले में विभिन्न पुलिस इकाइयों का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस वेलफेयर पेट्रोल पंप के लिए भूमि पूजन किया और थाना परिसर, रिकॉर्ड संधारण, वर्किंग स्टाइल, और साफ-सफाई व्यवस्थाओं की नब्ज टटोली।
पुलिस वेलफेयर पेट्रोल पंप का भूमि पूजन
मंगलवार 26 नवंबर को सुबह 9:30 बजे आईजी अनुराग ने गणपति नाका थाना परिसर में संचालित होने वाले पुलिस वेलफेयर पेट्रोल पंप का भूमि पूजन किया। इस पहल का उद्देश्य पुलिसकर्मियों के कल्याण के लिए अतिरिक्त सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
कार्यालय और थानों का निरीक्षण
महानिरीक्षक ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय और थानों का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में डीसीआरबी शाखा, डीएसआर शाखा, शिकायत शाखा, आवक जवाक, सीसीटीएनएस, और साइबर सेल का निरीक्षण। शाखाओं में लंबित और निराकृत कार्यों की समीक्षा। बेहतर कार्यप्रणाली के लिए शाखा प्रभारियों को दिशा-निर्देश दिए।
लालबाग और अन्य थानों का निरीक्षण
थाना लालबाग परिसर की साफ-सफाई और रखरखाव संतोषजनक पाया गया। रिकॉर्ड, बंदी हवालात, मालखाना, कंप्यूटर सिस्टम आदि की जांच। थानों में नवीन तकनीकों और नवाचारों को लागू करने के निर्देश। गुंडा निगरानी और बदमाशों की नियमित जांच सुनिश्चित करने की हिदायत दी।
अधिकारियों और कर्मचारियों का संवाद
महानिरीक्षक ने निरीक्षण के दौरान थानों में पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों की समस्याओं को सुना। उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत भी किया गया।
ये रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतरसिंह कनेश, नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल और अन्य थाना प्रभारी मौजूद रहे।

spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img
spot_img